Expert

क‍िन फलों को छीलकर खाना चाहिए और क‍िन्‍हें नहीं? एक्‍सपर्ट से जानें फायदे और खाने का तरीका

Fruits without peel: कई ऐसे फल हैं ज‍िन्‍हें छ‍ीले ब‍िना खाते हैं वहीं कुछ को छ‍िलका न‍िकालकर। जानते हैं फलों को खाने का सही तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
क‍िन फलों को छीलकर खाना चाहिए और क‍िन्‍हें नहीं? एक्‍सपर्ट से जानें फायदे और खाने का तरीका


Fruits Peel Benefits: जो लोग ताजे फलों का सेवन करते हैं, उनकी सेहत काफी हद तक अच्‍छी रहती है। फल हमारी डाइट का अहम ह‍िस्‍सा हैं। लेक‍िन अच्‍छी सेहत के ल‍िए केवल फल खाना काफी नहीं है। इन्‍हें सही ढंग से खाने का तरीका पता होना चाह‍िए। कई फलों को छ‍िलके समेत खाया जाता है क्‍योंक‍ि ऐसा न करने से उनके पोषक तत्‍व कम हो जाते हैं। फलों के छ‍िलकों में भी कई न्‍यूट्र‍िएंट्स मौजूद होते हैं। आजकल फलों पर केम‍िकल्‍स डाले जाते हैं इस कारण से लोग फलों का छ‍िलका न‍िकालकर खाते हैं। लेक‍िन ऐसा करना भी सेहत के ल‍िए हान‍िकारक हो सकता है। फलों के छ‍िलके में व‍िटाम‍िन्‍स, म‍िनरल्‍स, फाइबर और एंटीऑक्‍सीडेंट्स पाए जाते है। वहीं कुछ ऐसे भी फल हैं ज‍िन्‍हें छ‍िलके के ब‍िना खाना सेहतमंद होता है। इस लेख में आपको बताएंगे ऐसे फलों के बारे में ज‍िन्‍हें छीलकर खाना फायदेमंद होता है और वो फल ज‍िन्‍हें छ‍िलके समेत ही खाना चाह‍िए। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर की रहने वाली न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट पायल अस्‍थाना से बात की।

क‍िन फलों को छ‍िलके समेत खाना चाह‍िए?- Fruits With Peels

नाशपाती- Pear 

pear benefits in hindi

नाशपाती का सेवन छ‍िलके के साथ करना चाह‍िए। इसके छ‍िलके में एंटीऑक्‍सीडेंट्स और व‍िटाम‍िन्‍स पाए जाते हैं। नाशपाती को छ‍िलके समेत खाएंगे, तो शरीर को डायट्री फाइबर म‍िलेगा।  

अमरूद- Guava  

अमरूद का सेवन छ‍िलके समेत कर सकते हैं। अमरूद में एंटीऑक्‍सीडेंट्स, व‍िटाम‍िन्‍स, फाइबर, म‍िनरल्‍स पाए जाते हैं। अगर सर्दी-जुकाम या खांसी है, तो अमरूद का सेवन करने से बचना चाह‍िए।    

सेब- Apple  

कई लोग सेब का छ‍िलका न‍िकालकर खाते हैं। लेक‍िन आपको बता दें क‍ि सेब के छ‍िलके में एंटीऑक्‍सीडेंट्स और फाइबर पाया जाता है। सेब की ऊपरी सतह को पानी से अच्‍छी तरह से साफ करके ही खाना चाह‍िए।    

इसे भी पढ़ें- नट्स और ड्राई फ्रूट्स को रोस्ट करते समय न करें ये गलतियां, नष्ट हो जाते हैं पोषक तत्व

चीकू- Chiku

चीकू का सेवन छ‍िलके समेत क‍िया जाता है। इसके छ‍िलके में व‍िटाम‍िन सी, एंटीऑक्‍सीडेंट्स, पोटैश‍ियम, आयरन पाया जाता है। त्‍वचा और गट हेल्‍थ के ल‍िए चीकू फायदेमंद माना जाता है। 

कीवी- Kiwi 

कीवी का सेवन छ‍िलके के समेत करना फायदेमंद होता है। कीवी के छ‍िलके में फाइबर, फोलेट, व‍िटाम‍िन ई जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। हार्ट और डायब‍िटीज के मरीजों के ल‍िए कीवी का सीमि‍त सेवन फायदेमंद माना जाता है। कीवी में व‍िटाम‍िन सी भी पाया जाता है। ज‍िन लोगों को कीवी का छ‍िलका खाने में परेशानी होती है, वो छीलकर भी इसे खा सकते हैं।  

क‍िन फलों का छ‍िलका न‍िकालकर खाना चाह‍िए?- Fruits Without Peel 

संतरा- Orange 

orange benefits in hindi

संतरे में व‍िटाम‍िन सी, व‍िटाम‍िन बी6, कैल्‍श‍ियम, पोटैश‍ियम जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। इसके छ‍िलके को न‍िकालकर खाना चाह‍िए। संतरे के छ‍िलके का पाउडर, त्‍वचा के ल‍िए फेसपैक के रूप में उपयोग क‍िया जा सकता है।  

अनार- Pomegranate 

अनार में आयरन की प्रचुर मात्रा होती है। इसे छीलकर ही खाना चाह‍िए। अनार का छ‍िलका स्‍वाद में कढ़वा होता है और इसका सेवन करने से पेट में दर्द की समस्‍या हो सकती है।

केला- Banana  

केले का सेवन भी छ‍िलका न‍िकालकर ही क‍िया जाता है। केले के छ‍िलके का पानी पी सकते हैं। इसमें फाइबर और ट्राइप्‍टोफॉन नाम का कंपाउंड पाया जाता है ज‍िससे सेरोटोन‍िन का स्‍तर बढ़ता है। हालांक‍ि केले का छ‍िलका खाना पाचन तंत्र के ल‍िए अच्‍छा नहीं होता इसल‍िए इसके ब‍िना ही फल को खाना चाह‍िए।    

अन्नानास-Pineapple

पाइनएप्‍पल का सेवन छ‍िलके के ब‍िना ही करना चाह‍िए। इसका छ‍िलका काफी मोटा होता है। अन्नानास का छ‍िलका फल को सुरक्षा प्रदान करने के ल‍िए होता है। इसका छ‍िलका खाने लायक नहीं होता। अन्नानास के छ‍िलके का इस्‍तेमाल आप फुट स्‍क्रब के तौर पर कर सकते हैं।

Fruits Peel: फलों के छि‍लके सेहत और त्‍वचा के ल‍िए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। लेक‍िन हर फल के छ‍िलके को कच्‍चा खा लेना हान‍िकारक हो सकता है। अगर क‍िसी फल को छ‍िलके समेत खाने से आपको असहज महसूस हो रहा है, तो बेशक आप उसे छीलकर भी खा सकते हैं।     

Read Next

घबराहट और बेचैनी होने पर कभी नहीं खाने चाहिए ये 5 फूड्स, बढ़ती है परेशानी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version