Expert

खाने बनाने में किस फूड के लिए कौन-से तेल का इस्तेमाल करें? जानें एक्सपर्ट से

Which Cooking Oil and When to Use Them : हम खाना बनाने के लिए जिन तेलों का इस्तेमाल करते हैं, इन्हें बदलते रहना जरूरी होता है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।      
  • SHARE
  • FOLLOW
खाने बनाने में किस फूड के लिए कौन-से तेल का इस्तेमाल करें? जानें एक्सपर्ट से


Which Cooking Oil and When to Use Them : भारतीय व्यंजनों को बनाने में तेल का इस्तेमाल किया जाता है। आजकल बाजारों में कुकिंग के लिए कई तरह के तेल उपलब्ध हैं। हालांकि, खाना बनाते समय किचन में किसी एक ही तेल का इस्तेमाल किया जाता है। आसान शब्दों में समझें, तो आमतौर पर घरों में सब्जी बनाने से लेकर तलने वाले व्यंजनों को बनाने तक के लिए एक ही तेल का इस्तेमाल किया जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि खाना बनाने में एक तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो इसमें समस्या ही क्या है? यही वजह है कि आज के इस आर्टिकल में हम अलग व्यंजनों के लिए अलग तेलों का इस्तेमाल करने से होने वाले फायदों के बारे में जानेंगे। यह जानकारी हमें डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी (Nutritionist & Dietician Divya Gandhi) से मिली है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।  

खाने की अलग चीजों के लिए अलग तेल का इस्तेमाल जरूरी क्यों?- Why is it Necessary to Use Different Oils for Different Food Items

cooking oil

डायटीशियन दिव्या गांधी के मुताबिक, खाने की अलग-अलग चीजों के लिए अलग तेल का इस्तेमाल इसलिए जरूरी है, क्योंकि इन तेलों में कई अलग तरह के फैटी एसिड होते हैं। ये फैटी एसिड शरीर को सुचारू रूप से चलाने में मदद करते हैं। बता दें कि अलग चीजों को बनाने के लिए अलग तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो हार्ट हेल्थ के साथ ओवरऑल हेल्थ में भी सुधार हो सकता है।

इसे भी पढ़ें - पाचन तंत्र के लिए बेस्ट कुकिंग ऑयल कौन सा है? एक्‍सपर्ट से जानें 

खाने की किन चीजों के लिए कौन-से तेल का करें इस्तेमाल? -  Which Oil to Use for which Food

अगर आप बैलेंस डाइट को फॉलो करना चाहते हैं, तो अलग चीजों को बनाने के लिए तेल बदलना जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं कि आप खाने की किस चीज को कौन-से तेल में बना सकते हैं:

  • घी का इस्तेमाल किन चीजों में करें: भारतीय फ्लैटब्रेड, सब्जियों और चावल को बनाने के लिए आपको घी का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • जैतून के तेल का इस्तेमाल किन चीजों में करें: भूमध्यसागरीय व्यंजन (Mediterranean dishes), सलाद ड्रेसिंग और कम गर्मी में खाना पकाने के लिए आप जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • नारियल तेल का इस्तेमाल किन चीजों में करें: नारियल तेल का इस्तेमाल कई चीजों को बनाने में किया जाता है। आप इस तेल का इस्तेमाल बेकिंग, स्टर-फ्राई और दक्षिण पूर्व एशियाई- व्यंजनों (Southeast Asian- cuisine) को बनाने के लिए कर सकते हैं।
  • चावल की भूसी का तेल (Rice Bran Oil) का इस्तेमाल किन चीजों में करें: आपको इस तेल का इस्तेमाल एशियाई स्टाइल के स्टिर-फ्राई, ग्रिलिंग और सॉतेइंग के लिए करना चाहिए।
  • एवोकाडो तेल का इस्तेमाल किन चीजों में करें: एवोकाडो टेस्टी और हेल्दी होता है। इस तेल का इस्तेमाल आप हाई हीट पर खाना पकाने, भूनने और ड्रेसिंग बनाने के लिए कर सकते हैं।
  • सरसों के तेल का इस्तेमाल किन चीजों में करें: भारतीय रसोइयों में पारंपरिक रूप से ज्यादातर सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इस तेल को आप दक्षिण पूर्व एशियाई खाना को पकाने में, खासकर अचार और चटनी बनाने के लिए कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - खाना पकाने के लिए न करें इन 3 कुकिंग ऑयल का प्रयोग, सेहत को पहुंच सकता है गंभीर नुकसान

बता दें कि फैटी एसिड और पोषक तत्वों के बैलेंस को बनाए रखने के लिए आपको अपनी डाइट में सभी तेलों का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा, आपकी सेहत के लिए कौन-सा तेल बेहतरीन साबित होगा, यह पता करने के लिए आप संबंधित एक्सपर्ट या डायटीशियन से सलाह ले सकते हैं।

Read Next

एक टाइम के खाने में कितने कार्ब्स, फैट, फाइबर और प्रोटीन लेना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version