पेट की गर्मी को करना है शांत, तो पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स

गर्मी में पेट को ठंडा रखने के लिए आप कई तरह के पेय पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन ड्रिंक के बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट की गर्मी को करना है शांत, तो पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स

अप्रैल और मई के महीने में काफी ज्यादा गर्मी पड़ती है। इस महीने में लोगों में खाने की इच्छा लगभग खत्म सी हो जाती हैं। वहीं, हमेशा कुछ ठंडा पीने का मन करता रहता है। इसका कारण पेट की गर्मी हो सकती है। पेट की गर्मी के कारण लोगों में खाने की इच्छा लगभग खत्म सी हो जाती है। वहीं, पेट की गर्मी के कारण शरीर में कई तरह की परेशानियां जैसे- एसिडिटी, कब्ज, बदहजमी इत्यादि हो सकती है। पेट की गर्मी को शांत करने के लिए आप अपने आहार में कुछ हेल्दी ड्रिंक को शामिल कर सकते हैं। इन हेल्दी ड्रिंक्स के सेवन से आपके पेट की गर्मी शांत होगी, साथ ही आपको काफी ठंडक मिल सकती है। आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे ही ड्रिंक के बारे में बताएंगे, जिससे पेट की गर्मी को कम किया जा  सकता है। आइए जानते हैं पेट की गर्मी को दूर करने के लिए क्या करें? 

पेट की गर्मी को शांत करने के लिए क्या पिएं?

1. गन्ने का जूस पीने के फायदे

गन्ने का सेवन स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी होता है। खासतौर पर गर्मियों में गन्ने का सेवन एक बेहतर विकल्प हो सकता है। यह शरीर की कई समस्याओं को नैचुरल तरीके से ठीक करने में उपयोगी (Sugarcane Juice Benefits) होती है। अगर आप पेट की गर्मी से परेशान हैं, तो गन्ने का जूस पिएं। खासतौर पर गन्ने में अदरक और पुदीने का मिश्रण इसका स्वाद बढ़ा देता है। साथ ही यह पेट के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें - गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाएगी ये खास फ्रूट ड्रिंक, जानें बनाने का तरीका और फायदे

2. नींबू पानी पीने के लाभ

नींबू पानी का सेवन आप लगभग हर सीजन में कर सकते हैं। यह एक ऐसा ड्रिंक है, जिसका नाम हमारी जुबां पर सबसे पहले आता है। गर्मियों में नींबू पानी का सेवन करने से आपके पेट को ठंडक मिलती है। साथ ही इसका चटपटा, मीठा, नमकीन स्वाद लोगों की पहली पसंद भी है। अगर आप गर्मी में कुछ मीठा और खट्टा पीना चाहते हैं, तो नींबू पानी पिएं। इससे पेट की गर्मी भी शांत होगी। साथ ही आपका माइंड भी फ्रेश रहेगा।

3. तरबूज का जूस 

पेट की गर्मी का शांत करने के लिए तरबूज का जूस भी काफी लाभकारी हो सकता है। यह जूस गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए भी पिया जा सकता है। साथ ही आपको हिडाइड्रेशन की परेशानी से भी छुटकारा दिला सकता है। गर्मी में मन और पेट को शांत करने के लिए नियमित रूप से तरबूज का जूस (Watermelon Juice Benefits) पिएं। 

4. नारियल पानी

पेट की गर्मी को कम करने के लिए नारियल पानी भी काफी लाभकारी (Coconut Water for Summer) हो सकता है। यह पानी आपको चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाता है। साथ ही इससे शरीर को कई अन्य फायदे, जैसे- मोटापा, ब्लड प्रेशर, स्ट्रेस से राहत (Coconut Water benefits) दिला सकता है। अगर आप नियमित रूप से रोजाना सुबह खाली पेट नारियल पानी पीते हैं, तो यह आपके शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाव कर सकती है। दरअसल, नारियल पानी हमारे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट के रूप में भी काम करती है। ऐसे में पेट की बढ़ती गर्मी को कम करने के लिए आप इस पानी का सेवन कर सकते हैं। 

5. जौ का पानी

गर्मी में पेट को ठंडा रखने के लिए जौ का पानी ( Barley Water benefits) काफी लाभकारी हो सकता है। इस ड्रिंक का इस्तेमाल काफी लंबे समय से किया जा रहा है। यह समग्र शरीर के लिए एक दवा की तरह कार्य करता है। अगर आप पेट को ठंडा रखने के लिए जौ का पानी तैयार कर रहे हैं, तो इसमें थोड़ा सा शहद और नींबू का स्वाद जोड़िए। इससे इसका स्वाद भी बेहतर होगा। साथ ही यह सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - Energy Drinks: शरीर में ताकत बढ़ाने व कमजोरी और थकान दूर करने के लिए रोज पिएं ये 4 एनर्जी ड्रिंक्स

गर्मी में पेट की गर्मी को शांत करने के लिए आप इन हेल्दी ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। यह पेट को ठंडा रखने के साथ-साथ आपको शरीर की कई अन्य परेशानी से भी दूर रख सकता है। हालांकि, अगर आपको किसी तरह की समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

Read Next

प्रेगनेंसी में पिएं सोया मिल्क, मां के साथ शिशु को भी मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer