बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने फैंस के लिए एक खास सीरीज शुरू की है, जिसका नाम है 'Story Time With Sonam Kapoor'। इस सीरीज के पहले वीडियो में ही सोनम ने इस बात का खुलासा किया था कि वो 14-15 साल की उम्र से ही पीसीओएस (PCOS) यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम का शिकार हैं। PCOS या PCOD धीरे-धीरे महिलाओं की आम समस्या बनती जा रही है। खासकर 20 साल से बड़ी उम्र की युवा लड़कियां इसका शिकार ज्यादा होती हैं। यही कारण है कि सीरीज के दूसरे वीडियो में सोनम ने अपने फैंस को PCOS कंट्रोल करने के लिए अपनी खास डाइट टिप्स बताई हैं। सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर इस सीरीज का दूसरा वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो बता रही हैं कि PCOS को मैनेज करने के लिए वो ब्रेकफास्ट में क्या खाती हैं। सोनम की बताई ये डाइट टिप्स PCOS या PCOD से जूझ रही लड़कियों के लिए बड़े काम आ सकती हैं।
नैचुरल और लोकल फूड्स खाती हैं सोनम कपूर
सोनम लिखती हैं, "सबसे पहले मैं धन्यवाद करना चाहती हूं PCOS वीडियो पर आप सबकी जबरदस्त प्रतिक्रिया के लिए। आपके उत्साहवर्धक शब्दों के कारण ही मैं आज इस सीरीज का दूसरा वीडियो शेयर कर रही हूं- My PCOS Diet. आमतौर पर मेरे खाने में सभी चीजें नैचुरल फ्रेश और लोकल होती हैं। मैं जहां भी होती हूं कोशिश करती हूं कि लोकल और फ्रेश फ्रूड्स का ही सेवन करूं"
View this post on Instagram
PCOS कंट्रोल करने के लिए खास ब्रेकफास्ट
सोनम ने वीडियो में बताया है कि वो रिफाइंड शुगर (सफेद चीनी) और डेयरी प्रोडक्ट्स (दूध से बने आहारों) का सेवन नहीं करती हैं। इसलिए PCOS को कंट्रोल करने के लिए वो ब्रेकफास्ट में सामान्य योगर्ट की जगह कोकोनट योगर्ट का सेवन करती हैं। कोकोनट योगर्ट का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए ये ब्लड शुगर और PCOS/PCOD को कंट्रोल करने के लिए अच्छा बेस्ट है। इस योगर्ट के साथ वो थोड़ी सी बेरीज और पेलियो ग्रैनोला (paleo granola) लेती हैं। पेलियो ग्रैनोला ग्लूटेन फ्री होता है, और किसी तरह के अनाज (Grains) से नहीं बनाया जाता है, इसलिए PCOS में इसे खाना भी फायदेमंद होता है। सोनम बताती हैं कि वो ब्रेकफास्ट में इस डिश को अक्सर खाती हैं।
इसे भी पढ़ें: 14 साल की उम्र से PCOS से जूझ रही हैं सोनम कपूर, वीडियो जारी कर बताया PCOS कंट्रोल करने के खास टिप्स
ग्रीन टी पीना भी है फायदेमंद
सोनम अपनी पोस्ट में बताती हैं कि इस ब्रेकफास्ट के साथ-साथ वो सुबह पुदीने की चाय या फिर ग्रीन टी भी पीती हैं। रिसर्च के अनुसार ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हार्मोन्स को बैलेंस करने में और मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में फायदेमंद होते हैं इसलिए इसका सेवन PCOS से जूझ रही महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। ग्रीन टी के सेवन से ऐसी महिलाओं को वजन घटाने में और बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में भी थोड़ी मदद मिल सकती है। इसके सेवन से महिलाओं में फ्री-टेस्टोस्टेरॉन का लेवल कम होता है और फास्टिंग इंसुलिन भी कम होता है।
इसे भी पढ़ें: PCOD Diet: पीसीओडी के लक्षणों से राहत दिलाते हैं ये 5 सुपरफूड्स, आपको जरूर करना चाहिए सेवन
हरी सब्जियों का एक बाउल भी लेती हैं
सोनम ब्रेकफास्ट में 1 बाउल हरी सब्जियां भी खाती हैं। हरी सब्जियां भी PCOS कंट्रोल करने के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं। इसका कारण यह है कि हरी सब्जियों में कैलोरीज कम होती हैं, जबकि पोषक तत्व बहुत ज्यादा होते हैं। इसीलिए PCOS से जूझ रही महिलाओं को ब्रोकली, पालक, केल आदि का सेवन जरूर करना चाहिए। इन सब्जियों में विटामिन B की मात्रा अच्छी होती है। ब्रेकफास्ट में हरी सब्जियां खाने से आपको PCOS के दौरान होने वाली कई समस्याओं जैसे- इंसुलिन रेजिस्टेंस, अनियमित पीरियड्स, मोटापा, अतिरिक्त बालों का उगना आदि से छुटकारा मिल सकता है।
सोनम की बताई इन टिप्स को अपनाकर आप भी PCOS या PCOD को मैनेज करते हुए एक बेहतरीन और सामान्य जिंदगी जी सकती हैं।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi
Read Next
आंखों की रोशनी, वज़न, पाचन शक्ति, डायबिटीज, सब पर असरदार है टमाटर, जानें इसे खाने का सही तरीका
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version