Foods To Avoid After Having Paan in Hindi: पान जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। पान के पत्ते में कार्मोनेटिव, गैस्ट्रो प्रोटेक्टिव और एंटी फ्लैटुलेंट गुण पाए जाते हैं। ये सभी गुण पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। खाना खाने के बाद पान के पत्ते खाने से पाचन में सुधार होता है। पान के पत्ते खाने से डाइजेशन में सुधार होता है और भोजन आसानी से पच जाता है। आपको बता दें कि पान के पत्तों में थायमिन, विटामिन सी, राइबोफ्लेविन, कैरोटीन जैसा एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। अगर आप रोजाना पान के पत्तों का सेवन करेंगे, तो इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। अकसर लोग खाने के बाद पान खाते हैं और फिर इसके बाद कुछ नहीं खाते हैं। वैसे पान खाने के बाद कुछ चीजें खानी भी नहीं चाहिए, क्योंकि इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर पान खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए? तो चलिए, जानते हैं इस बारे में-
पान खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?- What Not to Eat After Paan in Hindi
1. पान के बाद दूध न पिएं
पाने के बाद आपको दूध पीने से बचना चाहिए। अगर आप पान खाने के बाद दूध का सेवन करेंगे, तो इससे आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए पान और दूध के कॉम्बिनेशन को खराब माना जाता है। आपको बता दें कि पान के पत्ते की तासीर गर्म होती है। वहीं, दूध की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में अगर आप पान और दूध का एक साथ सेवन करेंगे, तो इसका असर डाइजेशन पर पड़ सकता है। इससे पाचन और दांतों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको पान खाने के बाद कभी भी दूध नहीं पीना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- पान खाने के बाद दूध पीना चाहिए कि नहीं? जानें डायटीशियन से
टॉप स्टोरीज़
2. पान खाने के बाद दवाई का सेवन न करें
अगर आपकी कोई दवाई चल रही है या फिर आपका सिरदर्द, पेट दर्द हो रहा है, तो कभी भी पान खाने के बाद दवाई का सेवन न करें। दरअसल, कोई भी चीज खाने के तुरंत बाद दवाई खाने से बचना चाहिए। आप पान खाने से एक या आधे घंटे बाद दवाई खा सकते हैं। पान खाने के तुरंत बाद दवाई लेने आपको रिएक्शन का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आप पान खाने के बाद दवाई लेने से बचें।
3. पान खाने के बाद जूस न पिएं
पान खाने के बाद आपको जूस पीने से भी बचना चाहिए। दूध की तरह ही जूस की तासीर भी ठंडी होती है। वहीं, अधिकतर लोग पान को रात में खाते हैं और रात को जूस पीने से पाचन को नुकसान पहुंच सकता है। अगर आप पान खाने के बाद जूस पिएंगे, तो इसका असर आपके डाइजेशन पर पड़ सकता है। इसलिए आपको पान खाने के बाद कभी भी जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- पान खाने के भी होते हैं कई फायदे
4. पान खाने के बाद मसालेदार चीजों से परहेज करें
पान खाने के बाद आपको मसालेदार चीजों का सेवन करने से भी बचना चाहिए। पान के बाद मसालेदार भोजन खाने से आपका पाचन तंत्र गड़बड़ा सकता है। इसके लिए आप पान खाने के बाद कभी भी लौंग, काली मिर्च, लाल मिर्च से बने खाने से परहेज करें।