Fri Sep 11, 2026 | 11:43 PM IST

Doctor Verified

बच्चों का प्लेटलेट काउंट कितना होना चाहिए? जानें कम होने पर क्या करें

Normal Platelet Count in Children: बच्चों के शरीर में प्लेटलेट काउंट कितना होना चाहिए? जानें प्लेटलेट बढ़ाने के टिप्स।

Normal Platelet Count in Children: डेंगू बुखार होने के बाद मरीज का प्लेटलेट काउंट कम हो जाता है। यह समस्या ज्यादातर वेक्टर जनित बीमारियों में देखने को मिलती है। चिकनगुनिया, मलेरिया समेत डेंगू बुखार होने पर प्लेटलेट काउंट कम होना गंभीर होता है। बच्चों के शरीर में प्लेटलेट काउंट कम होने की स्थिति काफी गंभीर होती है। इस स्थिति में सही समय पर केयर और इलाज न मिलना जानलेवा हो सकता है। प्लेटलेट काउंट कम होने की समस्या डेंगू बुखार के अलावा शरीर में विटामिन बी की कमी, खून की कमी या एनीमिया और ल्यूकेमिया जैसी बीमारियों में भी हो सकती है। प्लेटलेट्स आपके खून में मौजूद प्लाज्मा में पाए जाते हैं। शरीर में प्लेटलेट की कमी होने पर कई गंभीर परेशानियां जैसे मांसपेशियों में कमजोरी और दर्द, घुटनों से जुड़ी परेशानियां और शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं बच्चों में नॉर्मल प्लेटलेट काउंट कितना होना चाहिए और इसकी कमी होने पर क्या करें।

बच्चों में नॉर्मल प्लेटलेट कितना होना चाहिए?- Normal Platelet Count Range in Children in Hindi

वयस्कों की तुलना में बच्चों को बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है। बच्चों के शरीर में प्लेटलेट काउंट कम होना वयस्कों से ज्यादा खतरनाक होता है। पोषण की कमी, बीमारी और वेक्टर जनित बीमारियों का शिकार होने पर प्लेटलेट काउंट कम होने का खतरा रहता है। इस स्थिति में लक्षण दिखते ही डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। एससीपीएम हॉस्पिटल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ शेख जफर कहते हैं कि बच्चों के शरीर में भी प्लेटलेट काउंट वयस्कों के बराबर ही रहता है। आमतौर पर सामान्य व्यक्ति के शरीर में प्लेटलेट का काउंट 150,000 लाख से 450,000 प्रति माइक्रो-लीटर ब्लड माना जाता है। अगर किसी भी व्यक्ति के शरीर में प्लेटलेट काउंट की रेंज 150,000 से कम है, तो इसे प्लेटलेट कम होना मानते हैं। प्लेटलेट काउंट 50 हजार से कम होना गंभीर माना जाता है। 

Normal Platelet Count in Children

इसे भी पढ़ें: डेंगू ठीक होने के बाद प्लेटलेट्स बढ़ने में कितना समय लगता है? डॉक्टर से जानें

प्लेटलेट काउंट कम होने के लक्षण- Low Platelet Count Symptoms in Hindi

शरीर में प्लेटलेट काउंट कम होने पर आपको कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्लेटलेट्स की कमी होने पर दिखने वाले कुछ प्रमुख लक्षण इस तरह से हैं-

  • थकान और मांसपेशियों में दर्द
  • मसूड़ों से खून आना
  • मलाशय से ब्लीडिंग
  • उल्टी की समस्या
  • स्किन का रंग डार्क होना
  • जोड़ों में दर्द

प्लेटलेट काउंट कम होने पर क्या करें?- How To Increase Platelet Count?

शरीर में प्लेटलेट काउंट कम होने पर आपको सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। प्लेटलेट काउंट बहुत ज्यादा कम होने पर डॉक्टर आपको दवाओं के सेवन की सलाह दे सकते हैं। प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए ताजे और रंग-बिरंगे फलों का सेवन करना फायदेमंद होता है। प्लेटलेट बढ़ाने के लिए पपीते की पत्तियों का रस पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा कीवी, अनार और चुकंदर का सेवन करने से प्लेटलेट बढ़ता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

शिशु को सर्दी लगने पर भाप देना सुरक्षित है या नहीं? जानें डॉक्‍टर की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 11, 2023 21:24 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content