
What is Gut Eye Connection: शरीर को हेल्दी और फिट बनाए रखने के लिए सभी अंगों का ठीक ढंग से काम करना जरूरी है। आंखें शरीर का सबसे अहम अंग हैं और दुनिया देखने के लिए इनका हेल्दी और बीमारियों से मुक्त हों बहुत जरूरी है। क्या आप जानते हैं, आंतों में खराबी होने पर आपकी आंखों पर भी इसका असर पड़ता है? सुनने में भले ही यह थोड़ा अटपटा लग रहा हो, लेकिन आंत और आंखों की सेहत का सीधा कनेक्शन होता है। इसे गट-आई कनेक्शन (Gut Eye Connection) कहते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, गट आई कनेक्शन क्या है और इसे ठीक रखने के लिए क्या करना चाहिए?
गट-आई कनेक्शन क्या है?- What is Gut Eye Connection in Hindi
आंत और आंखें शारीरिक रूप से भले ही दूर दिखाई देती हैं, लेकिन वे आंत माइक्रोबायोम के नेटवर्क के माध्यम से जुड़े होते हैं हैं। बैक्टीरिया, वायरस और कवक सहित तमाम चीजों से युक्त आंत माइक्रोबायोम पाचन, चयापचय और शरीर की प्रतिरक्षा को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, "आंत के माइक्रोबायोम आंखों की सेहत को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं। आंत माइक्रोबायोटा में असंतुलन, जिसे डिस्बिओसिस के रूप में जाना जाता है, सूजन समेत कई बीमारियों का कारण बनता है। इसकी वजह से आंखों से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ड्राई आई सिंड्रोम, मैक्यूलर डीजनरेशन और यहां तक कि ग्लूकोमा जैसी स्थितियों का कारण आंत की खराब सेहत हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: आंखों में ये परेशानियां हैं रेटिना खराब होने का संकेत, नजरअंदाज न करें इन्हें
आंत और आंखों को स्वस्थ रखने के उपाय
1. संतुलित आहार
पोषक तत्वों से भरपूर डाइट आंत और आंखों के स्वास्थ्य को ठीक रखने में मदद करते हैं। भोजन में फल, सब्जियां और साबुत अनाज जरूर शामिल करें। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थ, जैसे पत्तेदार साग और जामुन, आंत और आंखों दोनों में ऑक्सीडेटिव तनाव दूर करने में मदद करते हैं।
2. प्रोबायोटिक्स और प्रीबायोटिक्स
प्रोबायोटिक और प्रीबायोटिक युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से आंत माइक्रोबायोम को ठीक रखने और आंखों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। दही, योगर्ट, साउरक्रोट जैसे खाद्य पदार्थ लाभकारी प्रोबायोटिक्स प्रदान करते हैं, जबकि फलों, सब्जियों और साबुत अनाज के फाइबर प्रीबायोटिक्स के रूप में काम करते हैं, जो आंत के माइक्रोबायोटा को पोषण देते हैं।
3. हाइड्रेटेड रहें
पाचन तंत्र की म्यूकोसल परत को ठीक रखने और आंखों में आंसू उत्पादन के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। शरीर को अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रखने और बेहतर ढंग से काम करने के लिए पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीने का लक्ष्य रखें।
इसे भी पढ़ें: Myopia Causes, Symptom: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही है आंखों की बीमारी मायोपिया, डॉक्टर से जानें इसके बारे में
4. नियमित व्यायाम
आंत और आंख दोनों को हेल्दी और बीमारियों से बचाने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। व्यायाम करने से आंत की माइक्रोबियल विविधता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और आंखों की बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी मदद मिलती है।
5. तनाव कम करें
बहुत ज्यादा तनाव लेने से आंख और आंत दोनों पर ही बुराअसर पड़ता है। इसकी वजह से आंतों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं और इसके कारण आपकी आंखों में भी परेशानियां हो सकती हैं।
आंत-आंख कनेक्शन हमारे पाचन और नजर के बीच सामंजस्य बनाने के लिए जरूरी है। संतुलित आहार, आंत माइक्रोबायोमको फायदा पहुंचाने वाली जीवनशैली की आदतों को अपनाकर, आप इसे ठीक रख सकते हैं। पेट और आंतों से जुड़ी परेशानी अगर लंबे समय तक बनी हुई है, तो डॉक्टर की सलाह लेकर आंखों की भी जांच करानी चाहिए।
(Image Courtesy: freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version