
Borderline Diabetes in Hindi: असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज की समस्या आज के समय में बेहद आम है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक आंकड़े के मुताबिक भारत साल 2025 तक दुनियाभर में सबसे ज्यादा डायबिटीज के मरीजों वाला देश होगा। आमतौर पर डायबिटीज को बुजुर्गों की समस्या समझा जाता था लेकिन अब यह बीमारी कम उम्र के लोगों में भी देखने को मिलती है। डायबिटीज दरअसल शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने के कारण होती है। डायबिटीज के कारण हर साल लाखों लोगों की मौत भी रिकॉर्ड होती है। खानपान में संतुलन और अच्छी जीवनशैली अपनाने से आप डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं। टाइप 2 डायबिटीज होने से पहले आपके शरीर में कुछ संकेत दिखाई देते हैं। ये संकेत आपके शरीर में डायबिटीज की शुरुआत होने से पहले दिखते हैं और इस स्थिति को बॉर्डरलाइन डायबिटीज (Borderline Diabetes in Hindi) के नाम से जाना जाता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते है बॉर्डरलाइन डायबिटीज क्या है और इसके लक्षण क्या हैं?
बॉर्डरलाइन डायबिटीज क्या है?- What is Borderline Diabetes in Hindi
बॉर्डरलाइन डायबिटीज या प्री डायबिटीज एक ही हैं। शरीर में डायबिटीज की शुरुआत होने से पहले कुछ लक्षण दिखाई देने शुरू होते हैं और इन लक्षणों को बॉर्डरलाइन डायबिटीज के लक्षण माना जाता है। बॉर्डरलाइन डायबिटीज का मतलब यह है कि आपके शरीर में ब्लड शुगर का स्तर सामान्य से ज्यादा है और अगर यह लंबे समय तक बना रहता है, तो आपको डायबिटीज का खतरा है। मेडिकल की भाषा में इस स्थिति को इम्पेयर्ड फास्टिंग या ग्लूकोज इनटॉलरेंस के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप इस स्थिति को समय रहते कंट्रोल नही कर पाते हैं, तो इसकी वजह से आपको डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। बॉर्डरलाइन डायबिटीज को समय रहते जीवनशैली और खानपान में बदलाव कर ठीक किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: टीनएज लड़कियों में डायबिटीज के ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान, जानें बचाव
बॉर्डरलाइन डायबिटीज के लक्षण- Borderline Diabetes Symptoms in Hindi
शरीर में बॉर्डरलाइन डायबिटीज की शुरूआत होने पर कई लक्षण दिखाई देते हैं। इस समस्या में आपके शरीर में कमजोरी, आंखों की रौशनी कम होना और थकान महसूस होने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। बॉर्डरलाइन डायबिटीज की समस्या में दिखने वाले प्रमुख लक्षण इस तरह से हैं-
- आंख की रोशनी कमजोर होना
- शरीर में लगातार थकान बने रहना
- अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ना
- हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या
- पैरों में दर्द और झुनझुनी
- हार्ट डिजीज की शुरूआत
- किडनी से जुड़ी परेशानी
बॉर्डरलाइन डायबिटीज के कारण- What Causes Borderline Diabetes?
बॉर्डरलाइन डायबिटीज की समस्या कई कारणों से हो सकती है। असंतुलित खानपान और भागदौड़ भरी जीवनशैली के अलावा डायबिटीज की फैमिली हिस्ट्री के कारण भी आपको इस गंभीर बीमारी का खतरा रहता है। असंतुलित खानपान की वजह से आपके शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा सामान्य से ज्यादा हो जाती है और इस स्थिति को बॉर्डरलाइन डायबिटीज के नाम से जाना जाता है। बॉर्डरलाइन डायबिटीज के कुछ प्रमुख कारण इस तरह से हैं-
- बहुत ज्यादा वजन बढ़ने से
- असंतुलित खानपान के कारण
- निष्क्रिय जीवनशैली
- पारिवारिक स्थिति
- नींद की कमी
- शराब और स्मोकिंग
बॉर्डरलाइन डायबिटीज से बचाव- Borderline Diabetes Prevention Tips in Hindi
बॉर्डरलाइन डायबिटीज की समस्या के शुरूआती लक्षणों को पहचाना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन सही समय पर लक्षणों को पहचानकर सही कदम उठाने से आप इस गंभीर परेशानी का शिकार होने से बच सकते हैं। बॉर्डरलाइन डायबिटीज से बचाव के लिए आपको खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। भोजन में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स को शामिल करने और नियमित रूप से व्यायाम करने से आप इस गंभीर परेशानी का शिकार होने से बच सकते हैं।
(Image Courtesy: Freepik.com)