Doctor Verified

Aroma Yoga: अरोमा योग क्‍या है? एक्‍सपर्ट से जानें इसे करने का सही तरीका और फायदे

Aroma Yoga Benefits: अरोमा योग में अरोमा थेरेपी और योग की मदद से शारीर‍िक और मानस‍िक समस्‍याओं को दूर क‍िया जाता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Aroma Yoga: अरोमा योग क्‍या है? एक्‍सपर्ट से जानें इसे करने का सही तरीका और फायदे


Aroma Yoga in Hindi: योग हमारे शारीर‍िक और मानस‍िक स्‍वास्‍थ्‍य के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। योग की मदद से शरीर और मन की कई समस्‍याएं दूर होती हैं। कई प्रकार के योग के बारे में आपने सुना होगा, लेक‍िन आज ज‍िस योग के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वह दो व‍िध‍ियों का संगम है। इसका नाम है अरोमा योग। अरोमा थेरेपी और योग से म‍िलकर बना है अरोमा योग। यह एक प्रकार की योग प्रथा है। इसमें खुशबू और वनस्‍पत‍ियों के तत्‍वों का इस्‍तेमाल शरीर की समस्‍याओं को दूर करने के ल‍िए क‍िया जाता है। इस योग के साथ अरोमा ऑयल्‍स का प्रयोग क‍िया जाता है। अरोमा योग में खुशबू और अरोमा तेल की मदद से मानस‍िक तनाव को कम करने और मानस‍िक स्‍थ‍ित‍ि को सुधारने में मदद म‍िलती है। इस योग के साथ लैवेंडर, कैमोमाइल, यूकल‍िप्टस और अन्‍य सुगंध‍ित तेलों का प्रयोग क‍िया जाता है। आगे जानेंगे अरोमा योग को करने का तरीका और फायदे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के रवींद्र योगा क्लीनिक की योग एक्सपर्ट डॉ प्र‍िया श्रीवास्तव से बात की। 

aroma yoga

अरोमा योग को करने का तरीका- How to Do Aroma Yoga 

  • अरोमा योग को करने के ल‍िए सबसे पहले एक शांत और साफ स्‍थान सुनें।
  • जगह के चुनाव के बाद योग मैट ब‍िछाकर बैठ जाएं। 
  • आप सुखासन या वज्रासन में बैठ सकते हैं। 
  • अब अरोमा थेरेपी ऑयल का चयन करें, जैसे- लैवेंडर, सैंडलवुड, यूकलिप्टस, नीम, टी ट्री ऑयल और नीम आदि।
  • अरोमा तेल को ड‍िफ्यूजर में डालकर उसे अपने पास रखें। 
  • आप चाहें, तो योग करने वाले स्‍थान पर अरोमा मोमबत्ती का प्रयोग भी कर सकते हैं।   
  • अरोमा थेरेपी वाले तेल को अपने हाथों में लेकर माल‍िश करें। 
  • इसके बाद आंख बंद कर लें और शांति‍ और सुख की ओर ध्‍यान केंद्र‍ित करें।  
  • अरोमा योग को द‍िन के क‍िसी भी समय कर सकते हैं। लेक‍िन सुबह के वक्‍त करना ज्‍यादा फायदेमंद होता है। 

अरोमा योग के फायदे- Aroma Yoga Benefits in Hindi 

  • अरोमा योग को करने से मानस‍िक तनाव कम होता है और ध्‍यान केंद्र‍ित करने में मदद म‍िलती है।
  • ज‍िन लोगों को अन‍िद्रा की समस्‍या है, उन्‍हें अरोमा योग करना चाह‍िए। इससे नींद में सुधार होता है।  
  • श्वसन समस्याओं को दूर करने के ल‍िए अरोमा योग फायदेमंद माना जाता है। तेल की खुशबू के इन्‍हेल करने से आराम म‍िलता है।
  • अरोगा योग करने से नर्वस सिस्टम पर सकारात्‍मक प्रभाव पड़ता है ज‍िससे थकान दूर होती है और शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।  
  • स‍िर दर्द और माइग्रेन के दर्द से छुटकारा पाने के ल‍िए अरोमा योग फायदेमंद माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें- Buti Yoga: बूटी योग क्या है? जानें इसे करने के फायदे, तरीका और सावधानियां

अरोमा योग और अरोमा थेरेपी में फर्क- Difference Between Aroma Yoga and Aroma Therapy 

कुछ लोग अरोमा योग और अरोमा थेरेपी को एक ही समझते हैं। लेक‍िन यह दो अलग-अलग प्रक्र‍ियाएं हैं। अरोमा योग एक प्रकार की योग प्रथा है ज‍िसमें अरोमा थेरेपी के तेलों की खुशबू का प्रयोग क‍िया जाता है। इस योग को करने से मानस‍िक और शारीर‍िक स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होता है। अरोमा योग में अपने श्वास के साथ अरोमा तेल की खुशबू महसूस करने का प्रयास क‍िया जाता है और इस खुशबू को ध्‍यान लगाने में उपयोग क‍िया जाता है। वहीं दूसरी ओर अरोमा थेरेपी एक प्रकार की प्राकृत‍िक च‍िक‍ित्‍सा है। इसमें माल‍िश, इन्‍हेलेशन, वैपोराइजेशन के तरीके से तेल के गुणों का प्रयोग, मानस‍िक और शारीर‍िक समस्‍याओं को दूर करने के ल‍िए क‍िया जाता है।

उम्‍मीद करते हैं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

 

Read Next

Yoga for Chest Tightness: चेस्ट को परफेक्ट शेप देने के लिए ट्राई करें ये 2 योगासन, जल्द दिखने लगेगा असर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version