What Happens In Body When Relaxing In Hindi: शरीर के लिए जितना जरूरी काम करना है, खाना है ठीक उतना ही जरूरी पर्याप्त आराम करना भी है। आराम करने से आपकी शरीर की मांसपेशियां दोबारा से रिपेयर होती हैं। जबकि, आराम करने से ब्रेन की कार्यक्षमता में भी बढ़ोतरी होती हैं। इस दौरान शरीर और ब्रेन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव होते हैं। जो शरीर को अगले दिन के लिए तैयार करते हैं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि आराम करने के दौरान आपकी मांसपेशियां दोबारा से ठीक होती है। साथ ही, ब्रेन से एंडोर्फिन नामक केमिकल रिलीज होता है। यह एक नेचुरल पेन किलर की तरह कार्य करता है। जिससे आपको चोट आदि लगने के बाद भी कम दर्द कम होता है और चोट तेजी से ठीक होती है। इस लेख में नारायणा अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन डॉक्टर पंकज वर्मा से जानते हैं कि आराम करने के दौरान शरीर में किस तरह के बदलाव महसूस होते हैं।
आराम करते समय शरीर में क्या बदलाव होते हैं? - What Happens In Body When Relaxing In Hindi
हृदय गति धीमी होना
आराम के समय हृदय धीमी गति से धड़कता है। यह शरीर को ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और हृदय पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद करता है। इसके चलते व्यक्ति के कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम को राहत मिलती है।
ब्रेन शांत होता है
आराम के समय, आपका दिमाग न्यूरोट्रांसमीटर जैसे सेरोटोनिन, एंडोर्फिन और डोपामाइन छोड़ता है, जो आपको शांत और खुश महसूस कराते हैं। ऐसे में तनावपूर्ण हार्मोन, जैसे कि कोर्टिसोल का स्तर कम होने लगता है, जिससे मानसिक तनाव कम होता है और मन स्थिर होता है।
पाचन तंत्र में सुधार होना
आराम के समय पाचन तंत्र की कार्यक्षमता बेहतर होती है। शरीर में पैरासिमपैथिटिक नर्वस सिस्टम (parasympathetic nervous system) सक्रिय हो जाता है, जो पाचन प्रक्रिया को तेज करता है और भोजन के अवशोषण को बढ़ावा देता है।
मांसपेशियों को आराम मिलता है
दिनभर की शारीरिक गतिविधियों से मांसपेशियों में तनाव बढ़ सकता है। जब आप आराम करते हैं, तो मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे ऑक्सीजन और पोषक तत्व मांसपेशियों तक पहुंचते हैं। यह प्रक्रिया थकी हुई मांसपेशियों को ठीक करने में मदद करती है।
सांस लेने की प्रक्रिया में सुधार होना
आराम करते समय सांस लेने की गति धीमी और गहरी हो जाती है। गहरी सांस लेने से फेफड़ों में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है और रक्त से कार्बन डाइऑक्साइड को बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह शरीर को ताजगी और एनर्जी प्रदान करता है।
इम्यून सिस्टम बेहतर होना
आराम करते समय शरीर कोशिकाओं को रिपेयर और दोबारा बनने पर ध्यान केंद्रित करता है। यह प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करता है, जिससे शरीर बीमारियों और संक्रमणों से लड़ने में सक्षम बनता है।
इसे भी पढ़ें: ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाता है कपालभाति प्राणायाम, रोज सुबह इस तरह से करें प्रैक्टिस
What Happens In Body When Relaxing In Hindi: आराम करना केवल आलस का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह शरीर और मस्तिष्क के लिए एक अनिवार्य प्रक्रिया है। यह शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए, अपने व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय आराम के लिए जरूर निकालें, ताकि आप स्वस्थ और एर्जेटिक बने रहें।