Potassium Food: इन 5 सस्‍ती चीजों में होता है केले से ज्‍यादा पोटेशियम, हार्ट और किडनी के लिए है फायदेमंद

पोटेशियम आप की कोशिकाओं के निर्माण में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी कमी को आप केले के अलावा अन्य आहार से भी पूरा कर सकते हैं!
  • SHARE
  • FOLLOW
Potassium Food: इन 5 सस्‍ती चीजों में होता है केले से ज्‍यादा पोटेशियम, हार्ट और किडनी के लिए है फायदेमंद


हमारे शरीर के मुख्य अंगो जैसे कि हृदय, किडनी, मांसपेशियां आदि को पोटेशियम की आवश्यकता होती है। यदि पर्याप्त मात्रा में शरीर को पोटेशियम नहीं मिलता तो बहुत सी बीमारियां जैसे कि मांसपेशियों में दर्द, दिल की धड़कन का हल्का हो जाना, या फिर हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए लगभग 47000 मिलीग्राम पोटेशियम की आवश्यकता होती है। हम सब केले को इसका एकमात्र स्रोत मानते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। इसके अलावा भी अन्य बहुत से आहार हैं, जो इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं। जो इस प्रकार हैं:

आलू (Potato)

मीडियम आलू कैलोरीज़, सचुरेटेड फैट, कोलेस्ट्रॉल आदि में भी कम होते हैं। यह आलू विटामिन बी6, बी 3 आदि का स्रोत होते हैं। यदि आप आलुओं पर बटर या  क्रीम आदि लगा कर खाएंगे तो जाहिर है उनका आधा पोटेशियम कम हो जाएगा। इनकी बजाए आप आलुओं को ब्रोकली आदि सब्जियों के साथ खाएं।

एवोकाडो (Avocado)

यह थोड़े से खट्टे होते हैं और एवोकाडो एक सब्जी न होने की बजाए एक फल है। यह पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है। न केवल पोटेशियम बल्कि यह फल विटामिन ए, सी व ई से भी भरपूर होता है। यह आप का कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में भी बहुत सहायक होते हैं। अतः आप को यह फल अवश्य अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

avocado

ऑरेंज जूस (Orange Juice)

एक ऑरेंज जूस किसे पसंद नहीं होता है? आप संतरे को या तो जूस के रूप में पी सकते हैं या ऐसे ही खा सकते हैं। यह दोनों ही रूप में आप को एक समान लाभ प्रदान करेगा। संतरे में पोटेशियम के साथ साथ विटामिन सी भी होता है और यह आप के पाचन के लिए बहुत अच्छा रहता है। संतरा खाना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत सेहतमंद होता है। 

किशमिश (Raisins)

आप इन्हे सलाद, किसी सब्जी या मिठाई आदि में मिला कर खा सकते हैं। किशमिश आप की सेहत के लिए बहुत लाभदायक होती है। यह पोटेशियम का  एक अच्छा स्रोत होता है। इनमे कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। अतः किशमिश को अपनी सब्जी या अन्य किसी तरह के खाने में जरूर शामिल करें।

इसे भी पढ़ें: आपकी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है मकई, जानें क्या है इसके सेवन करने का सही तरीका

तरबूज (Watermelon)

गरमियों में तरबूज खाने से  राहत मिलती है। इसके साथ साथ तरबूज से आप को ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। यह फल पानी से भरपूर होता है इसलिए आप के शरीर में पानी की कमी नहीं होती। इसके साथ साथ आप को तरबूज से पोटेशियम की कमी की भी पूर्ति होती है।

इसे भी पढ़ें: बार-बार प्यास लगने का कारण हो सकते हैं ये 5 फूड, जानिए इनके नुकसान

पकी हुई पालक (Cooked Spinach)

आप सभी पालक के बारे में तो जानते ही होंगे। यह सब्जी आपके शरीर के लिए कितनी लाभदायक होती है। इसमें पोटेशियम की मात्रा भी होती है। न केवल पोटेशियम बल्कि पालक में आयरन, फाइबर, विटामिन सी व मैग्नेशियम जैसे लाभदायक पोषक तत्त्व भी होते हैं।

टमाटर (Crushed Tomatoes)

आप इन कसे हुए टमाटर से सॉस भी बना सकते हैं। यह टमाटर पोटेशियम से भरपूर होते हैं। आप इन्हे अपनी सब्जी या वैसे ही जरूर खाएं। यह आप के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक भी होते हैं। अतः टमाटरों को जरूर अपने खाने में शामिल करें। 

सूरजमुखी के बीज (Sunflower Seeds)

आपने बेसबॉल खिलाड़ियों को इन बीजों को चबाते और  थूकते देखा होगा। जब आप कहीं बाहर जाते हैं, तो ये एक आसान स्नैक होते हैं। या आप उन्हें प्रोटीन और बी विटामिन की कमी पूरा करने के लिए  दोपहर के भोजन में सलाद की टॉपिंग के रूप में खा सकते हैं। बस ध्यान रखें कि इन में नमक ना हो।  

Read More Articles On Healthy Diet In Hindi

Read Next

Seeds For Boost Your Immunity: इम्‍युनिटी को बूस्‍ट करने में मददगार हो सकता है हर सुबह इन बीजों का सेवन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version