Under Eye Swelling During Winters: सर्दी का मौसम आते ही इन्फेक्शन, स्किन से जुड़ी परेशानियां समेत कई समस्याओं का आना भी शुरू हो जाता है। भले ही सर्दियों का मौसम सभी को अच्छा लगता है, लेकिन इसके साथ कई गंभीर परेशानियां भी आती हैं। इस मौसम में स्किन की ड्राईनेस से लेकर आंखों से जुड़ी परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। सर्दियों में आपने भी देखा होगा कि आंखों में जलन, खुजली और सूजन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इस मौसम में आंखों से जुड़ी एक समस्या बहुत बढ़ जाती है, जिसका नाम है अंडर आई बैग्स। आम भाषा में इस परेशानी को आंख की पलकों के नीचे सूजन आना कहते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं आखिर सर्दियों में आंखों की पलकों में सूजन क्यों बढ़ जाती है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए।
सर्दियों में आंख के नीचे सूजन क्यों बढ़ जाती है?- Causes Of Under Eye Swelling During Winters in Hindi
आमतौर पर मौसम में होने वाले बदलाव की वजह से परेशानियां बढ़ जाती हैं। सर्दी के मौसम में आंखों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस मौसम में नमी बढ़ने की वजह से इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। सर्दियां आते ही अंडर आई बैग्स के मामले बढ़ने लगते हैं। सामान्य रूप से आंख की पलकों के नीचे होने वाली सूजन अपने आप ठीक हो जाती है, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो रही है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस परेशानी को नजरअंदाज करने से आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है।
इसे भी पढ़ें: दिख रहे हैं ये लक्षण तो समझ लें आंखें हो रही हैं कमजोरी, डॉक्टर से जानें बचाव
सीतापुर आंख अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ धर्मेंद्र सिंह कहते हैं कि, "सर्दियों के मौसम में आंखों के नीचे तरल पदार्थ बढ़ जाता है। इस स्थिति को एडिमा भी कहते हैं। इसकी वजह से आंखों में सूजन और खुजली जैसी समस्या होती है। हालांकि इसके अलावा मौसम में नमी, इन्फेक्शन आदि की वजह से भी इस समस्या का खतरा बढ़ जाता है।" इस स्थिति को नजरअंदाज करने से आंखों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं।
आंख के नीचे सूजन का इलाज और बचाव- Under Eye Swelling Prevention in Hindi
आंख की पलकों के नीचे होने वाली सूजन अगर बार-बार हो रही है, तो सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेकर उचित इलाज लेना चाहिए। इस समस्या से बचने के लिए आंखों की सही ढंग से साफ-सफाई करने पर विशेष ध्यान दें। इसके अलावा आप घर पर इसे ठीक करने के लिए ग्रीन टी बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्रीन टी बैग्स को रेफ्रिजरेट करने के बाद पलकों पर कुछ देर के लिए लगाएं, इससे सूजन कम करने में मदद मिलेगी। ध्यान रहे, आंखें बेहद संवेदनशील होती हैं, इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के कुछ भी इस्तेमाल करने से बचें।
इसे भी पढ़ें: सुप्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण सेठी बता रहे हैं आंखों को हेल्दी रखने के टिप्स
आंखों को बीमारियों से बचाने के लिए नियमित रूप से आंखों की जांच बहुत जरूरी है। नेत्र रोग विशेषज्ञ की देखरेख में आंखों की जांच कराने से आप गंभीर बीमारियों का शिकार होने से बच सकते हैं। साल भर में कम से कम एक बार आंखों की पूरी जांच जरूर करानी चाहिए। ऐसा करने से आपको अपनी आंखों की सेहत के बारे में सही जानकारी मिलेगी और बीमारियों पर नियंत्रण करने में मदद मिलेगी।
(Image Courtesy: Freepik.com)