Fri Sep 11, 2026 | 09:15 PM IST

Doctor Verified

आंख में मांस क्यों बढ़ता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज

Pterygium Causes in Hindi: आंख में मांस क्यों बढ़ता है? डॉक्टर से जानें इस गंभीर परेशानी के कारण, लक्षण और इलाज।

Pterygium Causes in Hindi: आंखें शरीर की सबसे संवेदनशील अंग होती हैं। आंखों की हेल्थ का सही ध्यान न रखने के कारण आप कई गंभीर परेशानियों का शिकार हो सकते हैं। नियमित रूप से आंखों की सही देखभाल और खानपान को ठीक रखने से आप आंखों से जुड़ी परेशानियों का शिकार होने से बच सकते हैं। आंखों से जुड़ी एक गंभीर परेशानी है, आंखों में मांस बढ़ना। इस समस्या को नाखूना, टेरिजियम (Pterygium) जैसे नामों से जाना जाता है। इस समस्या में आपके आंख में मांसपेशियों की अननेचुरल ग्रोथ हो जाती है। आंखों में गुलाबी रंग की मांसपेशियां कॉर्निया के पास बढ़ने लगती है। इस समस्या में ग्रोथ ज्यादा होने पर आपको दिखना भी बंद हो जाता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं आंखों में मांस बढ़ने के कारण और इसका इलाज।

आंखों में मांस क्यों बढ़ता है?-  What Causes Pterygium in Hindi

आंखों में मांस बढ़ने की समस्या शुरूआत में कंजंक्टिवाइटिस में होती है, धीरे-धीरे इसकी ग्रोथ कॉर्नेल लिंबस और इसके आसपास बढ़ने लगती है। इस तरह के मांसपेशियों की ग्रोथ धीरे-धीरे शुरू होती है और कुछ समय बाद बंद हो जाती है। इसकी वजह से आपको देखने में परेशानी, आंखों में लालिमा, आंखों में दर्द समेत कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सीतापुर आंख अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मेंद्र कहते हैं कि आंख में मांस बढ़ने की समस्या कई कारणों से हो सकती है। जब यह समस्या दोनों आंखों में हो जाती है, तो इस स्थिति को बाईलेटरल टेरिजियम कहते हैं। 

Pterygium Causes in Hindi

इसे भी पढ़ें: सुप्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण सेठी बता रहे हैं आंखों को हेल्दी रखने के टिप्स

आंखों में मांस बढ़ने की समस्या के प्रमुख कारण इस तरह से हैं-

  • ड्राई आई की समस्या के कारण
  • यूवी किरणों के कारण
  • धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कारण
  • पॉलेन की वजह से
  • इंजरी के कारण

आंखों में मांस बढ़ने के लक्षण- Pterygium Symptoms in Hindi

आंख में मांस बढ़ने की समस्या धीरे-धीरे शुरू होती है, यही कारण है कि लोग इसके लक्षणों को समझ नहीं पाते हैं। जैसे-जैसे ही मांस की ग्रोथ बढ़ने लगती है वैसे ही इसके लक्षण बढ़ने लगते हैं। आंख में मांस बढ़ने की समस्या में आपको आंखों में जलन, लालिमा और दर्द जैसी परेशानियां होने लगती हैं। आंखों में मांस बढ़ने पर प्रमुख रूप से ये लक्षण दिखाई देते हैं-

  • आंखों में जलन और दर्द
  • आंखों का लाल होना
  • आंखों में खुजली और इरीटेशन
  • आंख में सूजन

आंख में मांस बढ़ने का इलाज- Pterygium Treatment in Hindi

इस समस्या में डॉक्टर मरीज के लक्षणों के आधार पर इलाज करते हैं। अगर आपकी परेशानियां ज्यादा हैं, तो डॉक्टर सर्जरी का सहारा लेते हैं। आंखों में मांस बढ़ने पर डॉक्टर सबसे पहले कुछ जांच करते हैं। इसके बाद मरीज को कुक दवाएं और ड्रॉप्स के इस्तेमाल की सलाह देते हैं। अगर दवाओं से फायदा नहीं होता है, तो डॉक्टर मरीज की सर्जरी करते हैं।

इसे भी पढ़ें: आंखों की रोशनी बढ़ाती है खुबानी, जानें इसे खाने के अन्य फायदे

आंखों में मांस बढ़ने के लक्षण दिखाई देने पर आपको सबसे पहले डॉक्टर के पास जाना चाहिए। सही समय पर जांच और इलाज लेने से आप इस समस्या का गंभीर रूप से शिकार होने से बच सकते हैं। इस परेशानी से बचने के लिए बाहर धूप में निकलते समय चश्मे का इस्तेमाल करें और आंखों को प्रदूषण से बचाएं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

Thyroid Level Chart: थायराइड कितना होना चाहिए? जानें उम्र और लिंग के अनुसार इसका नॉर्मल लेवल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 22, 2023 19:25 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content