स्वस्थ पेट कैसे करता है वजन घटाने में मदद? जानें वेट लॉस और गट हेल्थ में संबंध

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको ऐसी चीजें खानी चाहिए जो पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाएं। जानें ये कैसे करते हैं वजन कम।
  • SHARE
  • FOLLOW
स्वस्थ पेट कैसे करता है वजन घटाने में मदद? जानें वेट लॉस और गट हेल्थ में संबंध


भोजन हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, यह तो सब ही जानते हैं। अगर हम अच्छा और हेल्दी भोजन खाते हैं, तो स्वस्थ रहते हैं। जब फास्ट फूड या प्रॉसेस्ड फूड खाते हैं, तो कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। लेकिन बावजूद इसके लोग बहुत सी अनहेल्दी चीजें खाना पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें वे स्वादिष्ट लगती हैं। वहीं हेल्दी चीजें लोगों को कम पसंद आती हैं क्योंकि आमतौर पर वो नैचुरल होती हैं। अगर आप अपना पेट हेल्दी रखना चाहते हैं और साथ में वजन घटाना चाहते हैं, तो आप कुछ खास फूड्स का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं वजन घटाने में पेट के अच्छे स्वास्थ्य का महत्व।

वजन कम करने पर गट माइक्रोबायोम का प्रभाव

  • गट माइक्रोबायोम तेजी से खाना पचाकर मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
  • भोजन को पचाने और आंत में भोजन को अब्जॉर्ब करने में यह माइक्रोब मदद करते हैं इसलिए ये माइक्रोब हमारी पाचनतंत्र की स्थिति में सुधार करते हैं। 
  • पेट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट को आसान रूपों में तोड़ देते हैं और उन्हें पचाने में आसान बनाते हैं। 
  • भोजन ठीक से पचता है तो इसके फैट के रूप में जमा होने की संभावना कम हो जाती है। फैट के कम होने पर वजन भी कम हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- पेट को स्वस्थ रखने के लिए कैसे बढ़ाएं गुड-बैक्टीरिया? जानें 5 आसान तरीके

हम क्या खाते हैं?

हर चीज जो हमें स्वादिष्ट लगती है, जरूरी नहीं है कि वह हमें स्वस्थ रखे। जैसा कि पुराने समय में लोग कहते थे कि कड़वा और बुरा स्वाद देने वाली हर चीज वास्तव में हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है। हम जो खाना खाते हैं, वह हमारे गट माइक्रोबायोम पर बहुत असर डालता है। जिन चीजों में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं वो पाचन करने में सहायता करते हैं। जब हम कोई भी खराब चीज खाते हैं, तो ये हमारे माइक्रोबायोम पर उल्टा प्रभाव डालती है और पाचन प्रक्रिया अच्छे से नहीं हो पाती है।

foods for weight loss in hindi

हमें क्या खाना चाहिए?

हमे अपने भोजन के स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए अच्छा क्या है, इस पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्ब्स, प्रोटीन, फैट और फाइबर की उचित मात्रा के साथ अच्छा भोजन लेने से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। मौसम के अनुसार भोजन करने से शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। हर रोज मौसम के अनुसार भोजन करने के साथ-साथ शरीर को सही प्रकार की शारीरिक गतिविधि में शामिल करके उसे सही तरह का खाना खिलाना जरूरी है। शरीर के लिए प्रति सप्ताह कम से कम 150 मिनट का व्यायाम जरूरी है।

इसे भी पढ़ें- पेट में गुड बैक्टीरिया के कम होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, जानें इससे होने वाले नुकसान

अलग-अलग वैरायटी खाएं

हर रोज एक ही तरह का भोजन नहीं करना चाहिए। अपनी खाने की थाली में अलग-अलग चीजों को शामिल करें। शाकाहारी से लेकर मांसाहारी भोजन तक, डेयरी से लेकर मांस और मछली तक, फलों से लेकर सब्जियों तक, फैट से लेकर फाइबर तक, अपने खाने की थाली में सब कुछ शामिल करें। हर दिन कुछ अलग खाना चाहिए।

foods for healthy gut

पॉलीफेनोल्स

पॉलीफेनोल्स ऐसे पोषक तत्व हैं, जो पौधों में अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ये पेट में लाभदायक बैक्टीरिया के बढ़ने में मदद करते हैं। पेट के स्वास्थ्य में सुधार के लिए हर रोज 3-4 कप ग्रीन टी पीनी चाहिए।

प्रीबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स

पेट के माइक्रोबायोम को अच्छा बनाने और जल्दी से वजन घटाने के लिए खाने में प्रोबायोटिक्स और प्रीबायोटिक्स को शामिल करने की आवश्कता है।  प्रीबायोटिक्स ऐसे तत्व हैं जो हमारे शरीर के लिए जरूरी बैक्टीरिया के विकास की सुविधा प्रदान करते हैं। प्रोबायोटिक्स एक तरह के जीवित बैक्टीरिया हैं जिनका सेवन करने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है।

अगर आप इन बातों का ख्याल रखते हैं, तो काफी जल्दी वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही आपका पेट भी स्वस्थ रहेगा, जिससे अन्य बीमारियों से भी बचाव होगा।

 

Read Next

बॉडी बिल्डिंग के लिए रोज खाएं ये 5 फूड्स, सुडौल और गठीला बनेगा शरीर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version