कब्ज को हमेशा के लिए खत्म करता है तरबूज, जानें कैसे?

गर्मियों की चिलचिलाती धूप में ठंडा-मीठा तरबूज न केवल सूखते गले को तरावट देता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
कब्ज को हमेशा के लिए खत्म करता है तरबूज, जानें कैसे?

गर्मियों की चिलचिलाती धूप में ठंडा-मीठा तरबूज न केवल सूखते गले को तरावट देता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। तरबूज की मिठास के बिना, गर्मियों के मौसम की कल्पना नहीं की जा सकती। इसमें पानी की मात्रा 90 प्रतिशत तक होती है। यह गर्मियों में हमें डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट तत्व भी होते हैं, जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने में मददगार होते हैं। इसके अलावा यह हमारी सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद है, आइए जानते हैं:

  • तरबूज में सिट्रूलिन नामक अमीनो एसिड होता है, जो रक्त संचार को सुचारु बनाए रखने में सहायक होता है और मांसपेशियों को दर्द और सूजन से भी बचाता है।
  • यह हाई ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करने में भी मददगार होता है।
  • किडनी के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खासतौर पर यह ज्य़ादा यूरिनेशन की समस्या को भी नियंत्रित करता है।
  • तरबूज में विटमिन बी-6, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, जिंक और कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ब्रेन के लिए खास तौर पर फायदेमंद साबित होते हैं।
  • तरबूज में मौजूद लाइकोपीन त्वचा की रंगत निखारने में मददगार साबित होता है।
  • यही नहीं, हाल में पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए रिसर्च से यह भी तथ्य सामने आया है कि तरबूज कैंसर से बचाव में मददगार साबित होता है।
  • यह विटमिन ए, सी और बी-6 का सबसे बडा स्त्रोत है, जो आंखों, त्वचा और मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटमिन ए त्वचा और बालों के लिए नई कोशिकाएं तैयार करने में सहायक होता है।
  • तरबूज में मौजूद कोलेजन नामक तत्व त्वचा और बालों के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है।
  • तरबूज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स मीडियम होता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज भी इसका सेवन कर सकते हैं।
  • इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन हृदय रोग की आशंका को दूर करने के साथ शरीर की टूटी-फूटी कोशिकाओं के मरम्मत में भी मददगार होता है।
  • सेलेनियम नामक पौष्टिक तत्व सिर्फ तरबूज बीजों में ही पाया जाता है, जो हमारी त्वचा को असमय पडऩे वाली झुर्रियों से बचाता है। इसलिए इसके बीजों को धूप में सुखाने के बाद भून कर खाना त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।
  • तरबूज में मौजूद आयरन एनीमिया दूर करने में सहायक होता है।
  • अगर इसे नमक और काली मिर्च के साथ खाया जाए तो यह एसिडिटी दूर करने में भी मददगार साबित होता है।
  • इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। इसलिए यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। अगर नियमित रूप से इसका सेवन किया जाए तो कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।
  • अगर किसी के चेहरे पर ब्लैक हेड्स की समस्या हो तो कटे हुए तरबूज के टुकडे को प्रभावित स्थान पर स्क्रब की तरह रगडऩे से यह समस्या दूर हो जाती है।
 

इस बात का रखें ख्याल

तरबूज खरीदते समय उसे हाथों में उठा कर देखें, अच्छा तरबूज हमेशा वजन में भारी होता है। डंठल की तरफ से अगर तरबूज की रंगत में थोडा पीलापन हो तो वह भीतर से अच्छी तरह पका हुआ होता है। तरबूज में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, इसलिए यह बहुत जल्दी खराब हो जाता है। अत: इसके पोषक तत्वों का फायदा उठाने के लिए काटने के तीन-चार घंटे के भीतर ही इसे खत्म कर दें क्योंकि यह फ्रिज में भी ज्य़ादा दिनों तक टिक नहीं पाता।

सखी फीचर्स

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Health News In Hindi

Read Next

कहीं आपको भी तो नहीं हैं दूध से जुड़े ये 8 भ्रम, जान लीजिए क्या है सच्चाई

Disclaimer