शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर मरीजों को कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखने के लिए खानपान और लाइफस्टाइल का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से जोड़ों में दर्द, सूजन और बैठने-उठने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। शरीर में यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखने के लिए आपको सबसे पहले अपनी डाइट और लाइफस्टाइल का ध्यान रखना चाहिए। शरीर में प्यूरिन नाम के केमिकल का ब्रेकडाउन होने पर शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है। इसकी वजह से मरीज को गठिया, जोड़ों में दर्द और सूजन जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। शरीर में यूरिक एसिड का स्तर कंट्रोल में रखने के लिए अखरोट का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अखरोट में मौजूद पोषक तत्व और गुण यूरिक एसिड को कंट्रोल करने का काम करते हैं। अगर आपके भी शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ गया है तो आप अखरोट का सेवन कर सकते हैं।
यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षण (High Uric Acid Symptoms in Hindi)
आमतौर पर शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर जोड़ों में दर्द, गठिया की समस्या और सूजन आदि हो सकती है। मरीजों में शुरुआत में यूरिक एसिड बढ़ने के कोई खास लक्षण दिखाई नहीं देते हैं लेकिन जैसे-जैसे यह समस्या बढ़ती है इसके लक्षण भी दिखने शुरू हो जाते हैं। यूरिक एसिड बढ़ने पर पेशाब करने में दिक्कत जैसी परेशानियां बढ़ जाती हैं। यूरिक एसिड बढ़ने के ये लक्षण अगर आपको भी दिखाई देते हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए-
- जोड़ों में दर्द
- किडनी से जुड़ी परेशानियां
- हाथ और पैर की उंगलियों में सूजन
- उंगलियों में दर्द
इसे भी पढ़ें: यूरिक एसिड क्या है? जानें शरीर में Uric Acid बढ़ने के लक्षण, कारण और इलाज
यूरिक एसिड का स्तर कंट्रोल करने के लिए अखरोट के फायदे (Walnut Benefits To Control Uric Acid in Hindi)
यूरिक एसिड को कम करने के लिए रोजाना अखरोट का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद गुण शरीर में यूरिक एसिड का स्तर कम करने में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। अखरोट में एंटी ऑक्सीडेंट, पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, प्रोटीन और कई जरूरी विटामिंस पाए जाते हैं जो शरीर से यूरिक एसिड को निकालने में बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन गठिया, जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है। यूरिक एसिड बढ़ने पर आपको अखरोट का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा रोजाना अखरोट खाने से आपकी सेहत को ये फायदे मिलते हैं-
1. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता और बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने के लिए रोजाना अखरोट खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फॉस्फोरस, पोटेशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन और फाइबर पाए जाते हैं।
2. अखरोट खाने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड, पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अखरोट खाने से आपके शरीर का कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
3. पाचन तंत्र को मजबूत रखने और पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज और पेट में गैस की समस्या में भी अखरोट खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए बहुत फायदेमंद है।
4. वजन कम करने के लिए भी डाइट में अखरोट शामिल करना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर की वजह से आपको भूख कम लगती है और बार-बार कुछ खाने की क्रेविंग नहीं होती है।
5. गर्भवती महिलाओं के लिए अखरोट का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बेहतर बनी रहती है और शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की आपूर्ति होती रहती है।
6. डायबिटीज के मरीजों के लिए अखरोट का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: यूरिक एसिड कंट्रोल करने में मदद करेंगे ये 5 जूस, जोड़ों में दर्द और सूजन से मिलेगी राहत
रोजाना सीमित मात्रा में अखरोट खाने से आपको यूरिक एसिड कंट्रोल करने में और अन्य कई समस्याओं में फायदा मिलता है। लेकिन हमेशा अखरोट का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में अखरोट खाने से पेट में गर्मी होती है और इसके कई नुकसान भी होते हैं। रोजाना खाली पेट 2 से 3 अखरोट सुबह के समय खाने से आपका यूरिक एसिड कंट्रोल हो सकता है।
(All Image Source - Freepik.com)