बॉलीवुड के हैंडसम हीरो वरूण धवन युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय अभिनेता हैं। लड़कियां उनके लुक्स पर मरती हैं तो वहीं उनकी फिटनेस लड़कों को काफी आकर्षित करती है। वरूण अपनी फिटनेस को काफी गंभीर रहते हैं। उनका वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर देखा जा सकता है। वरूण धवन की जल्द ही एक ड्रामा मूवी "सुई धागा" रिलीज होने वाली है। यहां हम आपको वरूण धवन की फिटनेस से जुड़ी कुछ बातें बता रहे हैं, जो फिटनेस के प्रति गंभीर रहने वाले लोगों के लिए खास हैं।
वरूण धवन का रूटीन
वरुण बॉलीवुड में आने से पहले ही काफी फिट हुआ करते हैं। दरअसल, ये स्कूल के दिनों से ही एथलीट रहे हैं, इसलिए ये अपना स्टेमिना बढ़ाने के लिए हमेशा हार्ड वर्कआउट किया करते हैं। स्वीमिंग करने के अलावा वरूण स्पोर्ट्स में भी हिस्सा लेते हैं। एक साक्षात्कार में वरूण बता चुके हैं कि वह नियमित रूप से स्वीमिंग और वर्कआउट करते हैं। इसके अलावा उनकी डाइट भी काफी हेल्दी है।
डाइट
वरूण धवन अपनी डाइट पर भी काफी ध्यान देते हैं। ब्रेकफास्ट में ऑमलेट, ओटमील और साबुत अनाज से बना सैंडविच वरुण को काफी पसंद है। इसके अलावा लंच में वह ब्राउन राइस, 3 चपाती, ब्रोकली और बेक्ड चिकन खाते हैं।
वार्मअप करना
वरुण वर्कआउट से पहले 10 से 15 मिनट का वार्मअप करना नहीं भूलते हैं। जॉगिंग, जंपिंग, रनिंग और चेस्ट-शोल्डर्स की स्ट्रेचिंग करते हैं, ताकि इंजरी का डर न रहे। ये नियम हर किसी के लागू होता है। हमेशा वार्मअप करने के बाद भी एक्सरसाइज़ करना चाहिए। इससे आपकी बॉडी को चोट नहीं लगती।
एक्सरसाइज़
वैसे तो वरूण धवन अपने ट्रेनर की देखरेख में कई तरह की एक्सरसाइज़ करते हैं। लेकिन हम यहां आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज बता रहे हैं जिसे करने से आप वरूण जैसी बॉडी बना सकते हैं।
1 पुशअप्स
सीने को चौड़ा बनाने के साथ बाजुओं को मजबूत बनाने के लिए पुशअप्स कीजिए। यह बहुत ही आसान व्यायाम है और इसे आप कभी भी और कहीं भी कर सकते हैं। पुशअप्स करते वक्त अपने शरीर के पोस्चर का ध्यान रखें। यह व्यायाम सीने और हाथों के साथ पेट की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है।
2 क्रंचेज
पेट की मांसपेशियों और पेट की चर्बी को दूर करने के लिए नियमित रूप से पुरुषों को क्रंचेज करना चाहिए। सामान्य क्रंचेज अगर आपकी चर्बी को कम करने में कारगर न हो तो बाइसिकिल क्रंचेज आजमायें। क्रंचेज करने के लिए जमीन पर सीधा लेट जायें, अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे रखें और ऊपर उठते वक्त सिर को उठाने में इससे मदद लें। पैरों को थोड़ामोड़कर क्रेंचेज करें। शुरूआत में इसके 20-20 के तीन सेट करें धीरे-धीरे इसे बढ़ा दें।
3 स्क्वैट्स
यह जांघों और पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है। स्क्वैट्स करने से पैर मजबूत रहता है। इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जायें, फिर अपने दोनों हाथों को सीधा करके आगे कर लें, फिर लगभग 90 डिग्री तक नीचे झुकें और फिर सामान्य स्थिति में आयें।
3 जंपिंग जैक
यह व्यायाम जितना आसान है उतना ही शरीर के लिए फायदेमंद है। शुरूआत में जंपिंग जैक्स के 1-1 मिनट के तीन सेट कीजिए। वजन कम करने के लिए यह व्यायाम बहुत कारगर है। इसमें पूरे शरीर का व्यायाम होता है।
इसे भी पढ़ें: बॉक्स जंप वर्कआउट से पाएं एथलीट्स जैसी बॉडी, तेजी से होगा फैट बर्न
4 स्पाइन स्ट्रेचिंग
इस व्यायाम को करने से आपकी रीढ की हड्डी लचीली होती है, और कमर दर्द की शिकायत नहीं होती। इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जायें, फिर अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे ले जायें। आगे की तरफ झुकते हुए अपने कोहनियों से घुटनों को छूने की कोशिश करें, फिर सामान्य स्थिति में आयें। इस क्रिया को 10-12 बार दोहरायें।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Celebrity Fitness In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version