बच्चेदानी में सिस्ट होने पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण

Uterus Cyst Symptoms: बच्चेदानी में सिस्ट होने पर आपको ब्लीडिंग और दर्द के अलावा कई अन्य परेशानियां हो सकती हैं, जानें इसके लक्षण।
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चेदानी में सिस्ट होने पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण


Uterus Cyst Symptoms: बच्चेदानी से जुड़ी बीमारी या समस्या होने पर महिला को गर्भधारण करने और मां बनने में बहुत परेशानी होती है। बच्चेदानी में सिस्ट की समस्या होने पर महिलाओं को कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से ब्लीडिंग, तेज दर्द समेत कई गंभीर परेशानियां होती हैं। गर्भ ठहरने के बाद किसी भी तरह की दिक्कत होने पर भी बच्चेदानी में सिस्ट की समस्या का खतरा रहता है। आमतौर पर बच्चेदानी में मौजूद लिक्विड की वजह से गर्भ में मौजूद एग के सिकुड़ जाने या अंडे के निषेचन में दिक्कत होने पर बच्चेदानी में सिस्ट बन्ने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा पीरियड्स से जुड़ी समस्या के कारण भी बच्चेदानी में सिस्ट बनने का खतरा रहता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं बच्चेदानी में सिस्ट के लक्षणों के बारे में।

बच्चेदानी में सिस्ट के लक्षण- Symptoms of Uterus Cyst Hindi

1. पेशाब करते समय दिक्कत 

बच्चेदानी में सिस्ट बनने पर पेशाब करते समय गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से पेशाब के दौरान तेज दर्द और पेशाब रुक-रुक कर आने की समस्या हो सकती है। हालांकि पेशाब करने में दिक्कत होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन बच्चेदानी में सिस्ट बनने के कारण भी आपको ये समस्या हो सकती है।

Uterus Cyst Symptoms 

इसे भी पढ़ें: कितने प्रकार के होता है ओवेरियन कैंसर? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और स्टेज

2. पीरियड्स के दौरान समस्याएं

बच्चेदानी में सिस्ट होने पर पीरियड्स के दौरान कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह से पीरियड समय से पहले आ सकता है और फिर बहुत दिन बाद आ सकता है। इसके अलावा सिस्ट की वजह से पेट में दर्द और ब्लीडिंग की परेशानी बढ़ जाती है।

3. उल्टी आने की समस्या

बच्चेदानी में सिस्ट बनने की वजह से आपको लगातार उल्टी की समस्या हो सकती है। घबराहट और उल्टी की समस्या बच्चेदानी में सिस्ट की वजह से हो सकती है। ऐसे लक्षण दिखने पर आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

4. ब्लीडिंग होना

बच्चेदानी में सिस्ट बनने की वजह से आपको ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से पीरियड्स के अलावा आपको वेजाइनल ब्लीडिंग और डिस्चार्ज का सामना करना पड़ सकता है।

5. पेट के निचले हिस्से में दर्द 

बच्चेदानी में सिस्ट होने के कारण पेट के निचले हिस्से में गंभीर दर्द और सूजन हो सकती है। पेट के निचले हिस्से में खिंचाव और भारीपन होना भी बच्चेदानी में सिस्ट का लक्षण हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: जानें क्या होते है ओवेरियन सिस्ट और किसे होता है इसका ज्यादा खतरा?

बच्चेदानी में सिस्ट एक गंभीर समस्या है और इसे नजरअंदाज करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। इसकी वजह से आपको कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। बच्चेदानी में सिस्ट के लक्षण दिखने पर आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और उचित इलाज कराना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

Vanishing Twin Syndrome: जुड़वा बच्चों में एक की मौत का कारण बन सकता है ये सिंड्रोम, जानें इसके बारे में

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version