पेशाब की जलन और ल्यूकोरिया जैसी कई समस्याओं को ठीक करता है गोंद, जानें प्रयोग

महिलाओं में कई बार यूटीआई या वैजाइनल इंफेक्शन की वजह से भी पेशाब में जलन की समस्या हो जाती है। इसके साथ ही ल्यूकोरिया भी महिलाओं में एक आम समस्या है। इन सामान्य मगर तकलीफदेह परेशानियों से आप घरेलू नुस्खों द्वारा आराम से राहत पा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
पेशाब की जलन और ल्यूकोरिया जैसी कई समस्याओं को ठीक करता है गोंद, जानें प्रयोग

पेशाब में जलन की समस्या पुरुषों और महिलाओं किसी को भी हो सकती है। आमतौर पर पेशाब में जलन का कारण मसालेदार भोजन और गर्म तासीर वाली चीजों का ज्यादा सेवन है। महिलाओं में कई बार यूटीआई या वैजाइनल इंफेक्शन की वजह से भी पेशाब में जलन की समस्या हो जाती है। इसके साथ ही ल्यूकोरिया भी महिलाओं में एक आम समस्या है। इन सामान्य मगर तकलीफदेह परेशानियों से आप घरेलू नुस्खों द्वारा आराम से राहत पा सकते हैं। गोंद का प्रयोग पेशाब में जलन, हाथ-पैरों और तलवों में जलन, बार-बार प्यास लगने और ल्यूकोरिया जैसी कई समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है। गोंद कतीरा में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फॉलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते है, जो ब्‍लड बढ़ाने में मददगार होते हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे करना है इसका प्रयोग।

पेशाब की जलन से दिलाए राहत

पेशाब में जलन की समस्या के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसे अगर समय से न ठीक किया जाए, तो ये जलन धीरे-धीरे गंभीर वजाइनल इंफेक्शन का रूप ले सकती है। पेशाब में जलन या शरीर के किसी अंग में जलन होने पर गोंद का प्रयोग बेहद फायदेमंद होता है। किसी भी प्रकार की शारीरिक जलन दूर करने के लिए 2 चम्मच गोंद (कंटीला या कतीरा) को रात को सोने से पहले 1 गिलास पानी में भिगों दें। सुबह इसमें शक्कर मिला कर खाने से राहत मिलती है। और अगर आपको पेशाब में जलन महसूस हो, तो 10 ग्राम से 20 ग्राम गोंद कतीरा सुबह शाम पानी में भिगोकर फुलाकर मिश्री के साथ शरबत बनाकर पीएं।

इसे भी पढ़ें:- सर्दियों में सिरदर्द, आलस और थकान को दूर करेंगी ये 3 आयुर्वेदिक चाय, जानें कैसे बनाएं

साफ सफाई का रखें ध्यान

पेशाब में जलन और योनि में इंफेक्शन का एक कारण गंदगी भी सकती है। इसलिए अपने प्राइवेट पार्ट्स की समय-समय पर सफाई जरूर करते रहें। सफाई के अभाव में कई तरह के स्किन इंफेक्शन का भी खतरा बढ़ जाता है। कभी भी गीले कपड़ों या अंडर गारमेन्ट्स का प्रयोग न करें। इसके साथ ही अपने खान-पान में तेल और मसाले खासकर लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल बहुत कम मात्रा में करें। पर्याप्त पानी न पीने से भी कई बार जलन की समस्या होती है।

ल्यूकोरिया में फायदेमंद

कतीरा गोंद का सेवन महिलाओं की समस्याएं जैसे डिलीवरी के बाद कमजोरी, पीरियड्स संबंधी समस्‍या या ल्यूकोरिया आदि में बहुत लाभदायक होता है। क्‍योंकि यह कमजोरी और उसके कारण होने वाली शारीरिक अनियमिताओं को ठीक करता है। समस्‍या होने पर गोंद कतीरा तथा मिश्री को बराबर की मात्रा में मिलाकर पीस लें और 2 चम्मच कच्चे दूध के साथ सेवन करें, आपको लाभ होगा।

इसे भी पढ़ें:- महिलाओं में फर्टिलिटी, दूध की कमी और अनियमित पीरियड्स में फायदेमंद है शतावरी

अगर हो थकान और कमजोरी

गोंद कतीरा थकान, कमजोरी, गर्मी की वजह से चक्कर आना, उल्टी और माइग्रेन जैसी समस्याओं में भी काफी फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह आधा गिलास दूध में कतीरा गोंद डालें और इसमें मिश्री डालकर पीने से कमजोरी और थकान दूर होती है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Ayurveda In Hindi

Read Next

सर्दियों में सिरदर्द, आलस और थकान को दूर करेंगी ये 3 आयुर्वेदिक चाय, जानें कैसे बनाएं

Disclaimer