ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए रोज खाएं उड़द दाल के लड्डू, डायटीशियन से जानें रेसिपी और अन्य फायदे

अगर आप भी अपने बढ़े हुए ब्लड प्रेशर से परेशान हैं तो उड़द की दाल के लड्डू का सेवन जरूर करें। यहां डायटीशियन से जानें इसके फायदों के बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए रोज खाएं उड़द दाल के लड्डू, डायटीशियन से जानें रेसिपी और अन्य फायदे


दाल खाना पुराने समय से ही स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। दाल खाने के एक नहीं कई बेमिसाल फायदे हैं। सभी दालों में अलग-अलग न्यूट्रीश्नल वैल्यू होती है। अमूमन घरों में दाल का सेवन किया जाता है। ऐसे ही उड़द की दाल भी अपने आप में काफी फायदेमंद होती है। लेकिन क्या आपने कभी उड़द की दाल के लड्डू खाए हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इस दाल से बने लड्डू के फायदों के बारे में बताएंगे। उड़द की दाल के लड्डू आपकी कई समस्याओं का हल हैं। यह लड्डू शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने से लेकर हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इस लड्डू के सेवन से शरीर में ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। जिम जाने वाले लोगों के लिए भी यह लड्डू काफी फायदेमंद माने जाते हैं। उड़द की दाल के लड्डू के गुणों के बारे में आपको विस्तार से बता रही हैं दिल्ली की असेंट्रिक डाइट क्लीनिक की डायटीशियन शिवाली गुप्ता (Shivali Gupta, Dietician, Eccentric Diets Clinic, Delhi)। आइये जानते हैं उड़द की दाल के लड्डू के फायदे और रेसिपी के बारे में। 

photo

1. ब्लड प्रेशर नियंत्रित करे (Controls Blood Pressure)

शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ने से अक्सर शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। वहीं उड़द की दाल के लड्डू में सोडियम काफी लो (Low Sodium) होता है। साथ ही पोटैशियम, कैल्शियम और मैंगनीज जैसे न्यूट्रीएंट्स की मात्रा अधिक होती है। पोटैशियम आपके ब्लड वेसल्स में प्रेशर को कम करकर ब्लड प्रेशर के स्तर को नीचे लाता है। शरीर में पोटैशियम की मात्रा कम होने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। वहीं इस लड्डू में पाए जाने वाला मैंगनीज भी ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। 

इसे भी पढ़ें - International Tea Day 2021: पहाड़ी लोग इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए पीते हैं ये 5 तरह की चाय, जानें इनके फायदे

2. वीर्य बढ़ाने में मददगार (Beneficial in Increasing Sperm Count)

उड़द की दाल को पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। उड़द की दाल में वजीकर्ण प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। जो पुरुषों की सेक्शुअल हेल्द को बढ़ाने में मदद करती है। उड़द की दाल के लड्डू खाने से शरीर में हार्मोन का संतुलन होने के साथ ही स्पर्म काउंट यानि वीर्य भी बढ़ता है। इसलिए अगर आप भी ऐसी किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो चिकित्सक की सलाहनुसार इसका सेवन कर सकते हैं। 

haddi

3. ओस्टीयोपोरोसिस से दिलाए राहत (Relief From Osteoporosis) 

शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण आपको ओस्टियोपोरोसिस की समस्या हो सकती है। ऐसे में हड्डियां काफी कमजोर हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में हाई सोडियम फूड नहीं खाना चाहिए। इससे यह समस्या बढ़ सकती है। डायटीशियन शिवाली के मुताबिक उड़द दाल के एक लड्डू में 154 एमजी कैल्शियम पाया जाता है। वहीं सोडियम की मात्रा काफी कम होती है, जिसका सेवन ओस्टियोपोरोसिस या फिर हड्डियों की बीमारी से संबंधित मरीज भी कर सकते हैं। यह लड्डू आपकी हड्डियों के विकास में काफी मददगार होते हैं। इस लड्डू के नियमित सेवन से हड्डियों में फ्रैक्चर होने का खतरा भी काफी हद तक कम होता है।  

इसे भी पढ़ें - Rosehip tea: गुलाब की पंखुड़ियां झड़ जाने के बाद न फेंके उसके पीछे का फल, बनाएं इससे इम्यूनिटी बूस्टर हर्बल टी

4. ब्लड सर्कुलेशन में करे सुधार (Improves Blood Circulation)

डायटीशियन शिवाली के मुताबिक मात्र एक उड़द दाल के लड्डू में 800 एमजी पोटैशियम की मात्रा पाई जाती  है। उड़द दाल का लड्डू खाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इसमें पाई जाने वाले पोटैशियम की मात्रा आपकी शरीर से ब्लड प्रेशर कम करते है और ब्लड सर्कुलेशन को सुचारू करने में मदद करती है। उड़द दाल का लड्डू खाने से शरीर में एक्सट्रा सोडियम यूरीन के जरिए निकल जाता है। इससे आपकी ब्लड वेसल्स रिलेक्स की स्थिति में आ जाती हैं और इससे शरीर में ब्लड फ्लो अच्छा होता है। शरीर में खून के खराब बहाव के कारण मसल क्रैंप्स, पैरों में दर्द आदि की समस्याएं हो सकती हैं।   

5. रेड ब्लड सेल्स बढ़ाता है (Increases Red Blood Cells)

एक उड़द की दाल के लड्डू में आयरन की मात्रा 3.8 एमजी होती है। यह लड्डू खाने से रेड ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ती है। इसमें आयरन की मात्रा पाई जाती है और आयरन की मदद से हीमोग्लोबिन पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचने में सक्षम होता है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी उड़द की दाल का लड्डू काफी फायदेमंद होता है, इससे उनके शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है। इसलिए गर्भवती महिलाएं भी डॉक्टर की सलाह के बाद इस लड्डू का सेवन कर सकती हैं। 

dil

6. हृदय के लिए फायदेमंद (Beneficial For Heart)

उड़द की दाल हृदय के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। उड़द की दाल के लड्डू में फॉलिक एसिड की  मात्रा पाई जाती है, जो आपकी धमनियों में होने वाली सिकुड़न के साथ ही खून के थक्के के जमाव को रोकता  है। इससे आपके हृदय रोग होने की आशंका भी काफी कम हो जाती है। दिल की बीमारियों से ग्रस्त लोग भी उड़द की दाल के लड्डू का सेवन कर सकते हैं।  

उड़द की दाल के लड्डू की रेसेपी (Recipe of Urad Dal Ladoo)

  • उडद की दाल को भुनकर पीस लें। अब इसमें स्वादानुसार चीनी का पाउडर और आधा चम्मच इलाइची का पाउडर डाल दें।
  • एक कढ़ाई में लड्डू की मात्रा के हिसाब से घी लें। अब इसमें अपने पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स को भुनें। 
  • अब कढ़ाई में पिसी हुई उड़द दाल का मिक्सचर डाल दें और इसे अच्छे से मिलाएं। 
  • अब इसे कुछ समय तक ठंडा होने के लिए रख दें। 
  • ठंडा हो जाने के बाद इसे लड्डू का आकार दें और किसी कंटेनर में रख दें। 
  • लीजिए आपके उड़द दाल के लड्डू तैयार हैं। 

उड़द दाल के लड्डू खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं। यह लेख डायटीशियन द्वारा प्रमाणित है। लेख में दिए गए तरीकों से आप आसानी से लड्डू बना सकते हैं। अगर आप किसी खास डाइट को फॉलो कर रहे हैं तो इसका सेवन चिकित्सक या ट्रेनर की सलाह के बाद करें। 

Read more Articles on Healthy Diet in Hindi 

Read Next

काले तिल या सफेद तिल दोनों में से कौन सा है अच्छा? जानें डाइटीशियन से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version