कैंसर का नाम सुनते ही हमारे मन में एक अलग सा डर बैठ जाता है। कैंसर कई तरह के होते हैं। इनमें से एक होता है आंत का कैंसर, आंत के कैंसर होने का सबसे प्रमुख कारण खानपान में खराबी है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कैंसर से बचाव किया जा सकता है। 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोग आंत के कैंसर से जल्दी ग्रसित होते हैं। दुनियाभर में हर साल 655,000 मौतें आंत के कैंसर से होती हैं।अगर इसके लक्षणों को समय से पहचाना गया, तो इसका इलाज संभव होता है। आंत के कैंसर को कई लोग कोलोन कैंसर के नाम से भी जानते हैं। अगर आप इस घातक बीमारी से बचना चाहते हैं, तो खानपान में बदलाव करना बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं आंत के कैंसर के कारण और किस तरह के डाइट से कर सकते हैं इसका बचाव
आंत के कैंसर का कारण
- अगर आप अधिक जंकफूड का सेवन करते हैं, तो आप इस घातक बीमारी के शिकार हो सकते हैं। डाइट में कम सब्जियां, फलों और अनाज को शामिल करने वाले लोग इस समस्या से ग्रसित हो सकते हैं।
- अधिक धूम्रपान करने वालों को भी आंत के कैंसर की शिकायत हो सकती है।
- शरीर का वजन बढ़ना भी कोलन कैंसर का कारण हो सकती है।
- टाइप-2 डायबिटीज के शिकार लोगों को भी आंत का कैंसर हो सकता है।
- इसके अलावा सही दिनचर्या ना फॉलो करने वालों को भी यह समस्या अपनी चपेट में ले सकता है।

इन फूड आइटम से आंत के कैंसर के खतरे को करें कम
दही
दही स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा आहार माना जाता है। अधिकतर हेल्थ एक्सपर्ट रोजाना दही खाने की सलाह देते हैं। दही में प्रचुर रूप से कैल्शियम, प्रोटीन, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसमें कई ऐसे विटामिंस होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। दही की खासियत यह है कि इसमें कैलोरी और फैट की मात्रा काफी कम होती है। पाचनतंत्र को दुरुस्त रखने में दही काफी अच्छा साबित हो सकता है। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से दही का सेवन करते हैं, तो आंत के कैंसर से बचाव कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - डाइजेशन बढ़ाकर लिवर की कई समस्याओं से निजात दिला सकती है किचन में रखी ये चीजें
टॉप स्टोरीज़
पालक
पालक एंटीऑक्सीडेंट्स का प्रमुख स्त्रोत होता है। एनीमिया की शिकायत होने पर अधिकतर डॉक्टर्स पालक खाने की सलाह देते हैं। आयुर्वेद में भी पालक को औषधि के समान माना गया है। इसमें मैग्नीशियम भरपूर रूप से होता है, जो आंत के कैंसर की संभावना को कम करने में आपकी मदद कर सकता है।
फलों
सीजलन फलों का सेवन हमें काफी ज्यादा करना चाहिए। केला, आम, चीकू और पपीता जैसे हाई फाइबर फलों के सेवन से आंत के कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही इन फलों के सेवन से ब्लड शुगर जैसी अन्य समस्याएं भी कंट्रोल में रहती हैं।
इसे भी पढ़े: क्या है लाइव लिवर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया, एक्सपर्ट ने बताया लिवर फेलियर के रोगियों के बड़ी राहत
बादाम
वेट लॉस में बादाम का सेवन फायदेमंद होता गै। इसके साथ ही बादाम के सेवन से आंत के कैंसर का खतरा भी कम किया जा सकता है। बादाम में फाइबर और मैग्निशियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो पाचनतंत्र को दुरुस्त रखने में आपकी मदद कर सकती है। ऐसे में आंत के कैंसर के खतरे को भी कम करने में यह मददगार साबित हो सकती है।
साबुत अनाज
साबुत अनाज भी आंत के कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। अपने डाइट में फलियां, साबुत अनाज को अधिक से अधिक मात्रा में साबित करें। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं ठीक रहती हैं।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi