Doctor Verified

कमजोर आंखों के ल‍िए फायदेमंद है आयुर्वेद‍िक त्र‍िफला चूर्ण, एक्‍सपर्ट से जानें सेवन का तरीका

Triphala Churna: आयुर्वेद में त्र‍िफला चूर्ण का सेवन करने से आंखों की समस्‍याएं दूर होती हैं। जानें फायदे और चूर्ण बनाने की व‍िध‍ि। 

Yashaswi Mathur
Written by: Yashaswi MathurUpdated at: Jan 27, 2023 14:47 IST
कमजोर आंखों के ल‍िए फायदेमंद है आयुर्वेद‍िक त्र‍िफला चूर्ण, एक्‍सपर्ट से जानें सेवन का तरीका

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Triphala Churna in Hindi: आजकल सभी काम ड‍िजि‍टल हो गया है। इसका बुरा असर सेहत के साथ-साथ आंखों पर पड़ता है। आंखें कमजोर होने के कारण द‍ेखने में परेशानी होती है, स‍िर भारी हो जाता है, आंखों में धुंधलापन बढ़ने से आंखों से जुड़ी बीमार‍ियां भी हो सकती हैं। आंखों को स्‍वस्‍थ्‍य रखने के ल‍िए त्र‍िफला चूर्ण (Triphala Churna) का सेवन कर सकते हैं। आयुर्वेद में त्र‍िफला को आंखों के ल‍िए फायदेमंद बताया गया है। इसके इस्‍तेमाल से आंखों में जलन की समस्‍या, धुंधलापन, जलन, खुजली आदि‍ समस्‍याएं दूर होती हैं। त्र‍िफला तीन चीजों से म‍िलकर बनता है। हरड़, बहेड़ा और आंवला। बाजार में म‍िलने वाला त्र‍िफला चूर्ण सेहत के ल‍िए हान‍िकारक हो सकता है इसल‍िए आपको बताएंगे त्र‍िफला चूर्ण को घर पर तैयार करने का तरीका और आंखों के ल‍िए इसके फायदे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर में स्‍थित प्रांजल आयुर्वेद‍िक क्‍लीन‍िक के डॉ मनीष स‍िंह से बात की। 

triphala churna benefits

आंखों के ल‍िए त्र‍िफला चूर्ण के फायदे- Triphala Churna Benefits For Eyes   

  • आंखों में होने वाली सूजन (Opthalmia) और दर्द से छुटकारा म‍िलता है।
  • आंखों में इंफेक्‍शन जैसे कंजक्‍ट‍िवाइट‍िस से बचाव होता है, इसमें एंटीबैक्‍टीर‍ियल गुण मौजूद होते हैं।
  • त्र‍िफला चूर्ण का सेवन करने से आंखों की कमजोरी दूर होती है और आंखों की रौशनी बढ़ती है।   
  • इस चूर्ण में व‍िटाम‍िन सी और एंटीऑक्‍सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं। लैपटॉप पर लगातार काम करते हैं, तो आपको त्र‍िफला चूर्ण का सेवन करना चाह‍िए।   

त्रिफला चूर्ण कैसे बनाएं?- How to Make Triphala Churna

त्र‍िफला चूर्ण को बनाने का तरीका बेहद आसान है। इसे तैयार करने के ल‍िए 20 ग्राम हरड़, 40 ग्राम बहेड़ा और आंवला की 80 ग्राम मात्रा की जरूरत होगी। 1: 2: 4 के अनुपात में तीनों सामग्र‍ियों का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। 

  • सभी कच्‍ची सामग्र‍ियों को पीसकर पाउडर बना लें। 
  • सभी को छानकर चूर्ण तैयार कर लें। 
  • चूर्ण को जार में भरकर स्‍टोर करें।

इसे भी पढ़ें- सीताफल के पत्तों से सेहत को म‍िलते हैं कई फायदे, जानें प्रयोग का सही तरीका

त्र‍िफला चूर्ण का सेवन कैसे करें?- How to Eat Triphala Churna

  • त्र‍िफला चूर्ण का सेवन करने के ल‍िए घी और शहद के साथ चूर्ण म‍िलाकर रात को खाएं।
  • त्र‍िफला चूर्ण को गुनगुने पानी में डालकर छोड़ दें। सुबह उस पानी को छानकर आंखों को धो लें। 
  • त्र‍िफला का ज्‍यादा सेवन करने से ल‍िवर डैमेज हो सकता है। 
  • एक द‍िन की बात करें, तो त्र‍िफला चूर्ण का सेवन 500 एमजी से 1 ग्राम तक ही कर सकते हैं।  

आंखों से जुड़ी समस्‍याएं दूर करने के ल‍िए त्र‍िफला चूर्ण फायदेमंद होता है। इसका सेवन 1 ग्राम से ज्‍यादा न करें। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।  

Disclaimer