जो लोग किचन में ज्यादा वक्त गुजारते हैं उनके साथ हल्का फुल्का जलने के मामले होते रहते हैं। कभी किसी गर्म चीज पर हाथ लग जाता है तो कभी रोटी सेंकते वक्त् या फिर सब्जी छौंकते वक्त तेल की छींट से हाथ जल जाता है। जलने के बाद त्वचा पर क्या लगाएं जिससे जलन भी कम हो जाएं और निशान भी छूटे ये जानकारी लोगों के पास नहीं होती है। जिस वजह से उन्हें जलन के साथ हमेशा के लिए निशान को भी अपनाना पड़ता है। जबकि मामूली जलने के जख्म को सही करने का इलाज कई बार आपके आसपास या किचन में ही मौजूद होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप जलने के दौरान अपनाएंगे तो आपको काफी राहत मिलेगी। साथ ही अच्छी बात यह है कि ये नुस्खे पूरी तरह से घरेलू है। जिसके चलते आपको कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। तो आइए जानते हैं क्या हैं वो घरेलू नुस्खे—
तुलसी के पत्ते
तुलसी का पौधा सिर्फ आंगन की शोभा ही नहीं बढ़ाता है बल्कि यह एक औषधी का भी काम करता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर तुलसी को एक दवा के रूप में मानते हैं। इस औषधी का फायदा जलने के वक्त भी उठाया जा सकता है। जली हुई त्वचा पर तुलसी का रस लगाने से काफी आराम मिलता है। इससे जलन भी चुटकियों में दूर होती है और निशान भी नहीं पड़ते हैं।
टॉप स्टोरीज़
कमाल करता है शहद
जलने से राहत पाने का एक विकल्प शहद भी है। शहद में कई एंटी आॅक्सीडेंट होते हैं। जो हमारी सेहत को लाभ पहुंचाने के साथ साथ जलने की समस्या से भी राहत दिलाते हैं। हाथ जलने पर शहद का इस्तेमाल करने से काफी आराम मिलता है। यदि आप शहद में त्रिफला मिलाकर पेस्ट बनाकर लगाएंगे तो आपको और भी जल्दी आराम होगा।
मसाला है दमदार
जलने के निशान को सही करने के लिए किचन का मसाला भी बहुत काम की चीज है। हालांकि आपको इस बात पर यकीन नहीं आ रहा होगा। लेकिन यदि आप जलने वाली जगह पर हल्दी लगाएंगे तो आपकी जलन भी सही हो जाएगीा और भविष्य में कभी निशान भी नहीं बनेगा। जलन के कम से कम 2 से 3 बार हल्दी में थोड़ा सा पानी मिलाकर लगाएं। बहुत आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: पेट की चर्बी को खत्म करती हैं ये 4 आयुर्वेदिक ड्रिंक, सोने से पहले पीएं
बर्फ के टुकड़े
अगर आपके या फिर आपके घर में किसी के हाथ पैर जल जाए तो आप उन्हें उस जगह पर बर्फ का टुकड़ा रगड़ने की सलाह दें। बर्फ से सस्ती और अच्छी दवा और कोई नहीं हो सकती। जले हुए भाग पर 10 से 15 मिनट के लिए बर्फ रगड़िये। इस तरह से बर्फ लगाने पर यह जलन को कम करके सूजन को कम कर देगी। इससे जले का दाग भी नहीं पड़ने देगी।
इसे भी पढ़ें: गठिया का रामबाण इलाज है कच्चे पपीते की चाय, जानें बनाने की विधि
सफेद चूर्ण
जलने पर सफेद चूर्ण यानि कि चूना लगाने से भी काफी आराम मिलता है। यदि गर्म तेल के कारण कोई अंग जल जाता है और इस पर घाव भी हो जाता है तो इसके लिए पुराने चूने का इस्तेमाल करें। चूने को पीसकर इसे दही में मिलाकर कर घाव पर लगाएं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Home Remedies In Hindi