Doctor Verified

उम्र बढ़ने पर डिमेंशिया के खतरे को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

Tips To Reduce Risk Of Dementia As You Age: उम्र के साथ लोगों का मस्तिष्क कमजोर होने के साथ डिमेंशिया के खतरा बढ़ता है, जानें बचाव के टिप्स।
  • SHARE
  • FOLLOW
उम्र बढ़ने पर डिमेंशिया के खतरे को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स


Tips To Reduce Risk Of Dementia As You Age: बढ़ती उम्र अपने साथ कई तरह की परेशानियां लेकर आती हैं। उम्र बढ़ने के साथ भूलना एक आम समस्या है। लेकिन कई बार यह समस्या बुजुर्गों को काफी परेशान कर देती हैं। इस समस्या के कारण उनकी रोजमर्रा की जिदंगी पर असर होने लगता है। भूलने की समस्या बढ़ने पर बुजुर्गों को डिमेंशिया का खतरा भी बढ़ सकता है। कई बार यह समस्या होने पर  मस्तिष्क के कार्य करने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं। डिमेंशिया में भूलने के साथ निर्णय लेने और समस्याओं को हल करने में कठिनाई होना काफी आम बात है। ऐसे में बुजुर्गों को इस समय खास देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे में डिमेंशिया के खतरे को कम करने के लिए उम्र बढ़ने पर डॉक्टर की बताई इन टिप्स को फॉलो करना चाहिए। इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की शारदा क्लिनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।

धूम्रपान और अल्कोहल का सेवन न करें

उम्र बढ़ने पर डिमेंशिया के खतरे को कम करने के लिए बुजुर्गों को हरगिज धूम्रपान और अल्कोहल का सेवन नहीं करना चाहिए। यह चीजें डिमेंशिया के खतरे को बढ़ा सकता है। कई बार ज्यादा शराब पीने से मन में भ्रम की स्थिति भी उत्पन्न होती हैं।

एक्टिव रहे

उम्र बढ़ने पर बुजुर्गों को सेहत का ख्याल रखने के साथ एक्टिव रहना भी जरूरी होता है। एक्टिव रहने से मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बनाए रखने में मदद मिलती है और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों के होने की संभावना कम हो जाती है। ऐसे में शरीर को एक्टिव रखने के लिए हल्की एक्सरसाइज और वॉक की जा सकती हैं।

elder

संतुलित आहार

शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए संतुलित आहार का सेवन करना जरूरी होता है। डाइट में ओमेगा -3 फैटी एसिड, विटामिन ई और बी विटामिन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन अवश्य करें। इनके सेवन से  डिमेंशिया के खतरा कम होगा और शरीर हेल्दी रहेगा।

इसे भी पढ़ें- देरी से नींद आना हो सकता है स्लीप एंग्जायटी का संकेत, जानें इससे कैसे करें बचाव

भरपूर नींद

उम्र बढ़ने पर डिमेंशिया के खतरे को कम करने के लिए भरपूर नींद लेना भी जरूरी होता है। रात को 7 से 8 घंटे की नींद लेने से कई बीमारियों से बचाव होने के साथ तनाव का स्तर कम होता है। कम नींद लेने से मस्तिष्क को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही अल्जाइमर रोग की समस्या भी हो सकती हैं।

शोर से बचें

बहुत से लोगों को लाउड म्यूजिक सुनना पसंद होता है। बढ़ती उम्र में ऐसा करने से डिमेंशिया का खतरा बढ़ता है। ऐसे में कोशिश करें कि म्यूजिक को हल्की आवाज में सुने साथ ही शोर वाली जगहों से भी दूर रहें। ऐसा करने से डिमेंशिया का खतरा कम होगा।

 उम्र बढ़ने पर डिमेंशिया के खतरे को कम करने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

 

 

 

 

 

 

 

Read Next

थायराइड रोगियों के लिए क्यों जरूरी है मैग्नीशियम, एक्सपर्ट से जानें 3 कारण और इनके सोर्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version