Tips to Prevent Kids Getting Seasonal Flu: बारिश का मौसम शुरू होते ही कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बारिश की वजह से इन्फेक्शन और डेंगू बुखार जैसी समस्याएं ज्यादा फैलती हैं। इस मौसम में बच्चे भी ज्यादा बीमार पड़ते हैं। बारिश में जरा सा भीगने के बाद बच्चे फ्लू का शिकार हो जाते हैं। दरअसल, बच्चों के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। इसकी वजह से बारिश में भीगने के बाद बच्चों के बीमार होने का खतरा ज्यादा रहता है। इस मौसम में बच्चों को बीमार होने से बचाने के लिए पेरेंट्स को विशेष सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए। बारिश के मौसम में बच्चे अक्सर भीग जाते हैं या बाहर मिट्टी में खेलने लगते हैं। इससे बच्चों में इन्फेक्शन, वायरल बुखार, मानसून फ्लू जैसी परेशानियां हो जाती हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं बारिश के मौसम में बच्चों को मानसून फ्लू से बचाने के टिप्स।
मानसून फ्लू से बच्चों को कैसे बचाएं?- How to Prevent Kids Getting Seasonal Flu in Hindi
बारिश के मौसम में मानसून फ्लू के अलावा कई अन्य बीमारियों का भी खतरा रहता है। इस मौसम में मच्छर तेजी से पनपते हैं, इसके कारण मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। एससीपीएम हॉस्पिटल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ शेख जफर कहते हैं कि इस मौसम में होने वाली बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए उनका टीकाकरण होना बहुत जरूरी है। इसीलिए डॉक्टर बच्चों को फ्लू शॉट्स लगवाने की सलाह देते हैं।
इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ता है? जानें कारण, लक्षण और बचाव के उपाय
बच्चों को मानसून फ्लू और इस मौसम की बीमारियों से बचाने के लिए इन बातों का ध्यान रखें-
1. बच्चे अक्सर बारिश में भीगने की जिद करते हैं। बारिश में भीगने के बाद उन्हें यदा देर बाहर नहीं रखना चाहिए। बारिश या मिट्टी में खेलकर आने के बाद बच्चों को सही ढंग से नहलाएं और साफ करें। बच्चों को जर्म्स और धूल-मिट्टी लगे कपड़े न पहनने दें। इस मौसम में हाइजीन का ध्यान रखने से बीमारियों का खतरा कम होता है।
2. बरसात के मौसम में बच्चों को बीमार होने से बचाने के लिए डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस मौसम में बच्चों को डेयरी प्रोडक्ट्स, नट्स, हरी सब्जियों का सेवन कराएं। बारिश के मौसम में स्ट्रीट फूड और जंक फूड्स का सेवन करने से बचें।
3. इस मौसम में बच्चों को अनावश्यक बाहर जाने से रोकें। बारिश के मौसम में बाहर गंदगी ज्यादा रहती है, इसमें जाने पर बच्चों के संक्रमित होने का खतरा ज्यादा रहता है।
4. आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक्स तो बच्चों की फेवरेट होती है। लेकिन इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से जब मौसम में बदलाव हो रहा होता है, तो बच्चों को सर्दी-जुकाम और बुखार होने की संभावना अधिक होती है।
बदलते मौसम में आप इन तरीकों को अपनाकर बच्चों की सेहत का ध्यान रख सकते हैं। अगर बच्चा बीमार पड़ता है, तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें क्योंकि बच्चों के मामले में लापरवाही करना ठीक नहीं। क्योंकि कई बार आपका बच्चा कई अन्य कारणों के चलते भी बीमार पड़ सकता है। बच्चों के आहार में बदलाव करने या उसे किसी भी तरह की दवाएं देने से पहले डॉक्टर पर परामर्श करना जरूरी है। क्योंकि वह आपके बच्चे की जांच करने के बाद आपको यह बेहतर तरीके से बता सकते हैं कि आपके बच्चे के लिए किया सही है।
(Image Courtesy: Freepik.com)