डिप्रेशन होने पर बिलकुल न घबराएं, बस फॉलो करें डॉक्टर की बताई ये 5 टिप्स

डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट की मानें तो भारत में 56 मिलियन लोग डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। आइये विस्तार से जानते हैं डिप्रेशन से बचने के तरीके के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
डिप्रेशन होने पर बिलकुल न घबराएं, बस फॉलो करें डॉक्टर की बताई ये 5 टिप्स


आज के समय में डिप्रेशन एक आम समस्या बन चुकी है। खराब खानपान और अनियमित जीवनशैली फॉलो करने से लोगों में ये समस्या बढ़ती जा रही है। इसे ठीक रखने के लिए अपनी मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखना बेहद जरूरी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट की मानें तो भारत में 56 मिलियन लोग डिप्रेशन और 38 मिलियन लोग एंग्जाइटी डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं। इसे नजरअंदाज करना कई बार शरीर में अन्य बीमारियां होने के जोखिम को भी बढ़ाता है। चलिए डायबिटीज और थायरॉइड एक्सपर्ट डॉ. अक्षत चढ्ढा से जानते हैं इससे बचने की टिप्स। 

गानें सुनें और गाएं 

गाने सुनना और गाना गाना डिप्रेशन के लिए एक थेरेपी की तरह काम करता है। रिसर्च की मानें तो अच्छे और खुशी वाले गाने सुनने से हैप्पी हार्मोन्स बढ़ते हैं और आपका मूड अच्छा रहता है। इससे डिप्रेशन और एंग्जाइटी में काफी आराम मिलता है। अगर आप डिप्रेशन महसूस कर रहे हैं तो ऐसे में केवल गानें सुनें ही नहीं बल्कि अपने पसंदीदा गाने भी गाएं। 

तकिया को नीचे पटकें 

अगर आप डिप्रेशन फील कर रहे हैं तो सीधा खड़े रहकर तकिया या फिर गेंद आदि को नीचे पटकें। ऐसा करने से आपके मन को शांति मिलती है और गुस्सा  भी शांत होता है। इस अभ्यास को दिन में कई बार करें। आप देखेंगे कि आप पहले से काफी बेहतर महसूस करेंगे। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Akshat Chadha (@dr_akshat)

बॉडी को शेक करें 

बॉडी को शेक करना एक प्रकार की एक्सरसाइज है, जिसे करने से मन और दिमाग शांत होता है। इसके लिए सीधे खड़े रहकर अपने हाथों और पैरों को झटकें साथ ही साथ शरीर की मूवमेंट को बढ़ाएं। ऐसा करने से मेंटल हेल्थ ठीक रहती है साथ ही डिप्रेशन और एंग्जाइटी से भी राहत मिलती है। 

हग करें 

किसी के साथ भी एक प्यार भरा हग करना आपके डिप्रेशन की समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है। हग करने से आपको अकेलापन महसूस नहीं होता है साथ ही आपको एक सहारा मिलता है। अगर आपके पास हग करने के लिए कोई नहीं है तो आप किसी टेडी बीयर या खिलौने को भी हग कर सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें - Mental Health A to Z: डिप्रेशन क्या है? डॉ निमेष देसाई से जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

बर्फ के पानी से मुंह धोएं 

बर्फ के पानी से मुंह धोने से डाइविंग रिफ्लेक्स ट्रिगर होता है, जिससे आपको बेहतर महसूस होता है। ऐसा करने से मांसपेशियां एक्टिव होती हैं साथ ही दिमाग शांत होता है, जिससे डिप्रेशन कम होता है। 

Read Next

क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें ये किडनी की सेहत पर कैसे असर डालता है

Disclaimer