बहुत ज्यादा पसीने से रहते हैं परेशान, अपनाएं ये उपाय

Tips to Control Over Sweating: बहुत ज्यादा पसीना आने की समस्या में अपनाएं ये उपाय, पसीना होगा कंट्रोल और मिलेगा फायदा।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Mar 23, 2023 20:01 IST
बहुत ज्यादा पसीने से रहते हैं परेशान, अपनाएं ये उपाय

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Tips to Control Over Sweating: गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान की वजह से पसीना आना आम है। इस मौसम में सभी को सामान्य से ज्यादा पसीना आता है, यही कारण है कि गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी जाती है। लेकिन जरूरत से ज्यादा पसीना आने की स्थिति खतरनाक हो सकती है। इस स्थिति को नजरअंदाज करने से आपको कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ शारीरिक स्थितियों के कारण भी आपको ज्यादा पसीना आने की समस्या हो सकती है। ज्यादा पसीना आने की स्थिति को मेडिकल की भाषा में क्रानियोफेशियल हाइपरहाइड्रोसिस या हाइपरहाइड्रोसिस कहा जाता है। अगर आप भी बहुत ज्यादा पसीना आने की समस्या से परेशान हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। बहुत ज्यादा पसीना आने पर आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

ज्यादा पसीना क्यों आता है?- What Causes Excessive Sweating in Hindi

पसीना आने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और शरीर हेल्दी रहता है। लेकिन बहुत ज्यादा पसीना आना नुकसानदायक माना जाता है। आपने भी कई ऐसे लोगों को देखा होगा, जिन्हें गर्मी ही नहीं सर्दी के मौसम में भी पसीने की समस्या होती है। इस स्थिति में आपको सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। पसीना आना शरीर का एक नेचुरल प्रोसेस है, लेकिन बहुत ज्यादा पसीना आने को अच्छा नहीं माना जाता है। बहुत ज्यादा पसीना आने की समस्या आपके शरीर में पनप रही किसी बीमारी का संकेत हो सकता है।

Tips to Control Over Sweating

इसे भी पढ़ें: सिर में पसीना आने का क्या कारण है? डॉक्टर से जानें इसका कारण

बहुत ज्यादा पसीना आने के प्रमुख कारण इस तरह से हैं-

  • बहुत ज्यादा तनाव या प्रेशर की वजह से।
  • पसीने की ग्रंथियों के ओवर एक्टिव होने पर।
  • आनुवांशिक समस्याओं के कारण।
  • कुछ दवाओं के सेवन की वजह से।
  • एलर्जी के कारण।
  • शराब, स्मोकिंग और ड्रग्स का सेवन करने की वजह से।
  • थायराइड की समस्या के कारण।
  • हार्ट अटैक की वजह से।

बहुत ज्यादा पसीना आने पर क्या करें?- How to Control Over Sweating in Hindi

अगर आपको भी बहुत ज्यादा पसीना आने की समस्या है, तो सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर आपकी स्थिति के हिसाब से सही सलाह और इलाज दे सकते हैं। इसके अलावा बहुत ज्यादा पसीना आने की समस्या में आपको कुछ चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस स्थिति में आपको बहुत ज्यादा गर्म जगह पर जाने से बचना चाहिए और बाहर निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा ज्यादा पसीना आने पर आप इन उपायों को अपना सकते हैं-

1. ज्यादा पसीना आने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए स्किन पर टमाटर का रस लगाएं। इसका इस्तेमाल करने से पसीने को कंट्रोल करने में फायदा मिलता है।

2. बहुत ज्यादा पसीना आने पर आपको हल्के और सूती कपड़े पहनने चाहिए, ऐसे कपड़े पहनने से आपकी स्किन तक हवा पहुंचेगी और पसीना कम आएगा।

3. नींबू पानी पीने से भी आपको पसीने को कंट्रोल करने में फायदा मिलता है। इसका सेवन करने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का बैलेंस बना रहता है।

इसे भी पढ़ें: हाथों में आता है बहुत ज्यादा पसीना? जानें इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

बहुत ज्यादा पसीना आने की समस्या में आपको ऊपर बताई गयी बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आपको यह समस्या बहुत ज्यादा समय से है, तो सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर की सलाह लेकर जरूरी सावधानी का ध्यान रखने और इलाज लेने से आप इस गंभीर परेशानी से बच सकते हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Disclaimer