
गर्मियां आते ही लोगों के डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव आ जाता है। इस समय अधिकतर लोगों को शरीर में थकान और आलस महसूस होने लगती है। दरअसल गर्मियों में पसीना अधिक आने की वजह से शरीर का पानी तेजी से बाहर निकलता है। ऐसे में डिहाइड्रेशन की वजह से लोगों को थकान महसूस होने लगती है। इस समय लोगों को सिर दर्द और सुस्ती की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। इसके अलावा गर्मियों में कई लोगों को दिन में भी नींद आने लगती है। इस समस्या के पीछे आपकी सेहत से जुड़े कई कारण हो सकते हैं। लेकिन यदि आपको गर्मियों में दिन के समय भी ज्यादा नींद (Garmiyo Me Jyada Neend Aane Ko Kaise Roke) आने का लक्षण महसूस हो रहा है तो इसे आप कुछ टिप्स से दूर कर सकते हैं। आगे इन टिप्स को विस्तार से बताया गया है।
गर्मियों में ज्यादा नींद आने को कैसे करें कंट्रोल? How To Avoid Sleepiness In Summer in Hindi
पर्याप्त नींद लेना है जरूरी
देर रात का जागना और सुबह जल्दी उठ जाने की वजह से आपको दिन के समय भी नींद आने और आलस बने रहने की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए आपको अपने नींद के पैर्टन को ठीक करना होगा। पर्याप्त नींद लेने से आपकी दिनभर की थकान दूर होती है और आपको दिन में नींद भी नहीं आती है।
इसे भी पढ़ें : सुबह उठने में होती है परेशानी? आलस मिटाने के ये 15 घरेलू उपाय आएंगे आपके बड़े काम
हाइड्रेटेड रहना भी है आवश्यक
गर्मियों में डिहाइड्रेशन की वजह से थकान होना एक आम बात है। गर्मियों में पसीने की वजह से शरीर के तरल पदार्थ बाहर निकलते हैं, तो इससे आपका एनर्जी लेवल डाउन हो सकता है। एनर्जी लेवल डाउन होने की वजह से आपको पूरा दिन नींद और आलस बना रहता है। इस समस्या को दूर करने के लिए आपको दिन में आपने शरीर के वजन के अनुसार सही मात्रा में पर्याप्त पानी पीना चाहिए।
डाइट में करें बदलाव
मौसम के अनुसार आपको अपनी डाइट में भी बदलाव करने की आवश्यकता होती है। गर्मियों के मौसम में ज्यादा तली भूनी चीजों को खाने से आपके पाचन तंत्र पर दबाव बनता है, जिसकी वजह से आहार देरी से पचता है। इस प्रक्रिया में आपको आलस व नींद आने की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए आपको डाइट में हैवी चीजों को लेने से बचना चाहिए। इस मौसम में संतुलित आहार लेने से आपको कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलाता है और पूरा दिन ऊर्जावान महसूस करते हैं।
छोटे-छोटे ब्रेक लें से नींद से मिलेगा छुटकारा
किसी भी एक काम को लंबे समय तक करने से मस्तिष्क पर दबाव बनाता है। इसलिए बेहद आवश्यक है कि आप कुछ घंटों के अंतराल पर छोटे-छोटे ब्रेक अवश्य लें। इससे आपका मस्तिष्क शांत रहता है और दिमाग पर दबाव की वजह से आपको आलस या नींद नहीं आती है।
इसे भी पढ़ें : सुबह उठने में होती है परेशानी? आलस मिटाने के ये 15 घरेलू उपाय आएंगे आपके बड़े काम
एक्सरसाइज को लाइफस्टाइल में शामिल करें
एक्सरसाइज से आप शरीर की कार्यक्षमता को बेहतर कर सकते हैं। इससे आपकी एनर्जी का लेवल भी बढ़ता है। सुबह उठने के बाद आप घर पर योगा व प्राणायाम की मदद से भी शरीर की ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं। इससे आपको दिन में नीदं आने की समस्या में आराम मिलता है। साथ ही आपके शरीर का तापामान भी नियंत्रित रहता है।
गर्मियों में अगर आपको दिन के समय ज्यादा नींद आती है तो ऐसे में आप रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। इससे आपका बॉडी का तापमान ठीक रहता है और आपको दिन में नींद नहीं आती है। इन उपायों को अपनाने के बाद भी यदि आपको आलस व ज्यादा नींद आ रही है तो ऐसे में अपने डॉक्टर से संपर्क करें।