होठों में सुन्नपन या झुनझुनी क्यों होती है? जानें इसका कारण और इलाज

Lip Tingling: होठों में सुन्नपन या झुनझुनी महसूस होना सामान्‍य नहीं है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। जानें कारण और आसान उपाय। 

Yashaswi Mathur
Written by: Yashaswi MathurUpdated at: Feb 13, 2023 15:14 IST
होठों में सुन्नपन या झुनझुनी क्यों होती है? जानें इसका कारण और इलाज

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Lip Tingling Causes Treatment in Hindi: सुन्नपन या झुनझुनी शरीर के क‍िसी भी अंग में महसूस हो सकता है। कुछ लोगों को ये एहसास होठों पर होता है। कुछ मामलों में होठों पर सुन्नपन या झुनझुनी (Lip Tingling) के साथ सूजन और दर्द का भी एहसास होता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। सर्दि‍यों के द‍िनों में वातावरण में नमी की कमी के कारण त्‍वचा पर बुरा असर पड़ता है। इससे होंठ भी ड्राई हो जाते हैं। इस कारण से होठों में सुन्नपन या झुनझुनी महसूस हो सकती है। कई बार होठों का रंग बदल जाता है या बोलने में परेशानी होती है। अगर ऐसे लक्षण नजर आएं, तो इसे जरा भी नजरअंदाज न करें। होठों में हो रही अजीब सी हलचल या झुनझुनी का एहसास सामान्‍य नहीं है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं ज‍िनके बारे में हम आगे बात करेंगे। साथ ही आपको बताएंगे क‍ि ऐसे लक्षण नजर आने पर आपको क‍िन उपायों की मदद लेनी चाह‍िए।        

होठों का सुन्न होना या झुनझुनी महसूस होने के कारण- Causes Of Lip Tingling  

1. ठंड लगने या तनाव महसूस होने के कारण होंठ में झुनझुनी महसूस हो सकती है। ऐसा ब्‍लड फ्लो प्रभाव‍ित होने के कारण होता है।

2. नसों से जुड़ी समस्‍या होने पर चेहरे और कान के कुछ भाग भी प्रभाव‍ित होते हैं। इससे कुछ लोगों को होठों पर झनझनाहट महसूस हो सकती है।

3. पैन‍िक अटैक आने पर भी होठों पर झनझनाहट या हल्‍का दर्द महसूस हो सकता है। इस दौरान कई लोगों के होंठ भी सूख जाते हैं।

4. स्‍ट्रोक आने के कारण ब्रेन में ब्‍लड फ्लो प्रभाव‍ित होता है ज‍िससे होंठ सुन्न होने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।  

5. होंठ सूख जाने के कारण भी सुन्नपन या झुनझुनी महसूस हो सकती है। डि‍हाइड्रेशन के कारण होंठ सूख जाते हैं और तब होंठ में दर्द या हल्‍की झुनझुनी महसूस होती है।  

6. एलर्जी के कारण होठों में झुनझुनी महसूस हो सकती है। क‍िसी दवा के इस्‍तेमाल या ल‍िप उत्‍पाद के इस्‍तेमाल के कारण ऐसा महसूस हो सकता है।

होठों में सुन्नपन या झुनझुनी दूर करने के उपाय- Lip Tingling Treatment in Hindi

lip tingling in hindi

होठों पर हल्‍दी लगाएं- Turmeric For Lips  

होठों में सुन्नपन या झुनझुनी दूर करने के ल‍िए हल्‍दी का इस्‍तेमाल कर कसते हैं। हल्‍दी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। 1 चम्‍मच हल्‍दी को ठंडे पानी में म‍िलाकर पेस्‍ट तैयार करें। फ‍िर होठों पर लगाएं। 20 म‍िनट बाद होठों को साफ पानी से धो लें। इस उपाय को दिन में एक बार इस्‍तेमाल कर सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें- घनी आईब्रो के लिए ट्राई करें घर पर बना ये ऑयल, बढ़ जाएगी खूबसूरती   

होठों पर लगाएं एलोवेरा- Aloe Vera For Lips 

होठों में सुन्नपन या झुनझुनी को दूर करने के ल‍िए एलोवेरा का उपयोग कर सकते हैं। आयुर्वेद में एलोवेरा को त्‍वचा के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है। ताजा एलोवेरा जेल होठों पर लगाएं। इससे होठों पर नजर आने वाली सूजन और दर्द से भी राहत म‍िलती है।    

नमक का इस्‍तेमाल करें- Salt For Lips  

होठों में सुन्नपन या झुनझुनी के साथ सूजन नजर आ रही है, तो नमक का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। नमक में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। एक कप गुनगुने पानी में एक चम्‍मच नमक म‍िलाएं। इसमें साफ कपड़े को डुबोकर होठों पर रखें। 15 म‍िनट बाद उसे हटाकर साफ पानी से होठों को साफ कर लें। अगर आपके होंठ ड्राई रहते हैं, तो इस उपाय का इस्‍तेमाल न करें।

ठंडी स‍िंकाई करें- Cold Compress For Lips 

होठों पर ठंडी स‍िंकाई करने से भी सुन्नपन या झुनझुनी से छुटकारा म‍िलता है। कोल्‍ड कंप्रेस, चैप्‍ड ल‍िप्‍स की समस्‍या भी दूर करता है। स‍िंकाई करने के ल‍िए बर्फ के टुकड़े को रूमाल में लपेटकर होठों पर स‍िंकाई करें। अगर होंठ में सूजन नजर आ रही है, तो उसे बार-बार छूने से बचना चाह‍िए। इससे समस्‍या बढ़ सकती है।  

होठों पर शहद लगाएं- Honey For Lips   

होठों में झुनझुनाहट या सुन्नपन का एहसास होने पर घबराएं नहीं। ऐसी स्‍थ‍ित‍ि में शहद का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। शहद को होठों पर लगाकर छोड़ दें। 15 म‍िनट बाद साफ पानी से होठों को साफ करके पैट्रोलि‍यम जेली लगा लें।

नार‍ियल तेल लगाएं- Coconut Oil For Lips 

होठों पर सूजन नजर आ रही है, तो नार‍ियल तेल का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। नार‍ियल तेल को गुनगुना करके होठों पर लगाएं। इससे सूजन कम होगी और होंठ में हो रही झुनझुनाहट से भी राहत म‍िलेगी।

Lip Tingling Treatment in Hindi: होठों में सुन्नपन या झुनझुनी महसूस होने पर शहद, नार‍ियल का तेल, एलोवेरा, हल्‍दी आाद‍ि का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ठंडी स‍िंकाई की मदद भी ले सकते हैं।   

Disclaimer