
रूट कैनाल ट्रीटमेंट दांतों के इलाज कर ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें की दांत की मरम्मत और उसे और अधिक खराब होने से बचाने के लिए किया जाता है।
क्या आपके दांतों में कीड़ा लगा है या आपके किसी एक दांत में अक्सर दर्द बना रहता है? अगर हां, तो यह आपका कुछ भी खाने या पीना मुश्किल बना देता है। लेकिन आपको कैसे पता चलेगा कि आपको जो दर्द हो रहा है, वह गंभीर है या फिर सामान्य। कई बार दांतों में झनझनाहट की वजह से केवल दर्द हो सकता है, मगर कभी यह इस बात की ओर भी इशारा हो सकता है कि आपको डेंटल ट्रीटमेंट की जरूरत है। जिसमें कि 'रूट कैनाल' शामिल है।
रूट कैनाल क्या है?
रूट कैनाल एक डेंटल ट्रीटमेंट की प्रक्रिया है, जो उन लोगों पर की जाती है जिनके दांत में कीड़ा लग जाता है या दांत में गहरी कैविटी, दांत में फ्रैक्चर और दात की पल्प में संक्रमण हो। ऐसी स्थिति में रूट कैनाल करने की आवश्यकता होती है।
रूट कैनाल ट्रीटमेंट की मदद से दांत की मरम्मत की जाती है और उसे और अधिक खराब होने से बचाया जाता है। रूट कैनाल में दांत की जड़ को नर्व से और संक्रमित पल्प को हटा दिया जाता है। जिसके बाद दांत की सफाई कर उसे सील कर कैपिंग कर दी जाती है। जब आपको रूट कैनाल ट्रीटमेंट की आवश्यकता होती है, तो कुछ संकेत हो सकते हैं, जिन्हें महसूस होते ही आपको अपने डेंटिस्ट से तुरंत जांच करानी चाहिए।
कैसे किया जाता है रूट कैनाल ट्रीटमेंट
बहुत से लोगों को लगता है कि रूट कैनाल ट्रीटमेंट काफी दर्दनाक प्रकिया है। जबकि ऐसा नहीं है, क्योंकि इसमें आपके दांत को सुन्न करके इलाज की प्रकिया को पूरा किया जाता है। रूट कैनाल प्रक्रिया बहुत दर्दनाक न होकर, दांत में पहले से होने वाले दर्द को दूर करने में मददगार है। यह ट्रीटमेंट डेंटिस्ट या एंडोडोंटिस्ट द्वारा किया जाता है, जिसमें कि डॉक्टर दांत के एक्स-रे लेने के बाद ही इस ट्रीटमेंट को शुरू करता है।
रूट कैनाल के संकेत
हालांकि दांतों में बैक्टीरिया के आधार पर हर किसी में संकेत कुछ भिन्न हो सकते हैं, लेकिन यहां हम आपको रूट कैनाल के कुछ प्रमुख और सामान्य संकेत बता रहे हैं-
लगातार दांत में दर्द
यदि आपके दांतों में लगातार दर्द और जबड़े में दर्द होता है, जो आपको परेशान और असहज महसूस कराता है। ऐसे में आप सीधे एक बार अपने डेंटिस्ट से जांच करवाएं और उनकी सलाह पर रूट कैनाल ट्रीटमेंट को चुन सकते हैं। लेकिन ध्यान रखे हर बार जरूरी नहीं कि दांत का दर्द रूट कैनाल ट्रीटमेंट की ओर इशारा हो, क्योंकि कभी-कभी, यह दर्द एक गम डिजीज या कैविटी होने की वजह से भी हो सकता है।
इसे भी पढें: बार-बार ब्रश करने से भी नहीं जा रहा दांतों का पीलापन, तो आजमाएं ये 5 असरदार घरेलू उपाय
दांतों की संवेदनशीलता
यदि आपके दांत में गर्म और ठंडे खाने या पीने की चीजों के प्रति संवेदनशीलता का अनुभव करता है। ऐसे में यह एक अहसहनीय दांत के दर्द का कारण बन सकता है, जो लंबे समय तक बना रह सकता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि पल्प उजागर होने लगती है। शुरूआत में यह सामान्य हो सकता है लेकिन आगे चलकर यह गंभीर हो सकता है।
दांत को छूने पर दर्द
यदि आप प्रभावित दांत को छूते हैं और तेज दर्द महसूस करते हैं, तो ऐसे में आप अपने डेंटिस्ट के पास जाएं, क्योंकि यह गंभीर समस्या की ओर इशारा हो सकता है। कई मामलों में यह रूट कैनाल ट्रीटमेंट की ओर इशारा हो सकता है, इसलिए अपने डॉक्टर से राय लें और इलाज करवाएं।
इसे भी पढें: विटामिन सी की ज्यादा मात्रा हो सकती है सेहत के लिए खतरनाक, जानें कितनी मात्रा है फायदेमंद
दांत और मसूडों के बीचव ढीलापन
अगर आपको लगता है कि दांत और मसूड़ों के बीच ढीलापन है, तो यह संकेत हो सकता है कि आपको रूट कैनाल ट्रीटमेंट की जरूरत है। जिससे कि आगे चलकर अन्य जटिलताओं से बचा जा सके।
Read More Article On Other Diseases In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।