रात में उठकर बार-बार पेशाब करने जाना कई गंभीर रोगों का है संकेत, जानें कितनी बार वॉशरूम जाना है सही

जब रात में दो से तीन बार बाथरूम जाना पड़ता है तो ये एक प्रकार की बीमारी होती है, जिसे नोक्टूरिया कहा जाता है। नोक्टूरिया आपकी नींद बाधित कर सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
रात में उठकर बार-बार पेशाब करने जाना कई गंभीर रोगों का है संकेत, जानें कितनी बार वॉशरूम जाना है सही

बहुत से लोग रात को कई बार उठकर बाथरूम जाते हैं। ये बहुत सामान्य सी बात है, और इसमें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। लेकिन जब ऐसा रात में दो से तीन बार होता है तो ये एक प्रकार की बीमारी होती है, जिसे नोक्टूरिया कहा जाता है।

नोक्टूरिया आपकी नींद बाधित कर सकता है। साथ ही इस समस्या की वजह से आपके दिन के वक्त की परफॉर्मेंस और मूड दोनों पर ही प्रभाव पड़ सकता है। 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में ये समस्या अधिक पाई जाती है।

 

रात में बार-बार पेशाब करने जाना का क्या हैं कारण

रात के वक्त बहुत ज्यादा तरल आहार लेने से अक्सर ऐसी समस्या हो जाती है। लेकिन नोक्टूरिया डायबिटीज और हार्ट फेलियर का लक्षण भी हो सकता है। डायबिटीज में, अतिरिक्त शुगर किडनी अवशोषित नहीं कर पाती और यूरीन में मिल जाती है। हार्ट फेलियर में आपको बाथरूम जाने की इच्छा होती है क्योंकि इससे रात में आपकी किडनी में बहुत अधिक तरल पदार्थ पहुंच जाता है जिससे बाथरूम जाना पड़ता है। नोक्टूरिया तब भी हो जाता है जब हाल फिलहाल में आपको यूरीन इंफेक्शन हुआ हो।

इसके अलावा, ब्लैडर के ओवर एक्टिव होने की वजह से भी ऐसा होता है कि रात को अधिक बार बाथरूम जाना पड़ता है। ये स्थिति पुरूषों से ज्यादा महिलाओं में सामान्य है।

इसे भी पढ़ें: बार-बार पेशाब आना पुरुषों में हैं इस बीमारी के संकेत, जानें कारण और उपचार

क्या करें नोक्टूरिया में

अगर आप नोक्टूरिया की समस्या से जूझ रहे हैं तो रात को तरल आहार लेना कम कर दें। साथ ही, रात को खाने के बाद कैफीन, अल्कोहल और मसालेदार आहार लेने से परहेज करें। पेल्विक फ्लोर मसल्स और ब्लैडर को मजबूती देने वाली एक्सरसाइज करें।

इसके अलावा, आपका डॉक्टर इस समस्या के लिए कुछ दवाइयां भी दे सकता है। लेकिन इन दवाइयों के कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं, जैसे कि मुंह सूखना, कब्ज या फिर धुंधला दिखना।

Read More Articles On Other Diseases In Hindi

Read Next

दांतों और मसूड़ों की समस्याओं को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, फेफड़ों और किडनी कैंसर का बढ़ता है खतरा

Disclaimer