वर्तमान जीवनशैली, न सिर्फ बड़ों को बीमार कर रही हैं बल्कि इससे बच्चे भी बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। ऐसे में बच्चों का एक्टिव रहना जरूरी है। जब बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता नहीं बढ़ेगी तब तक वह स्वस्थ नहीं रह सकते हैं। अगर आप अपने बच्चों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो उनको अपने साथ टहलाने ले जाएं और साथ ही उन्हें योग भी करवाएं। आप अगर छोटी-मोटी एक्सरसाइज और योग स्वयं कर लेते हैं तो ये चीजें बच्चों को भी बताएं। हम आपको इस लेख के माध्यम से बच्चों को योग सिखाने और उसके फायदों के बारे में बता रहे हैं।
बच्चों के लिए आसान योगासन
1- सुर्य नमस्कार
2- अनुलोम विलोम
3- पद्मासन
4- भुजंगासन
5- तड़ासन
इसे भी पढ़ें: दोस्तों के दबाव में कहीं गलत आदतें तो नहीं सीख रहा आपका बच्चा, ऐसे लगाएं पता
योग के दौरान ध्याग रखने योग्य बातें
- बच्चों को योगासन कराने से पहले ध्यान रखें कि बच्चा खाली पेट हो।
- बच्चों को योग उसी स्थिति में करवाना चाहिए जब आप बच्चे को सप्ताह में कम से कम पांच दिन योग करवा सकें यानी नियमित रूप से योगा करवाना जरूरी हैं।
- योग के दौरान बच्चे को शुरूआत में ही सब कुछ एकसाथ ना करवाएं। बल्कि धीरे-धीरे अभ्यास करवाएं। जैसे शुरू के सप्ताह में 15 मिनट, दूसरे सप्ताह में 30 मिनट।
- बच्चों को योग के दौरान बीच-बीच में रिलैक्स करवाने के लिए श्वासन जरूर करवाएं जिससे बच्चे थके नहीं।
- योग के दौरान बच्चों को बोरियत ना हो इसके लिए आपको कोई लाइट म्यूजिक थीम चलाना चाहिए, इससे बच्चों का मन लगा रहेगा।
- आप भी बच्चों के साथ योगासन करें।
इसे भी पढ़ें: बच्चों के असभ्य व्यवहार और गलत आदतों से हैं परेशान, तो ये हैं 5 टिप्स
योग के फायदे
- योग बच्चों को अधिक से अधिक सक्रिय बनाता है। इतना ही नहीं उनका शरीर अधिक लचीला बनता हैं।
- योग से बच्चों का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और इससे वे बीमारियों से बच पाते हैं।
- बच्चों के रोजाना योग करने से उनका काम के प्रति ध्यान केंद्रित होता है और बच्चों के मस्तिष्क का विकास भी सही रूप में होता है।
- बच्चों को एक्टिव बनाने और आत्मविश्वास बढ़ाने में योगा बहुत ही उपयोगी हैं।
- बच्चों को फिट रखने और मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए योगा फायदेमंद है।
- सूर्य नमस्कार, मेडीटेशन और योगासन से चंचल बच्चों का मन शांत होता है।
- योगासन से बच्चे तनावग्रस्त होते हैं और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से बचते हैं।
- योग के जरिए जिद्दी बच्चों को ठीक किया जा सकता है और जिन बच्चों को बहुत गुस्सा आता हैं उनके गुस्से को नियंत्रित करने में योग बहुत लाभदायक है।
- सकारात्मक सोच और बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए बच्चों को योग करवाना चाहिए।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Parenting In Hindi