Symptoms Of Urine Infection In Woman: महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन की समस्या काफी ज्यादा होती है। दुनिया की लगभग हर महिला कभी न कभी इस तकलीफ से गुजर होती है। कई बार यूरिन इंफेक्शन समस्या होने पर महिलाएं कही बाहर जाने में भी हिचकती है। कई बार यूरिन इंफेक्शन होने पर महिला को समझ नहीं आता कि ये यूरिन इंफेक्शन की समस्या है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं, जो महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन होने पर ये लक्षण नजर आते हैं। वैसे, तो यूरिन इंफेक्शन आम समस्या है। इलाज कराने पर ये समस्या आसानी से ठीक होती हैं। लेकिन कई बार इस पर ध्यान न देने की वजह से किडनी में भी इंफेकशन फैल सकता हैं। आइए जानते हैं महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन होने के लक्षण।
असामान्य रंग
महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन की समस्या होने पर पेशाब का रंग अधिक पीला या मटमैला हो जाता हैं। ऐसे में कई बार स्थिति जब गंभीर होती है, तो पेशाब से ब्लड भी आ सकता है। इस समस्या से बचने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
तेज जलन
महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन की समस्या होने पर पेशाब करते समय तेज जलन की समस्या भी हो सकती है। कई बार ये जलन इतनी तेज होती है कि तुरंत डॉक्टर के पास जाना पड़ता है। महिलाओं में यूरिन इंफेकशन को रोकने के लिए पब्लिक टॉयलेट में साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें।
जल्दी- जल्दी यूरिन आना
महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन होने पर बार-बार टॉयलेट जाने की इच्छा होती है। यूरिन करने से पहले बहुत तेज प्रेशर महसूस होता है और यूरिन पास करते समय केवल कुछ ड्राप या बहुत कम मात्रा में यूरिन आता है।
इसे भी पढ़ें- केले के छिलकों से स्क्रब कैसे करें? जानें 4 तरीके
थकान
महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन की समस्या होने पर थकान भी काफी बढ़ जाती है। कई बार नॉर्मल कम करने से भी महिलाओं में थकान काफी होती है। यूरिन इंफेक्शन होने पर महिलाओं में आलस्य भी काफी रहता है।
पेट के निचले हिस्से में दर्द
महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन की समस्या होने पर पेट के निचले हिस्से में दर्द या जलन का भी अनुभव हो सकता है। ये दर्द कई बार इतना तेज होता है कि महिलाएं काफी परेशान हो जाती है। इसके साथ ही कई बार यूरिन इंफेक्शन होने पर कमर दर्द भी हो सकता है।
महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन होने पर ये लक्षण दिखाई दें सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें यूरिन इंफेक्शन की समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह पर ही दवाई का सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version