Doctor Verified

लिवर में पानी भरने के क्या लक्षण हैं? डॉक्टर से जानें

लिवर हमारे भोजन को पचाने के लिए एक मुख्य भूमिका निभाता है। ऐसे में लिवर से जुड़ी समस्या होने पर कई तरह की परेशानियां हो सकती है। इस लेख में जानते हैं कि लिवर में तरल जमा होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
लिवर में पानी भरने के क्या लक्षण हैं? डॉक्टर से जानें

शरीर में लिवर के कार्यों में आए बदलाव होने पर आपको कई तरह की समस्या हो सकती है। लिवर हमारे शरीर में ब्लड को साफ करने का कार्य करता है। इसके अलावा, लिवर बाइल (पित्त) बनाने में मदद करता है। बाइल भोजन को पचाने का कार्य करता है, साथ ही फैट को प्रोसेस करने में भी सहायक होता है। खानपान की गलत आदतों, अनुवांशिक कारण और जीवनशैली में होने बाले बदलावों की वजह से आपको लिवर से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जब लिवर की कार्यप्रणाली में कोई गड़बड़ी होती है, तो यह गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। इन समस्याओं में लिवर में तरल भरने की समस्या को भी शामिल किया जाता है, इसे एसाइटिस (Ascites) कहा जाता है। सामान्यत: यह स्थिति लिवर सिरोसिस की वजह से उत्पन्न होती है। लेकिन, इसके अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। इस लेख में स्पर्श अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट डॉ सचिन से जानते हैं कि लिवर में तरल पदार्थ जमा होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं?

लिवर में तरल पदार्थ क्यों इकट्ठा होते हैं?

जब किसी व्यक्ति का लिवर लंबे समय तक किसी समस्या से ग्रसित होता है तो ऐसे में लिवर की कोशिकाओं के डैमेज होने की संभावना बढ़ जाती है। जो व्यक्ति लंबे समय तक शराब पीना, फैटी लिवर और हेपेटाइटिस बी या सी से पीड़ित होते हैं तो ऐसे में लिवर अपने कार्यों को सही तरह से नहीं कर पाता है। ऐसे में शरीर के ब्लड प्रेशर प्रभावित होता है, पाचन क्रिया असंतुलित होती है और शरीर में प्रोटीन की कमी होने लगते है। इसके चलते आपको एब्डोमिनल कैविटी हो सकती है, जो लिवर में तरल जमा होने की वजह बन सकती है।

लिवर में तरल जमा होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं? - Symptoms Of Fluid In Liver In Hindi

वजन में बढ़ोतरी होना

लिवर से जुड़ी समस्या में कई बार व्यक्ति के शरीर में अनावश्यक वजन बढ़ सकता है। इस समस्या में वजन फैट और मांसपेशियों की वजह से नहीं, बल्कि पेट में तरल पदार्थ के जमा होने की वजह से बढ़ता है।

can-people-with-high-blood-pressure-eat-paneer-in

पेट में सूजन

एसाइटिस के कारण पेट में तरल पदार्थ जमा होने से पेट फूला हुआ और तंग महसूस हो सकता है। इस स्थिति में मरीज को पेट में सूजन महसूस हो सकता है। साथ ही, पेट में दर्द की शिकायत भी महसूस हो सकती है।

पैरों और टखनों में सूजन (Edema)

लिवर की कार्यक्षमता घटने से शरीर में प्रोटीन का स्तर कम हो सकता है, जिससे पानी शरीर के निचले हिस्सों जैसे कि पैरों और टखनों में जमा होने लगता है। इस स्थिति में पैरों और टखनों में सूजन होना आम बात है।

त्वचा में पीलापन (Jaundice-पीलिया)

लिवर से संबंधित कई समस्याओं में त्वचा और आंखों का पीलापन देखा जाता है। लिवर से जुड़ी गंभीर समस्या में व्यक्ति को पीलिया होने की संभावना अधिक होती है।

भूख में कमी

लिवर से जुड़ी समस्या होने पर व्यक्ति को भूख नहीं लगती है और इसके मरीज को हमेशा भरा हुआ महसूस होता है। ऐसे में व्यक्ति के शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, जिसकी वजह से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: लिवर से जुड़ी बीमारियां क्यों होती हैं? डॉक्टर से जानें इनके बचाव के उपाय

इस तरह के लक्षण महसूस होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर रोगी की स्थिति की पहचान करने के लिए आपको अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, ब्लड टेस्ट आदि की सलाह देते हैं। इससे लिवर की किस हद तक प्रभावित हुआ है इस बात का पता चलता है। साथ ही, डॉक्टर लिवर की मौजूदा स्थिति के आधार पर आपको सही इलाज दे सकते हैं।

FAQ

  • लिवर में पानी भरने से कौन सी बीमारी होती है?

    आमतौर पर लीवर के सिरोसिस के कारण लिवर से जुड़ी समस्या हो सकती है। इससे आपका पेट फूल सकता है और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
  • लिवर सूजन से क्या दिक्कत होती है?

    लिवर बड़ा होने पर लिवर सूजन हो सकती है। इसमें शरीर में थकावट भी आ सकती है। छाती में जलन व भारीपन होने के साथ-साथ पेट में गैस बनने के समस्या भी हो सकती है।
  • लिवर के लिए सबसे अच्छा व्यायाम कौन सा है?

    लिवर से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए व्यक्ति को फैट बर्न करने से जुड़ी समस्या का सामना करना चाहिए। ऐसे में आप लाइफस्टाइ में जॉगिंग और दौड़ना को शामिल कर सकते हैं।

 

 

 

Read Next

क्या आपकी उंगलियों के सिरे भी हैं काले? डॉक्टर से जानें वजहें

Disclaimer