Symptoms Of Eye Infection From Makeup: अधिकतर महिलाएं कभी न कभी मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। मेकअप से चेहरा साफ नजर आने के साथ चमकदार भी नजर आता है। चेहरे पर मेकअप करने के साथ आंखों को बड़ी और सुंदर बनाने के लिए उन पर मेकअप का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आंखें शरीर की सबसे नाजुक अंग होती है। ऐसा में कई बार इन पर मेकअप सूट नहीं करता और गलत प्रोडक्ड्स के इस्तेमाल से भी आंखों में इंफेक्शन की समस्या हो जाती हैं। मेकअप के कारण होने वाले आंखों के इंफेक्शन होने पर कई बार लक्षणों को लोग नजरअंदाज कर देते हैं। आंखों में इंफेक्शन लंबे समय तक रहने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। कई बार ये इंफेक्शन बैक्टीरिया और पुराने मेकअप प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के साथ पुराने ब्रश के कारण भी हो जाता हैं। आइए जानते हैं मेकअप के कारण आंखों में होने वाले इंफेक्शन के लक्षणों के बारे में शारदा क्लिनिक के डॉक्टर केपी सरदाना से।
आंखों में लालपन
गलत और पुराने मेकअप प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से आंखों में लालपन की समस्या हो सकती है। अगर मेकअप लगाने के बाद आपको आंखों में लालपन की समस्या लगे, तो आंखों को पानी से धोएं और साफ कपड़े से आंखों को पोंछें। आंखों में लालपन होने पर आंखों को रगड़ने से बचें।
आंखों में खुजली
आंखों में इंफेक्शन होने पर आंखों में खुजली की समस्या हो जाती है। मेकअप लगाने से आंखों में खुजली होने पर मेकअप को पानी या मेकअप रिमूवर से हटाएं। खुजली को कम करने के लिए कॉटन के कपड़े का सहारा लें और आंखों को रगड़ने से बचें।
आंखों के आसपास सूजन
कई बार मेकअप में कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। जिस कारण मेकअप को लगाने से आंखों में सूजन और उसके आसपास सूजन की समस्या हो जाती है। कई बार ये सूजन मेकअप को हटाने के बाद या 1 से 2 दिन बाद भी होती है।
इसे भी पढ़ें- स्विमिंग के दौरान त्वचा के साथ ही आंखों का भी रखें खास ख्याल, अपनाएं ये 4 टिप्स
आंखों से पानी आना
मेकअप करने के दौरान कई बार मेकअप के बारीक कण आंख के अंदर चलें जाते है। जिस कारण आंखों से पानी आने की समस्या हो जाती है। ऐसे में आंखों को गंदे कपड़े पोंछने से बचें और साथ ही आंखों को न मलें। आंखों को मेकअप हटाने के बाद डॉक्टर के दिखाकर ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें।
आंखों पर कीचड़ जमना
जी हां, मेकअप के कारण आंखों में इंफेक्शन होने पर ये लक्षण भी नजर आ सकता है। आंखों में कीचड़ कई बार मेकअप हटाने के 2 से 3 दिन बाद नजर आता है। ऐसे में आंखों को किसी साफ कपड़े से साफ करें और पानी से भी वॉश कर सकते हैं। साथ ही मेकअप करते समय पुराने ब्रश और मेकअप का इस्तेमाल हरगिज न करें।
मेकअप के कारण आंखों में होने वाले इंफेक्शन से बचने के उपाय
- सभी मेकअप प्रोडकट्स को 3 से 4 महीने में बदलते रहे।
- कॉस्मेटिक्स प्रोडक्टस को हरगिज शेयर न करें। खासकर आई मेकअप प्रोडक्टस को ऐसा करने से आंखों में इंफेक्शन होने के चांसेज बढ़ जाते हैं।
- आंखों का मेकअप करने से पहले हाथों को साबुन से अवश्य धोएं।
- ब्रश और ऐप्लिकेटर जैसे कॉस्मेटिक टूल्स को साफ रखें और उन्हें साफ, सूखी जगह पर स्टोर करें।
- रात को सोने से पहले अपना मेकअप हटा दें।
मेकअप के कारण आंखों में होने वाले इंफेक्शन होने पर ये लक्षण नजर आ सकते हैं। हालांकि, इंफेक्शन होने पर बिना डॉक्टर को दिखाएं दवाई का उपयोग न करें।
All Image Credit- Freepik