हाथ में सूजन क्यों होती है? जानें इसके कारण, लक्षण, इलाज और बचाव के उपाय

हाथों में सूजन आना एक आम समस्या है। लेकिन इसके कारण व्यक्ति के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित होते हैं। जानते हैं हाथ में सूजन के कारण, लक्षण और बचाव
  • SHARE
  • FOLLOW
हाथ में सूजन क्यों होती है? जानें इसके कारण, लक्षण, इलाज और बचाव के उपाय


हाथ में सूजन तब आती है जब जोड़ों व टीशू में असाधारण तरीके से पानी जमा हो जाता है। इस जमाव के कारण त्वचा फूलने लगती है, जिसे सूजन कहते हैं। इस समस्या को एडिमा के नाम से भी जाना जाता है। इसके कारण व्यक्ति के शरीर में थकान, हाथों में लालिमा, मुट्ठी बंद होने में दिक्कत आदि परेशानी होती है। ये समस्या हड्डी टूटना या मांसपेशियों में क्षति होने के कारण हो सकती है। हालांकि इस समस्या के लिए और कारण भी जिम्मेदार होते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि हाथ में सीजन के पीछे क्या-क्या कारण (Swollen hand causes) होते हैं। साथ ही इसके लक्षण (Swollen hand symptoms) और इलाज (Swollen hand treatment) के बारे में भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे...   

 

हाथ में सूजन के कारण

जैसा कि हमने पहले भी बताया कि जब टिशू और जोड़ों में पानी जमा होने लगता है तो सूजन की समस्या हो जाती है। इससे अलग कुछ और भी कारण है जैसे चोट लगना, हड्डी टूटना, मांसपेशियों का क्षति होना, लिगामेंट का क्षति हो जाना, मांसपेशियों में खिंचाव आदि।

इसके अलावा कुछ ऐसे भी कारण होते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली से संबंधित होते हैं जैसे किडनी के रोग हो जाने पर हाथ में सूजन आ जाती है। वहीं सेप्टिक अर्थराइटिस, ओस्टियोआर्थराइटिस, अर्थराइटिस आदि समस्या होने पर हाथों में सूजन एक लक्षण के तौर पर दिखाई दे सकता है।

इसे भी पढ़ें- हाथ-पैरों में होने वाली झनझनाहट को दूर करने के 7 घरेलू उपाय

हाथ में सूजन होने के लक्षण

जब हाथ में सूजन होती है तो व्यक्ति की उंगलियां, हाथ या हथेली फूलने लगती है और उससे इन हिस्सों पर लालिमा आ जाती है। इसके अलावा कुछ अन्य लक्षण भी नजर आते हैं-

  • जोड़ों में अकड़न आ जाना
  • उंगलियों को हिलाने में दिक्कत महसूस करना।
  • हाथों से वजन ना उठा पाना।
  • हाथों में कमजोरी होना।
  • त्वचा पर चकत्ते हो जाना।
  • बुखार आ जाना।
  • व्यक्ति को ठंड लगना।
  • व्यक्ति को थकान महसूस करना।
  • प्रभावित हिस्से पर दर्द महसूस करना।
  • प्रभावित हिस्से का सुन्न हो जाना।
  • प्रभावित हिस्से में झनझनाहट महसूस करना।

इसके अलावा जब सूजन ज्यादा बढ़ जाती है तो वह किसी गंभीर समस्या का संकेत दे सकती है। ऐसे में व्यक्ति को लक्षण के तौर पर तेज बुखार, असहनीय दर्द, वजन बढ़ना आदि लक्षण नजर आते हैं।

इसे भी पढ़ें- Hand Pain Causes: हाथों में दर्द के पीछे होते हैं ये 8 कारण, जानें लक्षण और उपाय

हाथों में सूजन आने पर क्या करें?

सबसे पहले तो यह जानना जरूरी है कि हाथों में सूजन किस कारण आई है। अगर यह सूजन अर्थराइटिस, किडनी रोग या गर्भावस्था के दौरान आई है तो इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी होता है। वहीं सूजन चोट लगने के कारण आई है तो हो सकता है कि आप की हड्डी को किसी प्रकार की हानि हुई हो ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। इसके अलावा कुछ उपाय के माध्यम से आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं-

    • गर्म सिकाई करने से यह समस्या दूर हो सकती है। इसके अलावा ठंडी सिकाई से भी सूजन को दूर किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे बर्फ का प्रयोग सीधे स्कीन पर ना करें।
    • अपने आहार में बदलाव करके भी आप ही समस्या को दूर कर सकते हैं। अपनी डाइट में ताजे फल व हरी सब्जियों को जोड़ें। साथ ही नमक की मात्रा को घटाएं। अत्यधिक नमक समस्या को बढ़ा सकता है।
    • रात को सोते समय अपने सोने के ढंग पर ध्यान दें। साथ ही अपने हाथों को पेट पर रखकर सोएं।
    • पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि हाथों में सूजन होना कोई गंभीर समस्या नहीं है। लेकिन इसके लक्षण गंभीर हो सकते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय इस समस्या को दूर कर सकते हैं और अगर समस्या दूर ना हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। 

Read More Articles on miscellaneous in hindi

Read Next

हिप एरिया (Hips) में खुजली से रहते हैं अक्सर परेशान तो हो सकते हैं ये 6 कारण

Disclaimer