एड़ी में सूजन हो सकती है हाई ब्लड प्रेशर का संकेत, जानें कौन सी सावधानियां हैं जरूरी

एड़ी में सूजन की समस्या को नजरअंदाज न करें क्योंकि ये हाई ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकता है। इसके अलावा कई बार किडनी, लिवर या हृदय के ठीक से काम न करने पर भी एड़ियों में सूजन आ जाती है। जानें इसके खतरे और कारण।
  • SHARE
  • FOLLOW
एड़ी में सूजन हो सकती है हाई ब्लड प्रेशर का संकेत, जानें कौन सी सावधानियां हैं जरूरी


पिछले कुछ सालों में हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है। कम उम्र के बच्चे और युवा लड़के-लड़कियां भी आजकल हाई ब्लड प्रेशर का शिकार हो रहे हैं। आमतौर पर ब्लड प्रेशर बढ़ने का अर्थ यह है कि व्यक्ति के शरीर में बहने वाला खून उसकी धमनियों की दीवारों पर ज्यादा प्रेशर (दबाव) लगा रहा है। धमनियों पर पड़ने वाले इस प्रेशर के कारण धमनियां डैमेज हो सकती हैं। कई बार शरीर के दूसरे अंगों जैसे किडनी, हृदय, आंखों और पैरों पर भी हाई ब्लड प्रेशर का बहुत बुरा असर पड़ता है।

मगर क्या आप जानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर के खतरनाक स्तर पर पहुंचने से पहले शरीर कुछ संकेत देता है। ऐसा ही एक संकेत है एड़ियों में सूजन। आमतौर पर एड़ी में होने वाली सूजन को ज्यादातर लोग नजरअंदाज कर देते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि ज्यादा चलने, किसी कीड़े के काटने या अन्य किसी समस्या के कारण एड़ी में सूजन हुई होगी। आइए आपको बताते हैं कि क्या है एड़ी में सूजन और हाई ब्लड प्रेशर का कनेक्शन।

एड़ी में सूजन और हाई ब्लड प्रेशर

ब्लड प्रेशर के बढ़ने पर एड़ियों पर इसके सबसे पहले संकेत देखे जा सकते हैं। आमतौर पर हाई ब्लड प्रेशर होने पर मरीज की एड़ियों और पैरों में सूजन आ जाती है। 'ब्लड प्रेशर यूके' के अनुसार, "ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण आपके हृदय को सामान्य से ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। अगर किसी व्यक्ति को लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो लगातार ज्यादा मेहनत के कारण हृदय की मांसपेशियां मोटी हो जाती हैं, जिससे वो पूरे प्रेशर के साथ खून को पंप नहीं कर पाती हैं। एड़ियां हमारे शरीर के सबसे निचले हिस्से में होती हैं इसलिए वहां तक ऑक्सीजनयुक्त खून नहीं पहुंच पाता है, जिससे एड़ियों के आसपास मौजूद खून जमने लगता है। यही कारण है कि एड़ियों में सूजन आ जाती है।

इसे भी पढ़ें:- क्या हैं हाई ब्लड प्रेशर के खतरे, क्यों जरूरी है ब्लड प्रेशर का सामान्य रहना?

दवाओं के असर से भी होती है एड़ियों में सूजन

ब्लड प्रेशर की दवाओं के प्रभाव से भी एड़ियों में सूजन की समस्या हो सकती है। दरअसल ब्लड प्रेशर की दवा के असर के कारण छोटी धमनियों का आकार थोड़ा बढ़ जाता है। कुछ लोगों में धमनी का आकार बढ़ने के कारण ज्यादा मात्रा में खून प्रवाहित होकर टिशूज में रुक जाता है और एड़ियों में सूजन का कारण बनता है।

एड़ी की सूजन नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

शुरुआत में एड़ी में सूजन दिखने पर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, क्योंकि इसमें कोई दर्द या परेशानी नहीं होती है। मगर समय के साथ एड़ियों में होने वाली इस सूजन के कारण धमनियों और टिशूज पर प्रेशर बढ़ता है, जिससे सेल्युलाइटिस, वैरिकोज वेन्स और वनस अल्सर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:- क्या है 'चमकी बुखार' या एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम, जानें इसके शुरुआती लक्षण और खतरे

हाई ब्लड प्रेशर के अलावा भी हैं खतरे

कई बार एड़ी में होने वाली सूजन शरीर के वाइटल अंगों जैसे- लिवर, किडनी या हृदय के ठीक से काम न करने का भी संकेत हो सकता है। इसलिए कभी भी एड़ी में होने वाली सूजन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Read more articles on Other Diseases in Hindi

Read Next

सामान्य होते हैं थायराइड के शुरुआती लक्षण, नजरअंदाज न करें ये 5 संकेत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version