Fri Sep 11, 2026 | 07:39 PM IST

Doctor Verified

टिटनेस इंजेक्शन लगाने के बाद सूजन क्यों आती है? जानें बचाव के तरीके

Swelling After Tetanus Injection: टिटनेस इंजेक्शन लगाने के बाद सूजन क्यों आता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और बचाव।

Swelling After Tetanus Injection in Hindi: जंग लगे लोहे या किसी धातु से चोट लगने के बाद आपको टिटनेस का इंजेक्शन लगवाने की सलाह दी जाती है। टिटनेस का इंजेक्शन आपको बैक्टीरियल इन्फेक्शन से बचाता है। इसकी डोज न लेने पर आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं, गंभीर स्थिति में टिटनेस के कारण मरीज का जान भी जा सकती है। टिटनेस का इंजेक्शन हमेशा डॉक्टर की सलाह और उनकी देखरेख में ही लगवाना चाहिए। टिटनेस इंजेक्शन लगवाने के बाद कई लोगों में तमाम परेशानियां हो सकती हैं। इसके कारण मरीज की जान भी जा सकती है। टिटनेस का इंजेक्शन लगवाने के बाद कई लोगों में रिएक्शन देखने को मिलता है। कई लोगों का इंटरनेट पर यह सवाल है कि टिटनेस इंजेक्शन लगाने के बाद सूजन क्यों आती है? आइए विस्तार से जानते हैं इस सवाल का जवाब।

टिटनेस इंजेक्शन लगाने के बाद सूजन क्यों होती है?- Swelling After Tetanus Injection in Hindi

टिटनेस वैक्सीन लगवाने के बाद इंजेक्शन वाली जगह पर सूजन को लेकर लोग परेशान हो जाते हैं। कुछ लोगों में यह सूजन सामान्य होती है, लेकिन कुछ लोगों में सूजन की समस्या गंभीर भी हो सकती है। श्योर फॉर नेचर क्योर क्लिनिक के डॉ. शैलेन्द्र जायसवाल के मुताबिक टिटनेस वैक्सीन का शॉट लेने के बाद सूजन होना सामान्य है। सूजन की समस्या किसी भी तरह की वैक्सीन लगवाने के बाद होती ही है। इसे वैक्सीन का सामान्य रिएक्शन माना जाता है। इसलिए मरीजों को टिटनेस शॉट के बाद सूजन की समस्या को लेकर परेशान नहीं होना चाहिए। अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो आप डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।

Swelling After Tetanus Injection

इसे भी पढ़ें: चोट लगने के बाद कितने समय तक लग जाना चाहिए टिटनेस का इंजेक्शन? जानें डॉक्टर की राय

टिटनेस वैक्सीन का शॉट लेने के बाद इंजेक्शन वाली जगह पर सूजन और दर्द होना सामान्य माना जाता है। इसे टीके का सामान्य साइड इफेक्ट भी कह सकते हैं। आमतौर पर सूजन और दर्द के लक्षण कुछ दिनों में अपने आप ठीक हो जाते हैं। टिटनेस का इंजेक्शन लेने के बाद दर्द और सूजन के अलावा इंजेक्शन वाली जगह पर लालिमा या लाल रंग के धब्बे भी हो सकते हैं। इसके अलावा इंजेक्शन लेने के बाद व्यक्ति को बुखार और सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। अगर आपकी सूजन दस दिनों तक लगातार बनी रहती है, तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

इंजेक्शन वाली सूजन दूर करने के उपाय- How To Reduce Injection Swelling?

किसी भी वैक्सीन का शॉट लेने के बाद इंजेक्शन साइट पर सूजन और दर्द होना सामान्य है। इससे बचने के लिए आप कोल्ड कॉम्प्रेस और हॉट कॉम्प्रेस की सहायता ले सकते हैं। गर्म पानी में नमक डालकर उससे इंजेक्शन साइट को धोना भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। दर्द या सूजन होने पर आप बार-बार इंजेक्शन साइट को छूने से बचें और किसी भी गंभीर समस्या में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

चोट लगने के बाद कितने समय तक लग जाना चाहिए टिटनेस का इंजेक्शन? जानें डॉक्टर की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 17, 2022 15:54 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content