गर्मियों में कच्चे आम खाना सेहत के लिए कई तरह से फायदा पहुंचाता है। ऐसे मौसम भारतीय घरों में कच्चे आम की चटनी भी खूब बनती है। कच्चे आम की चटनी कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद होती है। एक्सपर्ट भी मानते हैं कि कच्चा आम आपकी सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। हमारे एक्सपर्ट डॉक्टर सौरभ श्रीवास्तव की मानें तो आम की चटनी के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। हालांकि, चटनी बनाने से पहले ये जानकारी जरूरी है कि आप जिस कच्चे आम का प्रयोग चटनी के लिए करने जा रहे हैं वह बड़े नहीं होने चाहिए, बल्कि छोटे आम की चटनी ज्यादा फायदेमंद होती है। तो आइए एक्सपर्ट से जानते हैं चटनी खाने के फायदे
इसे भी पढ़ें : मानसून में खानपान की चीजों पर बैक्टीरिया ऐसे करता है प्रहार!
आम की चटनी के हैं बेहतरीन फायदे
1 आम की चटनी खाने से कफ दूर होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है। इसमें वात पित्त गुण होने कफ खत्म करता है। लेकिन चटनी खाने के बाद पानी का सेवन भी खूब करना चाहिए नहीं तो गैस की समस्या पैदा हो जाती है।
2 कच्चे आम की चटनी खाने से भूख लगती है। आम तौर पर गर्मी में लोगों को खाने के प्रति अरुचि हो जाती है। भूख बढ़ाने में कच्चे आम की चटनी काफी प्रभावी होता है।
3 कच्चे आम की चटनी का सेवन करने से कब्ज की समस्या भी दूर होती है। इसमें गाल ब्लाडर से बाइल्ड जूस निकालने की क्षमता होती है इस कारण यह पाचन भी दुरुस्त रखता है।
4 जिन लोगों को अधिक पसीना आता हो उन्हें भी आम की चटनी खानी चाहिए। इससे पसीना कम निकलता है। आंखों, तलवों में जलन को यह कम करता है।
5 कच्चे आम में कुछ ऐसे तत्व पाए गए हैं, जो हमारे रक्त को साफ करते हैं। रक्त से संबंधी कैसा भी विकार हो, कच्चे आम के सेवन से दूर हो जाता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Eating In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version