गर्मियों में पेट की गड़बड़ी एक बेहद आम समस्या हो जाती है। दरअसल गर्म मौसम में हमारी पचाने की क्षमता कम हो जाती है, जबकि हम लोग अपना खानपान नहीं बदलते हैं। गलत खानपान के कारण ही लोग गर्मी के मौसम में कब्ज, गैस, पेट में गुड़गुड़, दिन में कई बार टॉयलेट जाने की समस्या, पेचिश, अपच, बदहजमी, फूड पॉजयनिंग आदि का शिकार होते हैं। अगर आप अपने खानपान में छोटे-छोटे कुछ बदलाव कर लें, तो आपको गर्मी भर पेट की समस्याएं नहीं होंगी और आपके शरीर की गर्मी भी नहीं बढ़ेगी। ऐसे बहुत सारे आहार हैं, जो पाचन में सहायक होते हैं, इसलिए उनका सेवन आपको गर्मियो में जरूर करना चाहिए, ताकि आप स्वस्थ रहें।
मैदा छोड़ें, मोटे अनाज खाएं
मैदा भी गेंहूं से ही बनता है मगर ये प्रॉसेस्ड होता है, जिसके कारण अनहेल्दी होता है। इसकी जगह आप ऐसे अनाज खाएं, जो प्रॉसेस्ड न हों। अनाजों की सबसे अच्छी बात ये होती है कि इनमें फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसलिए आपको गेंहूं, जौ, चना, मक्का, ज्वार, बाजरा, क्विनोआ आदि को पिसाकर इसकी मिक्स रोटी खानी चाहिए। इसके अलावा आप साबुत अनाजों से भी बहुत सारी स्वादिष्ट डिशेज बना सकते हैं, तो उन्हें बनाकर खाएं।
याद रखें अगर आप पर्याप्त मात्रा में फाइबर वाले आहार खाएंगे, तो आपकी आंतें स्वस्थ रहेंगी, मलत्याग करते समय जोर नहीं लगाना पड़ेगा, कब्ज की समस्या नहीं होगी और पेट भी देर तक भरा रहेगा।
इसे भी पढ़ें: खाना बनाते समय रखें आयुर्वेद में बताए गए इन 5 बातों का रखें ध्यान, दूर होंगी आधी से ज्यादा बीमारियां
टॉप स्टोरीज़
लीन प्रोटीन वाले आहार खाएं
लीन प्रोटीन ऐसे आहारों को कहते हैं, जिनमें प्रोटीन तो अच्छी मात्रा में होता है, लेकिन सैचुरेटेड फैट और डाइट्री कोलेस्ट्रॉल कम होता है। आमतौर पर ऐसा प्रोटीन पौधों से मिलने वाले आहारों में ज्यादा पाया जाता है। आपको गर्मी के मौसम में अपने खानपान में ऐसी ही प्रोटीन को शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप सभी तरह की दालें (चना, अरहर, मटर, मूंग, मसूर, उड़द आदि) और लेग्यूम्स जैसे- बीन्स, काबुली चना, राजमा आदि खाएं। इसके अलावा सब्जियां और कई तरह के समुद्री भोजन भी प्रोटीन से भरपूर होते हैं।
गर्मियों में मांसाहारी भोजन का सेवन जरा कम करें, क्योंकि ये पौष्टिक तो होते हैं, लेकिन भारी और कोलेस्ट्रॉल से भरे होते हैं, जिसके कारण इन्हें पचाना आसान नहीं होता है।
मसाले कम, पानी ज्यादा
गर्मी के मौसम में आपको मसालों का प्रयोग थोड़ा कम कर देना चाहिए। आप भारतीय मसालों का प्रयोग बंद न करें क्योंकि ये शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। लेकिन हर चीज में थोड़ा कम मसाला डालें क्योंकि ये गर्म भी होते हैं। आप घर में जो भी खाना बनाते हैं, कोशिश करें कि उनमें मसाला कम हो। अगर बाहर भी कहीं खाने जाते हैं, तो ऐसी चीजें ही खाएं, जिनमें मसाला कम डाला जाए।
गर्मी के मौसम में पानी खूब पीना है। इसका कारण यह है कि गर्म मौसम के कारण शरीर की पानी की जरूरतें बढ़ जाती हैं और कई बार शरीर में मौजूद पानी पसीने के रूप में भी बाहर निकलता रहता है। ऐसे में अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए, तो आप डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार गर्म तासीर वाले हैं ये 7 आहार, गर्मियों में इनका ज्यादा सेवन हो सकता है नुकसानदायक
हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं
बरसात को छोड़ दें, तो हरी-पत्तेदार सब्जियों का सेवन हर सीजन में ही फायदेमंद माना जाता है। मगर गर्मियों में इसका महत्व विशेष हो जाता है क्योंकि हरी पत्तेदार सब्जियों में माइक्रोबायोटा पाया जाता है। ये एक खास तरह के शुगर मॉलीक्यूल होते हैं, जो आपकी आंतों में मौजूद बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाते हैं, जिससे पाचन सही रहता है। इसके अलावा गहरे रंग वाली हरी सब्जियां मैग्नीशियम, ल्यूटिन, फॉलेट, बीटा-कैरोटीन आदि तत्वों से भरपूर होती हैं, इसलिए इनके सेवन से आपकी आंखों की रोशनी तेज होती है, दिल और मस्तिष्क स्वस्थ रहते हैं।
हरी सब्जियों में आप- पालक, ब्रोकली, मूली की पत्तियां, धनिया, पुदीना आदि का सेवन कर सकते हैं।
प्रोबायोटिक वाले आहार लेते रहें
गर्मी के मौसम में प्रोबायोटिक वाले आहारों का सेवन करना आपके लिए इसलिए फायदेमंद होता है क्योंकि इनके सेवन से आपकी आंतों में मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया बढ़ते हैं और पेट स्वस्थ रहता है। इसलिए खासकर दोपहर के खाने में दही, छाछ, कम नमक वाला अचार, सिरका, योगर्ट आदि को शामिल करें।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi