गर्मी में शरीर को डिटॉक्स करने के लिए पिएं ये 4 तरह की चाय, पेट को मिलेगी ठंडक

Summer Detox Teas: गर्मी में शरीर को डिटॉक्स करने के लिए इन चाय को पिएं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में शरीर को डिटॉक्स करने के लिए पिएं ये 4 तरह की चाय, पेट को मिलेगी ठंडक


Summer Detox Teas: गर्मी आते ही कई तरह की समस्याएं बढ़ने लगती है। गर्मी में शरीर को ठंडा को रखने के साथ डिटॉक्स करना भी जरूरी होता है। कई लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए कई तरह के पाउडर का सेवन करते हैं। ये चीजें शरीर के लिए हानिकारक होती है। ऐसे में शरीर को नैचुरल तौर पर डिटॉक्स करने के लिए गर्मियों में चाय बनाकर पी जा सकती है। ये चाय शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालकर पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है। ये चाय पीने से आप फ्रेश फील करते हैं और कई तरह की बीमारियां भी दूर होती है। आइए जानते हैं गर्मी में शरीर को डिटॉक्स करने वाली चाय के बारे में।

सौंफ की चाय

सौंफ की चाय शरीर के लिए बहुत हेल्दी होती है। इसको पीने से शरीर को ठंडक मिलने के साथ पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है और शरीर भी डिटॉक्स होता है। सौंफ की चाय पीने से शरीर की कमजोरी दूर होती है। इसमें पाए जाने वाले गुण अपच, गैस और एसिडिटी को भी ठीक करते हैं।

नींबू की चाय

नींबू की चाय शरीर के लिए बहुत हेल्दी होती है। नींबू की चाय पीने से शरीर डिटॉक्स होने के साथ वजन घटने में मददगार होती है। गर्मियों में नींबू की चाय पेट फूलना, गैस, अपच और ब्लोटिंग की समस्या को भी दूर करती है। ये चाय शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालकर शरीर को स्वस्थ रखती है।

pudina tea

पुदीना की चाय

पुदीना की चाय शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। पुदीने में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और एंटीवायरल गुण शरीर में बीमारियां लगने से बचाते है। पुदीने की चाय गर्मी में शरीर को एनर्जी देती है और पीरियड्स में होने वाले दर्द को भी कम करती है। इस चाय को नियमित पीने से शरीर डिटॉक्स होता है।

इसे भी पढ़ें- गर्मी में ऑयली स्किन वाले लगाएं ये 3 उबटन, त्वचा के चिपचिपेपन से मिलेगा छुटकारा

तुलसी की चाय

तुलसी की चाय पीने से कई बीमारियां दूर होने के साथ शरीर भी स्वस्थ रहता है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करके पेट में होने वाली परेशानियों को भी दूर करते है। तुलसी की चाय शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालकर शरीर को स्वस्थ रखती है।

गर्मी में शरीर को डिटॉक्स करने के लिए ये चाय बनाकर पी जा सकती है। हालांकि अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इन चाय का सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

खाली पेट गन्ने का जूस पीने से मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version