Expert

खाली पेट गन्ने का जूस पीने से मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

Benefits Of Drinking Sugarcane Juice In Empty Stomach : गर्मियों में गन्ने का जूस खाली पेट पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आगे जानते हैं इन्हें विस्तार से।   
  • SHARE
  • FOLLOW
खाली पेट गन्ने का जूस पीने से मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

Drinking Sugarcane Juice In Empty Stomach In Hindi : गर्मी आते ही बाजारों में गन्ने का जूस मिलने लगता है। ये बेहद ही स्वादिष्ट और रिफ्रेशिंग होता है। हर उम्र के लोगों को गन्ने का जूस बेहद पसंद आता है। गन्ने का जूस से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसे पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और आपको कब्ज आदि की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही, गन्ने का जूस आपकी एनर्जी के लेवल को बढ़ाने में भी सहायक होता है। वैसे तो गन्ने का जूस दिन में किसी भी समय पिया जा सकता है, लेकिन कुछ एक्सपर्ट इसे खाली पेट पीने की सलाह देते हैं। इस लेख में डायटीशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि गन्ने का जूस खाली पेट पीने से क्या फायदे मिलते हैं।   

गन्ने का जूस खाली पेट पीने के फायदे - Benefits Of Drinking Sugarcane Juice In Empty Stomach in Hindi

शरीर को हाइड्रेट रखें 

गर्मी के मौसम में खाली पेट गन्ने का रस पीने से आपका शरीर पूरा दिन हाइड्रेट रहता है। गन्ने के जूस से आपकी दिनभर में पानी की आवश्यकता को पूरा करने में मदद मिलती है। इसके साथ आप डिहाइड्रेशन की वजह से होने वाली समस्याओं से भी सुरक्षित रहते हैं।  

इसे भी पढ़ें : गर्मियों में आम का जूस पीने से मिलते हैं ये 7 फायदे

drinking sugarcane in empty stomach

इम्यूनिटी को करें मजूबत 

गन्ने के जूस में विटामिन सी, आयरन और कैल्शियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में सहायक होते हैं। जब आप सुबह खाली पेट गन्ने का जूस पीते हैं, तो इससे आपको संक्रमण होने की संभावना कम होती है। 

एनर्जी का लेवल बढ़ने में सहायक

गन्ने के जूस में ग्लूकोज उच्च मात्रा में पाया जाता है। ग्लूकोज आपके शरीर को एनर्जी प्रदान करता है। इसे खाली पेट पीने से आपके शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और आप पूरे दिन तरोताजा महसूस करते हैं। 

कब्ज की समस्या को करें दूर

आज के समय में अनियमित खानपान व खराब लाइफस्टाइल की वजह से अधिकतर लोगों को पेट की समस्याएं रहती है। इन समस्याओं में कब्ज होना एक आम बात है। लेकिन, आप सुबह खाली पेट गन्ने का जूस पीने से कब्ज और समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। दरअसल, गन्ने के जूस में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो आपके बाउल मूवमेंट को बेहतर करती है। 

ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक

गन्ने के जूस में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है। खाली पेट गन्ने का जूस पीने से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही पीने की सलाह दी जाती है। 

इसे भी पढ़ें : गर्मियों में रोज पिएं एक गिलास बेल का शर्बत, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

किडनी के कार्य को करें बेहतर 

सुबह खाली पेट गन्ने का जूस पीने से आपका शरीर डिटॉक्स होता है। शरीर के विषैले तत्व बाहर होने से किडनी पर दबाव भी नहीं पड़ता है, जिसकी वजह से किडनी बेहतर तरह से कार्य करती है। 

गन्ने के जूस को सुबह खाली पेट पीने के कई अन्य फायदे भी होते हैं। यदि आपको डायबिटीज या अन्य समस्या है, तो ऐसे में गन्ने के जूस का सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें। 

Read Next

दुबला-पतला है बच्चा तो उसे जरूर खिलाएं ये 5 फल, तेजी से बढ़ेगा वजन

Disclaimer