
Fruits For Weight Gain In Kids In Hindi: कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों के घटते वजन को लेकर काफी परेशान रहते हैं। इसकी वजह से कई बार उन्हें दूसरों से ताने और नसीहतें भी सुननी पड़ती हैं। दरअसल, 6-12 साल के बच्चों का शारीरिक विकास बहुत तेजी से होता है। लेकिन कुछ बच्चों का उम्र बढ़ने के साथ वजन नहीं बढ़ पाता है। कम वजन का बच्चे के संपूर्ण स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। जो बच्चे अंडरवेट होते हैं, उन्हें अक्सर कमजोरी, थकान और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कई पेरेंट्स बच्चों को तरह-तरह के प्रोटीन पाउडर और वेट गेन सप्लीमेंट्स देना शुरू कर देते हैं। लेकिन इनके कई साइड-इफेक्ट्स भी होते हैं। बच्चों का वजन बढ़ाने के लिए आपको हमेशा हेल्दी तरीका ही अपनाना चाहिए। इसके लिए आप उनकी डाइट में कुछ फलों को शामिल कर सकते हैं। जी हां, फलों में विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। कुछ हाई कैलोरी फल वेट गेन करने में मददगार साबित हो सकते हैं। तो आइए, जानते हैं ऐसे 5 फलों के बारे में, जो बच्चों का तेजी से वजन बढ़ाने में मदद करेंगे -
इस पेज पर:-
बच्चों का तेजी से वजन बढ़ाने के लिए उन्हें खिलाएं ये 5 फल - Fruits For Weight Gain In Kids In Hindi
आम - Mango
फलों का राजा आम अधिकतर लोगों का फेवरेट फ्रूट होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, पोटैशियम और कॉपर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें कैलोरी और कार्ब्स की भी अधिक मात्रा होती है। इसे खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और एनर्जी लेवल भी बूस्ट होता है। आप आम को शेक, स्मूदी या सलाद के रूप में बच्चों की डाइट में शामिल कर सकते हैं।
केला - Banana
बच्चों का वजन बढ़ाने के लिए आपको उनकी डाइट में केला जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें कार्ब्स और कैलोरी की मात्रा काफी अधिक होती है। एक केले में लगभग 105 ग्राम कैलोरी और 27 ग्राम कार्ब्स पाया जाता है। अधिकतर बच्चों को केला खाना पसंद भी होता है। आप केले का शेक या स्मूदी बनाकर बच्चों को दे सकते हैं।

चीकू - Chikoo
वेट गेन के लिए चीकू भी एक अच्छा फल माना जाता है। इसमें कार्बोहायड्रेट और कैलोरी की मात्रा काफी अधिक होती है। वैसे तो ज्यादातर बच्चे चीकू खाना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन आप इसे स्मूदी या शेक में डालकर दे सकते हैं। इसके नियमित सेवन से कुछ ही दिनों में बच्चे का वजन बढ़ने लगेगा।
इसे भी पढ़ें: बच्चों को रोज पिलाएं ये 5 जूस, बढ़ेगी लंबाई और होगा बेहतर विकास
अंगूर - Grapes
मीठे-रसीले अंगूर का स्वाद बच्चों को काफी पसंद होता है। यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसके नियमित सेवन से वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।100 ग्राम अंगूर में लगभग 16 ग्राम शुगर और 70 कैलोरी होती है। अगर आप बच्चा काफी दुबला-पतला है, तो उसे अंगूर खाने को दें।
प्लम - Plum
प्लम एक हाई कैलोरी फ्रूट है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-के, कैल्शियम, आयरन, कॉपर और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे खाने से आप दिनभर एनर्जेटिक और एक्टिव रहते हैं। इसके नियमित सेवन से जल्दी वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। आप प्लम को स्मूदी या शेक के रूप में बच्चे को दे सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बच्चों की डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बढ़ेगी मेमोरी पावर
अगर आपके बच्चे का वजन कम है, तो आप उसकी डाइट में इन 5 फलों को शामिल कर सकते हैं। इन्हें खाने से उसका वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version