Sudarshan Kriya Steps and Benefits: आजकल की लाइफस्टाइल में शरीर को हेल्दी और बीमारियों से बचाए रखना किसी चैलेंज से कम नहीं है। कई तरह के वायरस, जंक फूड, प्रोसेसड और मिलावटी खाद्य पदार्थों का सेवन करने से कई तरह की बीमारियां हमें घेर रही हैं। ऐसे में शरीर को हेल्दी रखने के लिए रोजाना योग करने की सलाह दी जाती है। खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग करिए और निरोग रहिए का नारा देते हैं। वैसे तो आपने आजतक योग के कई आसन के बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम आपको योग के एक खास आसन सुदर्शन क्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं। सुदर्शन क्रिया करने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं, इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने योग गुरु दीपक तंवर से बातचीत की।
सुदर्शन क्रिया क्या है?- What is Sudarshan Kriya
योग गुरु दीपक तंवर का कहना है,"सुदर्शन क्रिया सांस से जुड़ा योगासन है। सुदर्शन क्रिया के दौरान सांसों को तेज और धीमी गति से अंदर और बाहर करना होता है। जो व्यक्ति नियमित तौर पर यह योगासन करता है, वह सांसों पर पूरी तरह नियंत्रण पा लेते हैं जिससे आपका इम्यून सिस्टम भी बेहतर होता है।"
इसे भी पढ़ेंः ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी, सुबह योग करने से पहले क्या पीना है सही? योग गुरु से जानें
सुदर्शन क्रिया करने के फायदे- Benefits of Sudarshan Kriya
एक्सपर्ट का कहना है कि सुदर्शन क्रिया संस्कृत के 2 शब्द सु और दर्शन को मिलाकर बना है। आइए जानते है रोजाना सुदर्शन क्रिया करने के फायदों के बारे में।
1. स्ट्रेस को करता है कम
नियमित तौर पर सुदर्शन क्रिया का अभ्यास करने से स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक लेख के मुताबिक, सुदर्शन क्रिया करने से शरीर से स्ट्रेस हार्मोन जैसे कोर्टिसोल और एड्रेनोकॉर्टिकोट्रोपिक का स्तर कम करने में मदद मिलती है।
2. नींद की समस्या को करता है दूर
आजकल की वर्किंग लाइफस्टाइल में लोगों को अनिद्रा यानी की नींद की समस्या बहुत ज्यादा हो रही है। खराब खानपान और तनाव की वजह से कई लोगों की नींद खराब होती है। ऐसे में सुदर्शन क्रिया करने से अनिद्रा और नींद न आने की समस्या से राहत पाई जा सकती है।
इसे भी पढ़ेंः हड्डियों को मजबूत रखने के लिए शिल्पा शेट्टी करती हैं ये योगासन, जानें फायदे
3. शरीर में एनर्जी का लेवल बढ़ता है
शरीर की एनर्जी को बढ़ाने के लिए भी सुदर्शन क्रिया काफी फायदेमंद साबित होती है। जिन लोगों को छोटे-छोटे काम करने के बाद थकान और कमजोरी महसूस होती है, उन्हें रोजाना 20 से 25 मिनट सुदर्शन क्रिया करने की सलाह दी जाती है।
4. कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मददगार
कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी सुदर्शन क्रिया काफी फायदेमंद साबित होती है। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि रोजाना 10 से 15 मिनट सुदर्शन क्रिया करने से कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड (Triglyceride) के स्तर को कम करने में मदद मिलती है।
सुदर्शन क्रिया करने का तरीका- How To Do Sudarshan Kriya- Step By Step Process
- सुदर्शन क्रिया करने के लिए सबसे पहले योगा मैट बिछाकर शांति से बैठ जाएं।
- इसके बाद आंखें बंद करके पहले सांस को हल्का-हल्का छोड़ लें।
- धीरे-धीरे सांसों की गति को बढ़ाकर एक लय पूरा करें।
- ध्यान रखें कि सांसों को अंदर लेने का समय बाहर छोड़ने वाले समय से दोगुना होना चाहिए।
सुदर्शन क्रिया करते वक्त क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
योग गुरु दीपक तंवर का कहना है कि जो महिलाएं प्रेग्नेंट हैं, जिन लोगों को सांस संबंधी समस्याएं हैं उन्हें सुदर्शन क्रिया करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।
Pic Credit: Freepik.com