पेट में कीड़े होने पर दिखते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज

Stomach Worms Symptoms : पेट में कीड़े होने के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आइए जानते हैं इसके लक्षणों के बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट में कीड़े होने पर दिखते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज

Stomach Worms Symptoms : पेट में कीड़े की परेशानी अधिकतर बच्चों में देखने को मिलती है. हालांकि, कई वयस्कों को भी इस तरह की समस्या हो सकती है। पेट में कीड़े होने से हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है, जिसकी वजह से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, पेट के कीड़े आंत में रहते हैं, जो शरीर के पोषण तत्वों को नष्ट करते हैं. इसके अलावा पेट के कीड़े इंफेक्शन का कारण हो सकते हैं. पेट में कीड़े की परेशानी को नजरअंदाज करने से कई तरह की गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इन समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचें। आइए जानते हैं इसके बारे में- 

पेट में कीड़े होने के लक्षण- Symptoms of Stomach Worms 

पेट में कीड़े होने पर पेट दर्द, उल्टी, गुदे में खुजली जैसे लक्षण दिख सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

1. पेट में दर्द होना

पेट में मौजूद कीड़ा आपके मेटाबोलिज्म को खराब कर देता है। इसकी वजह से आपका पाचन एंजाइम्स प्रभावित हो सकता है। ऐसे में पेट दर्द की स्थिति हो सकती है। खासतौर पर मेटाबॉलिज्म जब प्रभावित होता है, जो व्यक्ति को बदहजमी और पेट में दर्द होना काफी सामान्य है। अगर आपको इस तरह की समस्या हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। 

बच्चे के पेट में हो गए हैं कीड़े तो उन्हें खिलाएं ये फूड्स, मिलेगा छुटकारा

2. उल्टी और मतली की शिकायत

पेट में कीड़े होने की वजह से उल्टी और मतली जैसा अनुभव हो सकता है। यह व्हिपवर्म इंफेक्शन (whipworm infection) पैरासाइट की वजह से हो सकता है। यह भी आंतों का संक्रमण है। यह संक्रमण गंदे पानी या फिर गंदगी की वजह से होता है। बच्चों में इस तरह का संक्रमण होना काफी आम है। यह गर्म या फिर नमी वाले मौसम में काफी ज्यादा होता है। इसकी वजह से उल्टी और मतली जैसा अनुभव हो सकता है। इस स्थिति में डॉक्टर से सलाह लें। 

3. वजन कम होना

पेट में कीड़े होने की वजह से अचानक से वजन कम होने लगता है। दरअसल, पेट में जब कीड़ा होता है, तो यह हमारे शरीर में मौजूद पोषक तत्वों को नष्ट कर देता है, जिसकी वजह से शारीरिक कमजोरी महसूस होती है। साथ ही वजन भी तेजी से घटने लगता है। 

4. गुदे में हो सकती है खुजली

पिनवर्म इंफेक्शन (Pinworm infection)  की वजह से मलाशय में खुजली हो सकती है। यह आंतों में मौजूद कीड़ा होता है, जो काफी संक्रमण है। देखने में यह सफेद और पतला होता है। इसकी लंबाई लगभग ½ से इंच होती है। पेट में इस कीड़े की वजह से गुदे में काफी ज्यादा खुजली होती है। ऐसे में अगर आपको गुदे में खुजली जैसा अनुभव हो तो एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।

5. सिरदर्द और कमजोरी रहना

पेट में कीड़े होने की वजह से सिरदर्द और कमजोरी बनी रहती है। दरअसल, पेट का कीड़ा आपके शरीर से माइक्रोन्यूट्रिएंट्स को खत्म कपने लगता है, जिसकी वजह से कमजोरी और सिर दर्द की परेशानी हो सकती है। 

पेट में कीड़े की वजह से मतली, उल्टी और सिरदर्द जैसी शिकायत हो सकती है। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। वहीं, ध्यान रखें कि शरीर में हो रहे किसी भी तरह के लक्षणों को नजरअंदाज न करें. इससे आपकी स्थिति गंभीर हो सकती है।

 

Read Next

जरूरत से ज्यादा कैल्शियम लेने से शरीर में हो सकती हैं ये बीमारियां

Disclaimer