
Neem Toner Benefits: क्या आपका चेहरा भी गर्मी के प्रभाव से मुरझा गया है? गर्मी के दिनों में चेहरा, धूप और गरम हवा के प्रभाव से काला पड़ जाता है। चेहरे पर टैनिंग के कारण रेडनेस नजर आने लगती है। जो लोग धूप और धूल-मिट्टी के बीच ज्यादा देर रहते हैं, उनकी त्वचा में एक्ने, रैशेज, रेडनेस आदि की समस्या होने लगती है। गर्मी में चेहरे को सुरक्षित रखने के लिए टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। टोनर की मदद से त्वचा को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। लेकिन बाजार में मिलने वाले टोनर में केमिकल्स मौजूद होते हैं। केमिकल्स के कारण चेहरे की त्वचा खराब हो सकती है। ऐसे में आपको ऐसे टोनर का इस्तेमाल करना चाहिए जिसमें नेचुरल इंग्रीडिएंट्स मौजूद हों। आज हम एक ऐसे ही होममेड टोनर के बारे में बात करेंगे। यह है नीम का टोनर। नीम की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीवायरल, एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लामेटरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। नीम टोनर को चेहरे पर लगाने से संक्रमण से बचाव होता है। चलिए जानते हैं नीम टोनर को बनाने का तरीका और इसके फायदे।
नीम टोनर को बनाने का तरीका- How To Make Neem Toner At Home
नीम का टोनर बनाने के लिए-
- नीम के पत्तियों को साफ कर लें।
- नीम के पत्तियों को पानी में उबाल लें।
- जब पानी में अर्क मिल जाए, तो गैस को बंद कर दें।
- पानी के ठंडा होने का इंतजार करें।
- इस पानी को छानकर एक साफ स्प्रे बोतल में भर लें।
- पानी को फ्रिज में ठंंडा होने के लिए रख दें।
- इसके बाद, नीम के टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नीम टोनर को इस्तेमाल करने के तरीके- How To Use Neem toner
- नीम टोनर को चेहरे पर सीधे स्प्रे कर सकते हैं।
- टोनर को कॉटन की मदद से भी चेहरे और गर्दन पर लगा सकते हैं।
- टोनर की मदद से त्वचा को साफ भी कर सकते हैं।
- रात को सोने से पहले त्वचा पर टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- स्किन टोनर कैसे लगाया जाता है? जानें फ्रेश और हेल्दी स्किन के लिए स्किन टोनर यूज करने का सही तरीका
नीम टोनर के फायदे- Neem Toner Benefits
- स्किन में मौजूद अतिरिक्त ऑयल को बढ़ने से रोकने के लिए नीम टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- रोम छिद्र, मुंहासे, दाग आदि समस्याओं से बचने के लिए नीम टोनर लगाएं।
- नीम टोनर को फेस टोनर के अलावा हेयर टोनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे जूं और लीख की समस्या दूर होती है।
- डैंड्रफ को दूर करने के लिए नीम टोनर को लगा सकते हैं।
- नीम टोनर को लगाने से डेड स्किन सेल्स निकालने में मदद मिलती है।
- स्किन का पीएच लेवल कंट्रोल करने के लिए नीम टोनर का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।
टोनर लगाने से पहले जान लें टिप्स- Tips To Apply Toner Correctly
- टोनर को क्रीम या सीरम के बाद न लगाएं। सीरम को त्वचा पर क्लींजिंग के ठीक बाद लगाया जाता है।
- अगर टोनर को चेहरे के पास से अप्लाई करेंगे, तो ओपन पोर्स की समस्या हो सकती है। टोनर को थोड़ा दूर रखकर स्प्रे करें।
- टोनर का इस्तेमाल दिन में 2 बार कर सकते हैं। चेहरा साफ करने के बाद इसे चेहरे पर स्प्रे कर सकते हैं।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version