खीरा, नारियल पानी समेत ये चीजें आपको दिलाएगी गर्मी से राहत, पाचन क्रिया भी होगी मजबूत

गर्मी के मौसम में डीहाइड्रेशन से बचने के लिए जरूरी है ढेर सारा पानी पियें, इसके अलावा ऐसे आहार खायें जो आपको हाइड्रेटेड रख सकें।
  • SHARE
  • FOLLOW
खीरा, नारियल पानी समेत ये चीजें आपको दिलाएगी गर्मी से राहत, पाचन क्रिया भी होगी मजबूत


गर्मी में अपना ख्याल रखना बहुत ही मुश्किल हो जाता है, गर्मी के मौसम में खाने-पीने से लेकर कपड़े पहनने तक के लिए हमे कई बार सोचना पड़ता है। अपने आपको गर्मी से दूर रखने और राहत पाने के लिए अक्सर लोग कुछ न कुछ ठंडा खाने या पीने के बारे में सोचते हैं, जिससे की किसी भी तरह उन्हें ठंडक का अहसास हो। कुछ आहार ऐसे भी हैं जिनका सेवन करने से न केवल गर्मी के असर को कम किया जा सकता है बल्कि ये आपको दिनभर हाइडेटेड और एक्टिव भी रखते हैं। अगर आप भी गर्मी में अपने आपको राहत पहुंचाना चाहते हैं तो आपको उन चीजों का सेवन ज्यादा करना चाहिए जो आपको ठंडक का अहसास कराएं। आइए हम आपको बताते हैं कि आपको गर्मी के मौसम में किन चीजों का सेवन करना चाहिए। 

खीरा 

खीरा गर्मी को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। इससे आप गर्मी से भी बचे रह सकते हैं साथ ही खीरे का नियमित रूप से सेवन करने पर ये आपके पेट को भी साफ रखने का काम करता है। खीरे की खासियत ये है कि ये आपके शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करने का काम करता है। इसके अलावा आप मूली का भी सेवन कर सकते हैं। मूली में एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं और लंबे समय तक आपको हाइड्रेटेड रखते हुए रोगों से बचाते हैं। 

छाछ

दही के साथ-साथ गर्मियों में छाछ हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छी होती है। आपको बता दें कि छाछ में काफी मात्रा में लैक्ट‍िक एसिड पाया जाता है, जो आपकी सेहत के लिए अच्छा होता है। इसके साथ ही ये शरीर को एक्टिव रखती है। आप इसे खाने के बाद भी ले सकते हैं या फिर खाना खाते हुए इसका सेवन कर सकते हैं। ये आपकी पाचन क्रिया को मजबूत करने का काम करती है। 

इसे भी पढ़ें: फायदेमंद है आपके लिए गर्मी में पसीना आना, बॉडी डिटॉक्स करने के साथ बॉडी टेंपरेचर भी करता है बैलेंस

नारियल पानी

अपने आपको ठंडा रखने के लिए नारियल पानी गर्मियों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसमें काफी ज्यादा मात्रा में कैल्‍शियम, क्लोराइड और पोटैशि‍यम  होता है। ये आपको गर्मी से राहत देने के साथ ही आपके पेट को साफ रखता है और आपके शरीर में इससे पानी की कमी को पूरा करता है। 

आम 

गर्मियां शुरू होते ही सबके मुंह पर आम का नाम तो हमेशा रहता ही है। गर्मियों में आम हर किसी को पसंद आता है और ये गर्मियों में सबसे ज्यादा खाने वाला फल माना जाता है। इसे भरपूर मात्रा में विटामिन सी और आयरन पाया जाता है। इससे आपके पेट भी ठंडा रहता है और इसे फ्रिज में ठंडा करके खाने से आपको ठंडक का अहसास कराता है। 

इसे भी पढ़ें: बढ़ती गर्मी से बचने के लिए इन घरेलू तरीकों को अपनाएं, त्वचा को भी नहीं होगा कोई नुकसान

तरबूज और खरबूज

तरबूज और खरबूज दोनों ही रसीले फल हैं और ये दोनों ही फल लोगों को बहुत पसंद आते हैं। खरबूजे का एक चौथाई हिस्सा आपकी दैनिक विटामिन ए और सी की कमी को पूरा करता है और यह आपके आहार में केवल 50 कैलोरी को जोड़ता है। यानी इसे खाने से मोटापे का डर भी नहीं रहेगा। इसमें लाइकोपीन पाया जाता है जो कैंसर को फैलने से रोकता है। 

Read More Article on Healthy Diet In Hindi

 

Read Next

Buddhist Diet: डायबिटीज पेशेंट के फायदेमंद है बौद्धों का आहार, जानें बौद्ध डाइट के फायदे और नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version