Social Media Scrolling Side Effects in Hindi: आज के समय में सोशल मीडिया न केवल लोगों की जरूरत बन गया है, बल्कि लोग इसका इस्तेमाल करने पर मजबूर हो गए हैं। लेकिन, कुछ लोग बिना किसी काम के भी घंटों तक सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। सोशल मीडिया पर बिना किसी काम के भी लोग स्क्रॉलिंग करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं इसका नतीजा सेहत पर कई तरीकों से भारी पड़ता है।
सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग न केवल लोगों की मेंटल हेल्थ, बल्कि फीजिकल हेल्थ पर भी बुरा प्रभाव डाल रही है। सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते समय आमतौर पर लोगों को रीढ़ की हड्डी और गर्दन में भी दर्द होने लगता है। अगर आप भी घंटों सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें। आइये थायरॉइड और डायबिटीज एक्सपर्ट डॉ. अक्षत चढ्ढा से जानते हैं सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग से सेहत पर क्या असर पड़ता है?
सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग से सेहत पर क्या असर पड़ता है?
- सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग करने से लोगों को एंग्जाइटी होने के साथ ही कुछ चीजों से डर भी लगता है।
- इससे कई बार व्यक्ति को कंफ्यूजन होती है साथ ही लंबे समय तक बैठे रहने से होने वाले नुकसान होते हैं।
- ऐसा करने से गर्दन और कमर में दर्द होने के अलावा पोश्चर भी खराब होता है।
- ज्यादा स्क्रॉलिंग करने से आंखों के साथ-साथ पाचन तंत्र पर भी बुरा असर पड़ता है।
View this post on Instagram
हो सकती हैं ये समस्याएं
- इससे मेंटल हेल्थ खराब होने के साथ-साथ कई बार रिश्तों में दरार आ सकती है।
- सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग करने से नींद आने में समस्या होने के साथ ही एकाग्रता की भी कमी होने लगती है।
- ऐसी आदत से आप धीरे-धीरे आप अकेले रहने लगते हैं और बीमारियों से घिर जाते हैं।
- कई बार ज्यादा सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग करने से आपका आत्मविश्वास कम हो सकता है।
- इससे कई बार स्क्रीन की रेडिएशन बॉडी तक आ सकती है और शारीरिक समस्याएं भी हो सकती हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version