कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। कैल्शियम, शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। कैल्शियम, हड्डियों के साथ ही दांतों के लिए भी बहुत जरूरी होता है। आपको बता दें कि कैल्शियम शरीर के कई अंगों के विकास के लिए जरूरी होता है। हर उम्र के व्यक्ति के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी होता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए शरीर में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा का होना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में जब शरीर में कैल्शियम कम होने लगता है, तो कई तरह की परेशानियां होनी शुरू हो जाती हैं। कैल्शियम की कमी होने पर मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। साथ ही, हड्डियां और दांत भी कमजोर होने लगते हैं। जब शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है, तो इससे जोड़ों और हड्डियों में भी दर्द होने लगता है। ऐसे में हम आपको ऐसे कुछ लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इन लक्षणों के नजर आने पर आपको कैल्शियम की जांच जरूर करवानी चाहिए। जानें फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के डॉक्टर रमन कुमार से-
ये लक्षण नजर आने पर करवाएं कैल्शियम की जांच
1. मांसपेशियों में कमजोरी
अगर आपको शरीर में बहुत ज्यादा थकान या कमजोरी का अनुभव हो, तो कैल्शियम की जांच जरूर करवाएं। कैल्शियम की कमी होने पर आपको मांसपेशियों में कमजोरी आ सकती हैं। इसकी वजह से मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन की समस्या हो सकती है। मांसपेशियों में कमजोरी की वजह से आपको जांघों में दर्द का अनुभव हो सकता है।
2. मसूड़ों से खून निकलना
दांतों का कमजोर होना या दांतों की जड़ों का कमजोर होना भी कैल्शियम की कमी का एक लक्षण होता है। इस स्थिति में दांतों से कैल्शियम कम होने लगता है। कैल्शियम की कमी होने पर दांतों का गिरना शुरू हो सकता है। या मसूड़ों से खून निकल सकता है। अगर आपके भी मसूड़ों से खून निकल रहा है, तो इस स्थिति में आपको कैल्शियम की जांच जरूर करवानी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- हड्डियां मजबूत बनाने के लिए रोज करें इन 5 ड्राई फ्रूट्स का सेवन, कैल्शियम से होते हैं भरपूर
3. हड्डियों का कमजोर होना
शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर आपकी हड्डियां सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं। बढ़ती उम्र में महिलाओं को कैल्शियम की कमी की वजह से हड्डियों में दर्द से परेशान होना पड़ता है। जब कैल्शियम की कमी होती है, तो हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इससे चोट लगने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसकी वजह से उठने-बैठने और चलने में भी दर्द का अनुभव हो सकता है। अगर हड्डियों में दर्द हो, तो कैल्शियम की जांच जरूर करवाएं।
इसे भी पढ़ें- हड्डियां मजबूत बनाने के लिए खजूर का सेवन कैसे करें? जानें 4 तरीके, जिनसे जोड़ों के दर्द में भी मिलेगा आराम
4. नाखूनों का कमजोर होना
नाखूनों का कमजोर होना भी शरीर में कैल्शियम की कमी का एक आम लक्षण होता है। अगर आपके नाखून बार-बार टूट जाते हैं, तो इस लक्षण को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। अगर आपके नाखूनों की ग्रोथ नहीं होती है या फिर नाखून टूट जाते हैं, तो ऐसे में आप कैल्शियम की जांच करवा सकते हैं। नाखूनों के कमजोर होने पर कैल्शियम के स्तर की जांच जरूर करवाएं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version