Fri Sep 11, 2026 | 11:43 PM IST

Expert

प्रेग्नेंसी में कर रही हैं मटन का सेवन, तो जान लीजिए इससे होने वाले नुकसान

Side Effects of Mutton Eating During Pregnancy :प्रेग्नेंसी में मटन का सेवन करने से पेट में दर्द, कब्ज और उल्टी समस्याएं हो सकती हैं। 

Side Effects of Mutton Eating During Pregnancy : प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपने खान पान का बहुत ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत पड़ती है। 9 महीने का यह सफर बहुत नाजुक होता है। इस दौरान थोड़ी सी भी लापरवाही मां और गर्भ में पलने वाले शिशु के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इस दौरान मूड स्विंग, खाने की क्रेविंग, स्वाद में बदलाव होता रहता है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं का कई बार मीठा खाने का मन करता है, तो कभी खट्टी सी इमली का स्वाद चखने को जी ललचाता है। इस दौरान जच्चा और बच्चा दोनों सही हैं या नहीं इसके लिए कई तरह के मेडिकल टेस्ट करवाए जाते हैं। इन टेस्ट की रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर कई बार महिलाओं को हाई प्रोटीन डाइट लेने की सलाह देते हैं। ऐसे में महिलाएं अंडा, चिकन और मटन जैसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करती हैं। इनमें से अंडा और चिकन तो आसानी से पच जाता है, लेकिन मटन को डाइजेस्ट करने में थोड़ी मुश्किल आती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या प्रेग्नेंसी में मटन का सेवन करना सही है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन पूजा सिंह से बातचीत की।

क्या प्रेग्नेंसी में मटन खाना सही है?- Eating Meat During Pregnancy Is It Safe?

डाइटिशियन का कहना है कि प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में मटन का सेवन करना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। हालांकि तीसरी तिमाही में एक सीमित मात्रा में मटन खाया जा सकता है। एक्सपर्ट का कहना है कि मटन में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन (Vitamins), एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) और मिनरल्स (Minerals) होता है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा मटन का सेवन किया जाए तो इससे बच्चे और मां दोनों को नुकसान हो सकता है।

इसे भी पढ़ेंः क्या डिलीवरी के आखिरी दिनों में घी या मक्खन खाना सही है? जानें एक्सपर्ट की राय


Mutton-in-Pregnancy-thumb

प्रेगनेंसी में मटन खाने के नुकसान - Side Effects of Mutton Eating During Pregnancy

एक्सपर्ट के मुताबिक प्रेग्नेंसी में मटन खाने से मां और होने वाले शिशु को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में:

कब्ज और पेट दर्द का कारण

प्रेग्नेंसी में मटन का सेवन करने से पेट में दर्द, कब्ज और उल्टी जैसी पाचन समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, अंडे और चिकन के मुकाबले मटन और रेड मीट को पचाने के लिए शरीर को एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ती है। प्रेग्नेंसी के दौरान वैसे भी महिलाओं का पाचन तंत्र धीरे काम करता है, ऐसे में उन्हें कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंः डिलीवरी के बाद डार्क सर्कल्स कम करने के लिए इन 5 ऑयल्स से करें मसाज

फूड प्वाइजनिंग का खतरा

डाइटिशियन का कहना है कि अगर मटन को सही तरीके से साफ करके न पकाया जाए, तो यह फूड  प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ा सकता है। मटन में साल्मोनेला नामक बैक्टीरिया होता है, जो शरीर में विषाक्तता का कारण बन सकता है। इस बैक्टीरिया की वजह से फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ता है।

Mutton-in-Pregnancy-thumb

टोक्सोप्लाज्मोसिस का बढ़ता है खतरा

टोक्सोप्लाज्मोसिस एक परजीवी के कारण होने वाला संक्रमण है। एक्सपर्ट के मुताबिक यह संक्रमण अधपके या दूषित मांस के जरिए मानव शरीर को प्रभावित करता है। ऐसे में कोई प्रेग्नेंट महिला मटन का सेवन करत है, तो गर्भ में पलने वाले बच्चे में टोक्सोप्लाज्मोसिस का खतरा बढ़ सकता है।

डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है

एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिपोर्ट बताती है कि मटन का सेवन करने से शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है, जिसकी वजह डायबिटीज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। प्रेग्नेंसी के दौरान अगर महिलाएं मटन का सेवन करती हैं, तो उन्हें डायबिटीज होने का खतरा रहता है। उम्मीद करते हैं इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद प्रेग्नेंसी के दौरान मटन का सेवन करने से बचेंगी।

Pic Credit: Freepik.com

Read Next

क्या लीची का सेवन किडनी रोगियों के लिए फायदेमंद होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे-नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Ashu Kumar Das

Ashu Kumar Das

Senior Sub Editor

जिंदगी एक सफर है और इस सफर को खूबसूरत बनाए रखने के लिए बॉडी को हेल्दी और फिट रखना बहुत जरूरी है। आशु इन्हीं बातों को फॉलो करती हैं। इन्हें स्वास्थ्य विषयों पर लिखना और अलग-अलग विषयों पर वीडियो बनाना खासा पसंद है। साथ ही इन्हें तरह-तरह की किताबें पढ़ना, सोलो ट्रैवलिंग करना और अजनबी लोगों को दोस्त बनाना बहुत पसंद है। इन्हें पत्रकारिता और लेखन में करीब 4 साल का अनुभव है। इन्होंने डिजिटल मीडिया में हेल्थ राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। हेल्थ के अलावा आशु राजनीति लेखन में काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 12, 2023 17:00 IST

    Published By : Ashu Kumar Das

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content